Youngest CA :21 की उम्र, पहला प्रयास! CA Final में सतना के नारायण ने किया टॉप; ऐसे पूरा हुआ दादा जी का सपना...

Satna News

Youngest CA :21 की उम्र, पहला प्रयास! CA Final में सतना के नारायण ने किया टॉप; ऐसे पूरा हुआ दादा जी का सपना...
Madhya PradeshNewsLocal 18
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 158 sec. here
  • 31 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 161%
  • Publisher: 51%

Satna Youngest CA: सतना के युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट नारायण गुप्ता ने महज़ 21 साल की उम्र में पहले ही प्रयास में CA Final के दोनों ग्रुप 321 अंकों के साथ पास कर जिला टॉप किया. यूनिवर्सिटी टॉपर से CA टॉपर बनने तक का सफर, अनुशासन का मंत्र और बहन का अहम योगदान जानें.

शिवांक द्विवेदी, सतना : मेहनत वही पहचान, जो वक्त से पहले कर दे कामयाब! सतना के युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट नारायण गुप्ता ने इस कहावत को सच साबित कर दिखाया है. महज़ 21 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में सीए फाइनल परीक्षा के दोनों ग्रुप पास कर शहर में प्रथम स्थान हासिल किया है.

नारायण ने कुल 321 अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे सतना जिले का नाम रोशन किया है. शिक्षा से सफलता तक का सफर लोकल 18 से बातचीत में लखन चौराहा निवासी नारायण गुप्ता ने बताया कि उनकी स्कूली शिक्षा सतना के बोनांजा कॉन्वेंट स्कूल से हुई. बारहवीं कक्षा के बाद ही उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया. इसके बाद उन्होंने इंदौर की देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की जहां वर्ष 2024 में वे यूनिवर्सिटी टॉपर भी रहे. शिक्षा के प्रति समर्पण और कंसीटेंसी ने उन्हें एक मज़बूत नींव दी जिसका नतीजा आज जिले के सामने है. पहले ही प्रयास में मिली सफलता नारायण ने बारहवीं के तुरंत बाद सीए फाउंडेशन परीक्षा दी और पहले ही प्रयास में शानदार अंकों से सफलता प्राप्त की. इसके बाद इंटरमीडिएट की तैयारी उन्होंने सतना में रहकर की, जहाँ उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ आत्मविश्वास को भी मज़बूत किया. इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने इंदौर की आनंद सकलेचा एंड कंपनी में अपनी ढाई साल की आर्टिकलशिप पूरी की. सितंबर 2025 में सीए फाइनल एग्जाम था, जिसके लिए उनके पास केवल तीन महीने का समय बचा था. इसके बावजूद उन्होंने पहली बार में दोनों ग्रुप पास करके सतना में डिस्ट्रिक्ट रैंक 1 हासिल की. परिवार की भूमिका और बहन का योगदान नारायण ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, गुरुजनों और बड़ी बहन को दिया है. उन्होंने कहा कि उनकी दीदी खुद एक सीए एस्पिरेंट रही हैं और उन्होंने हमेशा हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया. बहन के अनुभवों से सीख लेते हुए नारायण ने अपनी गलतियाँ सुधारने पर विशेष ध्यान दिया. उन्होंने कहा की दीदी की गलतियों से मैंने बहुत कुछ सीखा और उन्हीं के अनुभवों से मैं आगे बढ़ पाया. उनके पिता टिम्बर व्यापारी हैं, लोकल 18 से बातचीत में उन्होंने कहा कि कभी-कभी लगा कि नारायण लक्ष्य से भटक न जाए , पर बेटे ने उम्मीद से कहीं अधिक कर दिखाया और अपने दादा जी का सपना पूरा किया. मां ने भी बेटे की मेहनत पर गर्व जताते हुए कहा कि नारायण ने न केवल परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम ऊँचा किया है. बड़ी बहन ने कहा हमारे बब्बा जी मुनीम थे और शहर भर में इसी नाम से जाने जाते थे और अब उनकी विरासत उनके पोते आगे बढ़ा रहे हैं. वहीं उनकी छोटी बहन ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि पढ़ाई के दिनों में वह नारायण को तंग करती थीं लेकिन अब वही उनके लिए रियल लाइफ इंस्पिरेशन बन गए हैं. मेहनत, अनुशासन और निरंतरता का मंत्र नारायण ने बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई में कंसिस्टेंसी और टाइम मैनेजमेंट को सबसे अहम माना. रोजाना 12 से 14 घंटे की पढ़ाई करते हुए भी उन्होंने खुद पर अत्यधिक दबाव नहीं डाला. उनका मानना है कि सीए कोर्स में मेहनत ज़रूरी है लेकिन उससे ज़्यादा ज़रूरी है निरंतरता और आत्मविश्वास. उन्होंने कहा चार से पाँच साल इस कोर्स में देना पड़ता है लेकिन जब सफलता मिलती है तो सारी मेहनत सार्थक लगती है. सम्मान और प्रेरणा का माहौल सफलता की खबर फैलते ही सतना में बधाइयों का दौर शुरू हो गया. जिले के कई अधिकारियों, नेताओं और शिक्षकों ने नारायण को शुभकामनाएँ दीं. परिवार के लोगों की आँखों में गर्व और खुशी के आँसू छलक पड़े. नारायण का कहना है कि अब वे कुछ समय खुद को रिलैक्स करना चाहते हैं और आगे के कदम अपने गुरुजनों और परिवार की सलाह से तय करेंगे. युवाओं के लिए संदेश नारायण ने सतना के युवाओं को संदेश देते हुए कहा की अगर मन में ठान लो तो कोई भी मंज़िल मुश्किल नहीं. बस लक्ष्य पर ध्यान रखो और हार मानना मत सीखो. उनकी सफलता सिर्फ़ एक परीक्षा पास करने की कहानी नहीं बल्कि यह प्रमाण है कि कम समय और संसाधनों के बाद भी बड़े सपने पूरे करने की क्षमता होती है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Madhya Pradesh News Local 18 Mp Lastest News सतना सतना न्यूज लोकल18 सतना सीए फाइनल टॉपर नारायण गुप्ता सीए 21 साल सीए फाइनल पहला प्रयास सीए 321 अंक सीए सीए की तैयारी कैसे करें 12 घंटे पढ़ाई सीए निरंतरता सफलता मंत्र बोनांजा कॉन्वेंट स्कूल सतना देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी टॉपर Satna CA Final Topper Narayan Gupta CA 21 Year Old CA Final First Attempt Success 321 Marks CA CA Study Strategy 12 Hours Study Plan Consistency Success Mantra CA Foundation Inter Final Local18

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Zohran Mamdanis Historic Firsts: Muslim, South Asian, Youngest Mayor, And Gen Z First LadyZohran Mamdanis Historic Firsts: Muslim, South Asian, Youngest Mayor, And Gen Z First LadyNYC Mayor-elect Zohran Mamdani is the first Muslim, Indian-origin, and youngest Mayor. His wife, Rama Duwaji, a Syrian-American artist, is set to be the first Gen Z First Lady.
Read more »

बेगूसराय के 2537 बूथों पर आज 21.40 लाख मतदाता डालेंगे वोट, 73 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में होगी कैदबेगूसराय के 2537 बूथों पर आज 21.40 लाख मतदाता डालेंगे वोट, 73 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में होगी कैदआज बेगूसराय के 2537 बूथों पर 21.
Read more »

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस हादसा: 25 फीट गहरी खाई में गिरी, 21 यात्री घायलआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस हादसा: 25 फीट गहरी खाई में गिरी, 21 यात्री घायलदिल्ली से वाराणसी जा रही एक बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हसनगंज क्षेत्र में गहरी खाई में गिर गई, जिसमें लगभग 60 यात्री सवार थे। इस हादसे में 21 यात्री घायल हो गए जिन्हें लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बाकी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य स्थानों के लिए रवाना कर दिया गया है।
Read more »

ಕೇವಲ ₹21 ಸಾವಿರಕ್ಕೆ 50 ಇಂಚಿನ ಸ್ಮಾರ್ಟ್‌ ಟಿವಿ ಖರೀದಿಸಿ: ಇಂದೇ ಮನೆಗೆ ತನ್ನಿ...ಕೇವಲ ₹21 ಸಾವಿರಕ್ಕೆ 50 ಇಂಚಿನ ಸ್ಮಾರ್ಟ್‌ ಟಿವಿ ಖರೀದಿಸಿ: ಇಂದೇ ಮನೆಗೆ ತನ್ನಿ...VW ಬ್ರ್ಯಾಂಡ್‌ನ ಈ 50-ಇಂಚಿನ QLED ಸ್ಮಾರ್ಟ್ ಟಿವಿ 4K ಅಲ್ಟ್ರಾ HD ರೆಸಲ್ಯೂಶನ್‌ನೊಂದಿಗೆ ಬರುತ್ತದೆ. ಈ ಟಿವಿ 3840x2160 ಪಿಕ್ಸೆಲ್‌ಗಳ ರೆಸಲ್ಯೂಶನ್ ಮತ್ತು 60Hz ರಿಫ್ರೆಶ್ ರೇಟ್‌ ಹೊಂದಿದೆ.
Read more »

क्या है फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद, पूजन करने गई 21 महिलाओं पर दर्ज हो गई एफआईआरक्या है फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद, पूजन करने गई 21 महिलाओं पर दर्ज हो गई एफआईआरFatehpur News: फतेहपुर में विवादित मंदिर-मकबरा विवाद जोर पकड़ लिया है। देव दीपावली के मौके पर पूजन करने गई 21 महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
Read more »

पूर्वोत्तर रेलवे चलाएगा 21 पूजा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा कदमपूर्वोत्तर रेलवे चलाएगा 21 पूजा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा कदमपूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 21 पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें गोरखपुर सहित विभिन्न स्टेशनों से चलेंगी और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में मदद करेंगी। इन ट्रेनों में कंफर्म टिकट लेकर यात्री अपनी यात्रा को सुनिश्चित कर सकते हैं। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने और समय पर टिकट बुक करने का अनुरोध किया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:21:30