Valentine Week: भारत का जेन जेड और मिलेनियल्स क्या गुलाब का साथ छोड़ रहे हैं? जी हां, यह सवाल वेलेंटाइन डे के सजते बाजार को देख कर उठ रहा है। दरअसल, इस बार वेलेंटाइन डे बाजार में एक बड़ा एक बड़ा सांस्कृतिक बदलाव देखने को मिल रहा है। स्विगी और इंस्टामार्ट पर युवा खरीदार अब दिखावटी और बहुत बड़े तोहफों के पीछे नहीं भाग रहे हैं। इसके बजाय, वे ऐसी...
नई दिल्ली: वेलेंटाइन डे नजदीक आ रहा है। लोग समझते होंगे कि इस दिन अपने प्रियजन को लोग गुलाब और टैडी बियर उपहार में देते हैं। लेकिन आज का युवा लाल गुलाब और टैडी बियर से कहीं आगे बढ़ चुका है। आपको यदि इसमें शक नगता है तो क्विक शॉपिंग प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट के ताजा शॉपिंग डेटा पर एक बार नजर मार लीजिए।लद गए लाल गुलाब के दिन हमारे सहयोगी ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक लोग अब वेलेंटाइन डे पर सिर्फ लाल गुलाब और टेडी बियर के भरोसे नहीं हैं। इंस्टामार्ट के ताज़ा शॉपिंग डेटा और इस हफ्ते सोशल मीडिया पर नज़र दौड़ाएंगे, तो आपको कुछ मज़ेदार और बहुत ही आम सी चीज़ें दिखेंगी। लोग अब क्लासिक गुलदस्तों की जगह चॉकलेट, चिप्स, प्रोटीन बार, ग्रूमिंग किट और यहां तक कि कंडोम के पैकेट खरीद रहे हैं। इन्हीं सामानों को फूलों की तरह सजाकर तोहफे में दे रहे हैं।इस साल बदल गया ट्रेंड इंस्टामार्ट के ट्रेंड्स बताते हैं कि साल 2026 में प्यार का इज़हार थोड़ा ज़्यादा प्रैक्टिकल और मज़ेदार हो गया है। भारत का 'जेन Z' इस साल प्यार का जश्न अलग तरीके से मना रहा है। इंस्टामार्ट के वेलेंटाइन डे डेटा के मुताबिक अब खरीदार पारंपरिक तोहफों से हटकर ऐसी चीज़ें चुन रहे हैं जो पर्सनल, उपयोगी और थोड़ी चुलबुली लगे। बाजार में इस बार 'सभी प्यार की भाषाओं के लिए गुलदस्ते' नाम का खास कलेक्शन उतारा गया है। इसने सबका ध्यान भी खींचा है। आप यह जान लें कि ये गुलदस्ते गुलाबों से नहीं बने हैं।गुलदस्ते में 'गुल' की जगह ये आ गएइस समय जो लिमिटेड एडिशन गुलदस्ते दिख रहे हैं, उनमें गुलाब की जगह चॉकलेट के गुलदस्ते बन रहे हैं। इनमें चिप्स और स्नैक्स की सजावट, प्रोटीन बार के ढेर डाले गए हैं। यहां तक कि बाजार में कंडोम के गुलदस्ते भी आ गए हैं। लोग अब गुलदस्ते में ग्रूमिंग किट, बाथ और बॉडी केयर कॉम्बो, फूल के आकार की हेयर क्लिप जैसी प्यारी एक्सेसरीज़ तक डाल रहे हैं। लोग अपने प्रिय को यह भी भेज रहे हैंरश्मि के घर देर रात आइसक्रीम का एक टब डिलिवर हुआ। यह टब उसी आइसक्रीम का है, जो उसे बेहद पसंद है। बाद में पता चला कि यह टब उसके वेलेंटाइन ने भिजवाया है। इसी तरह अब वैसा स्किनकेयर का सेट उपहार में दिया जा रहा है, जो उनके पार्टनर को पसंद है। उनके पसंदीदा चिप्स भेजे जा रहे हैं। जिम जाने वाले दोस्त के लिए एक प्रोटीन स्नैक भेजा जा रहा है। सीधे शब्दों में कहें तो, प्यार ज़्यादा असली लग रहा है, और फिल्मों जैसा कम।इस बार कब है वैलेंटाइन डे?वेलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। इस बार यह अगले सप्ताह शनिवार को पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि वैलेंटाइन डे की शुरुआत संत वैलेंटाइन से जुड़ी मानी जाती है। इतिहास के अनुसार, तीसरी शताब्दी में रोम के एक पादरी संत वैलेंटाइन ने प्रेम और विवाह के अधिकार के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था। तभी से इस दिवस को मनाने की परंपरा शुरू हुई। यूं तो वैलेंटाइन डे मनाने का उद्देश्य प्रेम और रिश्तों का सम्मान करना और भावनाओं को खुलकर व्यक्त करना है। लेकिन भारत में इसे कुछ लोग अलग ढंग से भी लेते हैं। इस दिन वे मारपीट पर भी उतर आते हैं।.
नई दिल्ली: वेलेंटाइन डे नजदीक आ रहा है। लोग समझते होंगे कि इस दिन अपने प्रियजन को लोग गुलाब और टैडी बियर उपहार में देते हैं। लेकिन आज का युवा लाल गुलाब और टैडी बियर से कहीं आगे बढ़ चुका है। आपको यदि इसमें शक नगता है तो क्विक शॉपिंग प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट के ताजा शॉपिंग डेटा पर एक बार नजर मार लीजिए।लद गए लाल गुलाब के दिन हमारे सहयोगी ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक लोग अब वेलेंटाइन डे पर सिर्फ लाल गुलाब और टेडी बियर के भरोसे नहीं हैं। इंस्टामार्ट के ताज़ा शॉपिंग डेटा और इस हफ्ते सोशल मीडिया पर नज़र दौड़ाएंगे, तो आपको कुछ मज़ेदार और बहुत ही आम सी चीज़ें दिखेंगी। लोग अब क्लासिक गुलदस्तों की जगह चॉकलेट, चिप्स, प्रोटीन बार, ग्रूमिंग किट और यहां तक कि कंडोम के पैकेट खरीद रहे हैं। इन्हीं सामानों को फूलों की तरह सजाकर तोहफे में दे रहे हैं।इस साल बदल गया ट्रेंडइंस्टामार्ट के ट्रेंड्स बताते हैं कि साल 2026 में प्यार का इज़हार थोड़ा ज़्यादा प्रैक्टिकल और मज़ेदार हो गया है। भारत का 'जेन Z' इस साल प्यार का जश्न अलग तरीके से मना रहा है। इंस्टामार्ट के वेलेंटाइन डे डेटा के मुताबिक अब खरीदार पारंपरिक तोहफों से हटकर ऐसी चीज़ें चुन रहे हैं जो पर्सनल, उपयोगी और थोड़ी चुलबुली लगे। बाजार में इस बार 'सभी प्यार की भाषाओं के लिए गुलदस्ते' नाम का खास कलेक्शन उतारा गया है। इसने सबका ध्यान भी खींचा है। आप यह जान लें कि ये गुलदस्ते गुलाबों से नहीं बने हैं।गुलदस्ते में 'गुल' की जगह ये आ गएइस समय जो लिमिटेड एडिशन गुलदस्ते दिख रहे हैं, उनमें गुलाब की जगह चॉकलेट के गुलदस्ते बन रहे हैं। इनमें चिप्स और स्नैक्स की सजावट, प्रोटीन बार के ढेर डाले गए हैं। यहां तक कि बाजार में कंडोम के गुलदस्ते भी आ गए हैं। लोग अब गुलदस्ते में ग्रूमिंग किट, बाथ और बॉडी केयर कॉम्बो, फूल के आकार की हेयर क्लिप जैसी प्यारी एक्सेसरीज़ तक डाल रहे हैं। लोग अपने प्रिय को यह भी भेज रहे हैंरश्मि के घर देर रात आइसक्रीम का एक टब डिलिवर हुआ। यह टब उसी आइसक्रीम का है, जो उसे बेहद पसंद है। बाद में पता चला कि यह टब उसके वेलेंटाइन ने भिजवाया है। इसी तरह अब वैसा स्किनकेयर का सेट उपहार में दिया जा रहा है, जो उनके पार्टनर को पसंद है। उनके पसंदीदा चिप्स भेजे जा रहे हैं। जिम जाने वाले दोस्त के लिए एक प्रोटीन स्नैक भेजा जा रहा है। सीधे शब्दों में कहें तो, प्यार ज़्यादा असली लग रहा है, और फिल्मों जैसा कम।इस बार कब है वैलेंटाइन डे?वेलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। इस बार यह अगले सप्ताह शनिवार को पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि वैलेंटाइन डे की शुरुआत संत वैलेंटाइन से जुड़ी मानी जाती है। इतिहास के अनुसार, तीसरी शताब्दी में रोम के एक पादरी संत वैलेंटाइन ने प्रेम और विवाह के अधिकार के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था। तभी से इस दिवस को मनाने की परंपरा शुरू हुई। यूं तो वैलेंटाइन डे मनाने का उद्देश्य प्रेम और रिश्तों का सम्मान करना और भावनाओं को खुलकर व्यक्त करना है। लेकिन भारत में इसे कुछ लोग अलग ढंग से भी लेते हैं। इस दिन वे मारपीट पर भी उतर आते हैं।
Valentine's Day वेलेंटाइन डे 2026 वेलेंटाइन डे उपहार वेलेंटाइन डे गिफ्ट वेलेंटाइन डे गिफ्ट में क्या बिक रहा है वेलेंटाइन डे बाजार इंस्टामार्ट इंस्टामार्ट वेलेंटाइन डे वेलेंटाइन डे ऑफर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP में 3 या 4 मार्च, होली कब मनाई जाएगी?: भद्रा और चंद्रगहण का साया; ज्योतिषाचार्य बोले- इस संयोग में रंग न...Holi 2026 (Holika Dahan) Date Timing Details Update; Follow Gorakhpur Astrologer Pandit Narendra Upadhyay Holi 2026 Latest News, Lunar Eclipse Impact On Dainik Bhaskar.
Read more »
Valentine's Day 2026: वैलेंटाइन डे पर शीशे-सा चमकेगा चेहरा! इन देसी तरीकों से पाएं घर बैठे फेशियल जैसा ग्लोवेलेंटाइन डे 2026 पर खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अब पार्लर पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. इस लेख में जानें 5 आसान और असरदार घरेलू तरीके, जैसे नेचुरल फेस पैक और सही डाइट, जिनसे आप बिना मेकअप के भी रेडिएंट और फ्रेश नजर आ सकती हैं.
Read more »
राष्ट्रीय कैंसर केंद्र बनकर उभरा GCRI, सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में नए इतिहास रच रहा अस्पतालराष्ट्रीय कैंसर केंद्र बनकर उभरा GCRI, सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में नए इतिहास रच रहा अस्पताल GCRI Emerges as National Cancer Referral Hub on World Cancer Day 2026 राज्य | गुजरात
Read more »
Valentine Day 2026: पत्नी को करना है खुश? 14 तारीख को घुमा लाएं भारत की इन 5 जगहों पर2026 में वैलेंटाइन डे शनिवार को है, ऐसे में यह एक परफेक्ट लॉन्ग वीकेंड है। अगर आप इस वैलेंटाइन ट्रिप को यादगार बनाना चाहते हैं, तो हम आपको भारत की 10 ऐसी जगहों के आइडिया बता रहे हैं, जो कपल्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।
Read more »
पाकिस्तान मैच पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार बोले-हमारा माइंडसेट बिल्कुल साफ: हम कोलंबो जाने के लिए पूरी तरह त...India vs Pakistan (IND Vs PAK) T20 World Cup 2026 Match Boycott Row Update; Follow T20 WC Captain's Day Latest News Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
Valentine Week 2026: सिर्फ कैलेंडर की तारीखें नहीं, ये हैं प्यार के 7 खूबसूरत पड़ावफरवरी के महीने में प्यार का खुमार चढ़ने लगा है! 7 फरवरी को रोज डे से शुरू होकर 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे तक चलने वाले इस 'वीक ऑफ रोमांस' का पूरा शेड्यूल यहां देखें। इस साल का वैलेंटाइन वीकेंड पर पड़ने के कारण और भी खास होने वाला है।
Read more »
