Vande Matram: वंदे मातरम को 150 साल पूरे, 1875 में आज ही लिखा गया था; दिल्ली में आयोजित समरोह में पीएम मोदी होंगे शामिल Vande Matram 150 Years Completed Programme in Delhi PM Modi Issue coin and Postal Stamp देश
" Vande Matram : आज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को 150 साल पूरे हो गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चलने वाले समारोह की शुरुआत करेंगे.
खास मौके पर वे एक स्मारक डाक टिकट और एक सिक्का भी जारी करेंगे. Advertisment सल भर जारी रहेगा कार्यक्रम कार्यक्रम सात नवंबर 2025 से सात नवंबर 2026 तक एक साल तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी उत्सव की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक है. इस कालजयी रचना के 150 साल पूरे होने का जश्न मनाता है. भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित किया. इस रचना ने राष्ट्रीय गौरव और एकता को बनाए रखा. वंदे भारत के पूर्ण संस्करण का होगा गायन पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे नई दिल्ली के स्टेडियम में वंदे मातरम के वर्षभर चलने वाले समारोह का उद्घाटन करेंगे. समारोह के मुख्य कार्यक्रम के अलावा, समाज के सभी वर्गों के नागरिकों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर सुबह 9.50 बजे वंदे भारत के पूर्ण संस्करण का सामूहिक गायन किया जाएगा. आज ही चटर्जी ने लिखा था वंदे मातरम गौरतलब है कि इस साल वंदे मातरम की रचना के 150 साल पूरे हो गए. अक्षय नवमी के शुभ अवसर पर बंक्रिमचंद्र चटर्जी ने सात नवंबर 1875 को वंदे मातरम लिखा था. पीएम मोदी ने किया ये ट्वीट खास मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट लिखा. उन्होंने कहा कि सात नवंबर देशवासियों के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है. हम वंदेमातरम गान के गौरवशाली 150 वर्षों का उत्सव मना रहे हैं. ये प्रेरक आह्वान है. ये गीत देश की कई पीढ़ियों के राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि खास अवसर पर सुबह 9.30 बजे दिल्ली में आयोजित एक समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा. यहां एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया जाएगा. वंदे मातरम का सामूहिक गान ही कार्यक्रम की असल रौनक होने वाला है. कल 7 नवंबर का दिन देशवासियों के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। हम वंदेमातरम् गान के गौरवशाली 150 वर्षों का उत्सव मनाने जा रहे हैं। यह वो प्रेरक आह्वान है, जिसने देश की कई पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत किया है। इस विशेष अवसर पर सुबह करीब 9:30 बजे दिल्ली में एक समारोह… — Narendra Modi November 6, 2025"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Vande Bharat: वंदे भारत का दरवाजा लॉक, इमरजेंसी बटन भी बेअसर; मची चीख-पुकारवंदे भारत एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी आने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। ट्रेन का दरवाजा लॉक हो गया और इमरजेंसी बटन भी काम नहीं कर रहा था, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस...
Read more »
150 Years of National Song: राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष होने पर कल से भाजपा प्रदेश में मनाएगी उत्सवBJP Will Celebrate 150 Years of National Song: अभियान के तहत विधान सभा क्षेत्र व मंडल स्तर पर तिरंगा यात्राएं, प्रभात फेरियां, बाइक रैलियां और साहित्यिक प्रदर्शनी आयोजित की जाएंगी। विद्यालयों और महाविद्यालयों में निबंध, कविता और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी...
Read more »
Vande Bharat Sleeper Train Hits 180 KMPH During Trial RunThe Vande Bharat sleeper variant of the Vande Bharat series is being designed to cater to overnight and long-distance routes, expanding on the existing chair-car-only configuration.
Read more »
इस्लाम किसी भी ऐसे काम की इजाजत नहीं देता...वंदे मातरम के 150 साल के जश्न पर मीरवाइज के उलेमा ने जताई आपत्तिVande Mataram 150 Year Celebration: देश की आजादी से लड़ाई से जुड़े वंदे मातरम् गीत के 150 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार ने बड़े आयोजन की तैयारी की है। इसके तहत पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जम्मू कश्मीर में मुस्लिम धार्मिक संगठनों के समूह मुत्तहिदा मजलिस-ए-उलेमा ने कहा है कि मुस्लिम इस गा और पढ़ नहीं सकते...
Read more »
वंदे मातरम के 150 साल, देश के 150 स्थानों पर होगा आयोजन; जानें इस गीत की कहानी..Vande Mataram 150 Years: राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को 2025 में 150 साल पूरे हो रहे हैं. इस मौके पर भारत सरकार खास कार्यक्रम का आयोजन कर रही है. इस खबर में हम आपको इससे जुड़ी सारी बातें डीटेल में बताएंगे.
Read more »
150 Years of Vande Mataram: वंदे मातरम का सफरनामा, जानें 1875 का एक गीत कैसे बना भारत का राष्ट्रगीतदेश के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के आज 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। सात नवंबर 1875 को बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखी गई यह रचना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की आत्मा बन गई थी।
Read more »
