हाथी की प्रतिमा केवल एक सजावट का सामान नहीं, बल्कि सौभाग्य का द्वार है। इसे सही जगह और दिशा में रखकर आप अपने जीवन में स्थिरता और सुख-समृद्धि ला सकते हैं। वास्तु के अनुसार, एक बात का ध्यान रखें कि घर में कभी भी टूटी हुई या खंडित प्रतिमा न रखें।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे घर में रखा हर सामान हमारे जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डालता है। इन्हीं में से एक बेहद प्रभावशाली और शुभ प्रतीक है 'हाथी'। हाथी को प्राचीन काल से ही ऐश्वर्य, शक्ति और बुद्धिमत्ता का प्रतीक माना गया है। अगर आप अपने घर या वर्क प्लेस पर सही तरीके से हाथी की प्रतिमा स्थापित करते हैं, तो यह न केवल सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है, बल्कि जीवन में संतुलन और मानसिक मजबूती भी लाता है। 1.
मुख्य द्वार पर सुरक्षा कवच वास्तु के अनुसार, अगर आप अपने घर के मुख्य द्वार पर हाथी की दो मूर्तियां रखते हैं, तो यह एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। ध्यान रखें कि इन हाथियों की सूंड़ ऊपर की ओर उठी हुई होनी चाहिए। इनका मुख घर के अंदर की ओर होना चाहिए, ताकि धन, सौभाग्य और खुशहाली बाहर जाने के बजाय घर के भीतर आए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्तियां और बुरी नजर प्रवेश नहीं कर पाती। 2. दक्षिण दिशा का विशेष महत्व वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बड़ा महत्व है। घर की दक्षिण दिशा में हाथी की प्रतिमा रखना अत्यंत फलदायी माना गया है। इससे मंगल ग्रह के शुभ प्रभाव सक्रिय होते हैं, जिससे प्रॉपर्टी, जमीन-मकान और निवेश से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही, सामाजिक जीवन और करियर में भी उन्नति होती है। 3. ज्योतिषीय और मानसिक लाभ ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से भी हाथी का बहुत महत्व है। राहु ग्रह के कारण होने वाली अचानक परेशानियां, भ्रम और तनाव को दूर करने के लिए ठोस चांदी या पीतल का हाथी घर में रखना बहुत फायदेमंद होता है। यह राहु के नकारात्मक प्रभावों को कम कर मानसिक शांति प्रदान करता है। 4. सूंड़ की दिशा का संकेत हाथी की प्रतिमा लेते समय उसकी सूंड़ की दिशा पर जरूर ध्यान दें: ऊपर उठी हुई सूंड़: यह विजय, सफलता और उन्नति का प्रतीक मानी जाती है। नीचे झुकी हुई सूंड़: यह विनम्रता, धैर्य और एक स्थिर मन का संकेत देती है। जरूरी सावधानियां हाथी की मूर्ति पीतल, चांदी, तांबा या पत्थर से बनी हो तो इसे सबसे उत्तम माना जाता है। एक बात का विशेष ध्यान रखें कि घर में कभी भी टूटी हुई या खंडित प्रतिमा न रखें। वास्तु के अनुसार, ऐसी प्रतिमा तुरंत हटा देनी चाहिए क्योंकि यह वास्तु दोष पैदा कर सकती है और लाभ के बजाय नुकसान पहुंचा सकती है। यह भी पढ़ें- वास्तु के अनुसार रसोई में कभी खत्म न होने दें ये 3 चीजें, रूठ सकती हैं मां अन्नपूर्णा यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें हाथी की मूर्ति, अन्न-धन से भरे रहेंगे भंडार, पढ़ें वास्तु नियम अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Elephant Statue Benefits Vastu Tips For Home Elephant Statue Placement Vastu Rules Elephant Statue Elephant Statue Main Entrance Vastu South Direction Elephant Vastu Elephant Trunk Up Or Down Meaning
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Vastu Tips: घर की बालकनी सजाने से पहले जान लें ये वास्तु नियम, दूर होंगी सारी निगेटिविटीVastu Tips: वास्तु शास्त्र में बालकनी को घर का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है. बालकनी न केवल घर की सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा, ताजी हवा और प्राकृतिक रोशनी को भी घर के अंदर लाने का काम करती है. यदि बालकनी का निर्माण और सजावट वास्तु के अनुसार की जाए, तो इससे घर में सुख-शांति, समृद्धि और मानसिक संतुलन बना रहता है.
Read more »
Vastu Alert: सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये 5 चीजें, वरना पूरे दिन पीछा नहीं छोड़ेंगी परेशानियांसुबह की शुरुआत हमारे पूरे दिन की दशा और दिशा तय करती है। सनातन परंपरा और वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह के समय को बहुत पवित्र माना गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जागते ही कुछ चीजों पर नजर पड़ना आपके पूरे दिन को बर्बाद कर सकता है?
Read more »
டயட்டே இல்லாமல் Fit-ஆக இருக்கும் ஹன்சிகா! ‘இந்த’ ஒரே ஒரு உடற்பயிற்சிதான் காரணம்..Hansika Motwani Weight Loss Tips : பிரபல நடிகை ஹன்சிகா, டயட்டிலேயே இல்லாமல் தன் உடல் எடையை குறைத்தாராம். இது குறித்த சீக்ரெட்டை அவரே உடைத்திருக்கிறார்.
Read more »
Vastu Tips: परीक्षा में अच्छे परिणाम चाहिए तो इन वास्तु उपाय को आजमाकर देखें, बच्चे की बढ़ेगी एकाग्रता और पढ़ने की इच्छा!Study Table As Per Vastu: परीक्षा में अच्छे परिणाम आ सके इसके लिए बच्चों का कड़ी मेहनत करना सबसे जरूरी है. हालांकि कुछ वास्तु उपाय कर बच्चों की पढ़ाई में आ रही छोटी छोटी दिक्कतों को दूर किया जा सकता है.
Read more »
Vastu Tips For House Construction : घर बनवाने से पहले वास्तु के इन नियमों का रखें ख्याल, धन धान्य की नहीं होगी कमीVastu Niyam For Home : घर और उसके भीतर के कमरे सही दिशा में बनाने के साथ-साथ मकान बनवाने से पहले भी वास्तु की कुछ बातों का ध्यान रखें तो वहां हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। वहीं, सही प्रकार से मकान बनवाना शुरू न किया जाए तो इससे कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में घर बनवाने से पहले वास्तु के नियमों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। इससे परिवार...
Read more »
Vastu Tips: घर में रखी ये चीजें लगा सकती हैं कभी ना खत्म होने वाला वास्तु दोष, आज ही बनाएं इनसे दूसरीVastu Tips: जीवन में हम कई बार कड़ी मेहनत करते हैं फिर भी सफलता प्राप्त नहीं होती है. इस कारण से मनुष्य अपने भाग्य और किस्मत को कोसने लगता है. तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो घर में दुर्भाग्य का कारण बनती हैं.
Read more »
