UP में 3 या 4 मार्च, होली कब मनाई जाएगी?: भद्रा और चंद्रगहण का साया; ज्योतिषाचार्य बोले- इस संयोग में रंग न...

Holi 2026 News

UP में 3 या 4 मार्च, होली कब मनाई जाएगी?: भद्रा और चंद्रगहण का साया; ज्योतिषाचार्य बोले- इस संयोग में रंग न...
Holi 2026 DateHoli 2026Holika Dahan Date
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 143 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 81%
  • Publisher: 51%

Holi 2026 (Holika Dahan) Date Timing Details Update; Follow Gorakhpur Astrologer Pandit Narendra Upadhyay Holi 2026 Latest News, Lunar Eclipse Impact On Dainik Bhaskar.

भद्रा और चंद्रगहण का साया; ज्योतिषाचार्य बोले- इस संयोग में रंग नहीं खेले जाएंगेइस साल होली पर्व पर भद्रा और खग्रास चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग बन रहा है। 2 मार्च को होलिका दहन पर भद्रा का साया पड़ रहा है, जबकि अगले दिन 3 मार्च को धुलेंडी के दिन खग्रास चंद्र ग्रहण रहेगा। इससे लोगों में असमंजस की स्थिति है।ज्योतिष शास्त्रियों का कहना है कि 3 मार्च को होली मनाना शास्त्रों के अनुसार ठीक नहीं है। ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाएगा, जिसमें शुभ कार्य और मंदिर दर्शन वर्जित माने जाते हैं। सूतक काल के दौरान आमतौर पर शुभ कार्यों पर रोक मानी जाती है। इसलिए होली एक दिन आगे खिसककर 4 मार्च को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं—भद्रा कौन थी? होलिका दहन कब होगा? उसके लिए कितना समय मिल रहा है? तीन मार्च को होली मनाने में क्या परेशानी है? ब्रज में होली का शेड्यूल क्या है?होलिका दहन के लिए 1 घंटा 12 मिनट का शुभ समय गोरखपुर के एस्ट्रोलॉजर पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं- इस साल 2 मार्च सोमवार को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 16 मिनट पर होगा। इस दिन चतुर्दशी तिथि शाम 5:18 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा तिथि शुरू होगी। इस दिन सुबह 7:24 बजे तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा, फिर मघा नक्षत्र होगा। वहीं अतिगण्ड योग दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा, इसके बाद सुकर्मा योग बनेगा। फिर पूर्णिमा तिथि अगले दिन यानी 3 मार्च को शाम 4:33 बजे तक रहेगी।पंडित नरेन्द्र उपाध्याय कहते हैं कि- शास्त्रों के अनुसार होलिका पूजन और दहन हमेशा रात में, पूर्णिमा तिथि में और भद्रा रहित समय में ही किया जाता है। लेकिन इस साल पूर्णिमा के पूर्वार्द्ध में भद्रा का साया है। भद्रा की स्थिति 2 मार्च शाम 5:18 बजे से लेकर 3 मार्च सुबह 4:56 बजे तक रहेगी। यानी 2 मार्च की पूरी रात भद्रा और पूर्णिमा दोनों साथ-साथ रहेंगी। ऐसी स्थिति में शास्त्र बताते हैं कि भद्रा के पुच्छ भाग यानी की शुभ काल में होलिका दहन किया जा सकता है, क्योंकि यह समय शुभ माना गया है। इस वर्ष भद्रा का शुभ काल रात 12:50 से रात के 02:02 बजे तक का है। यही 1 घंटा 12 मिनट का समय होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा। हालांकि सूर्यास्त के बाद कभी भी होलिका दहन किया जा सकता है। लेकिन इस एक घंटे के दौरान शुभ समय होगा। होलिका दहन के पूरे 24 घंटे बाद ही होली खेली जाएगी, जो कि बहुत ही दुर्लभ स्थिति मानी जाती है। नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, दो मार्च को जो होलिका दहन न कर पाएं, वे भद्रा साया खत्म होने के बाद और सूर्योदय से पहले यानी 3 मार्च सुबह 5:24 से 6:30 के बीच होलिका दहन कर सकते हैं। अगर इन दोनों में ना कर पाएं तो ग्रहण खत्म होने के बाद कर सकते हैं। हालांकि शास्त्रों के अनुसार ये ठीक नहीं होगा। लेकिन होली का त्योहार है तो दोष कम लगेगा।काशी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के एस्ट्रोलॉजर प्रो.

विनय पांडे के अनुसार, भद्रा को अशुभ इसलिए माना जाता है क्योंकि शास्त्रों में इसे शुभ कार्यों में बाधा डालने वाला समय बताया गया है। मान्यता है कि भद्रा के दौरान किए गए काम फल नहीं देते या उनमें अड़चनें आती हैं। धार्मिक कथाओं के अनुसार भद्रा शनिदेव की बहन हैं और उनका स्वभाव उग्र माना गया है। इसी कारण भद्रा काल को क्रोध और विघ्न का समय माना जाता है, जिसमें विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे शुभ कार्य वर्जित होते हैं।BHU के एस्ट्रोलॉजर प्रो. विनय पांडे के अनुसार, 3 मार्च की शाम चंद्रग्रहण लग रहा है। चंद्रग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। शाम करीब 5:59 बजे ग्रहण होने के कारण सुबह लगभग 6:30 बजे से सूतक काल लागू हो जाएगा। ग्रहण लगभग शाम को 6:48 पर खत्म होगा। हालांकि चंद्र ग्रहण का खगोलीय आरंभ दिन में 3:20 बजे से हो रहा है, लेकिन शास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण तभी माना जाता है, जब चंद्रमा दिखाई दे, यानी सूर्यास्त के बाद। इसलिए इस दिन सूर्यास्त से लेकर शाम 6:48 बजे तक ही ग्रहण काल माना जाएगा।सूतक काल के दौरान खान-पान वर्जित माना जाता है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभ व मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। चूंकि होली एक सामाजिक और सामूहिक पर्व है, जिसमें लोगों का आपस में मिलना-जुलना, भोजन और उत्सव शामिल होता है, ऐसे में सूतक काल के दौरान होली मनाना संभव नहीं होगा।मथुरा-वृंदावन में बसंत पंचमी से होली का उत्सव शुरू देश में होली का त्योहार सिर्फ दो दिन मनाया जाता है, लेकिन मथुरा-वृंदावन में 40 दिनों तक इस पर्व की रौनक रहती है। यहां होली की शुरुआत बसंत पंचमी से हो चुकी है। बसंत पंचमी पर बांके बिहार मंदिर में ठाकुर जी को गुलाल लगाया गया। यहां होली के कई अलग-अलग रूप देखने को मिलते हैं। लड्डू होली, लठमार होली, छड़ीमार होली, फूलों वाली होली, हुरंगा होली तो विश्वभर में प्रसिद्ध है। तभी तो इस होली में सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी भी खूब शामिल होते हैं। ब्रज की होली भक्तों को एक अलग ही लोक में ले जाती है।साल 2025 में होली 14 मार्च, 2025 शुक्रवार को थी। वहीं होलिका दहन 13 मार्च गुरुवार को था। हालांकि 14 मार्च 2025 को चंद्र ग्रहण था और इसी दिन होली थी, लेकिन संयोवश यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिया था।हिरण्यकश्यप नाम का एक राक्षस था जिसका प्रह्राद नाम का एक पुत्र था। प्रह्राद भगवान विष्णु का बड़ा भक्त था लेकिन हिरण्यकश्यप भगवान विष्णु का घोर विरोधी था। वह नहीं चाहता था कोई उसके राज्य में भगवान विष्णु की पूजा करें। वह अपने पुत्र को मारने का कई बार प्रयास कर चुका था, लेकिन बार-बार असफल हो जाता था। तब हिरण्यकश्यप ने भक्त प्रह्राद को मारने के लिए लिए अपनी बहन होलिका को भेजा।गाजियाबाद-मोबाइल गेम की लत, 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं:उम्र 12-14-16 साल; सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी मम्मी-पापा, गेम नहीं छोड़ पाएंगे गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात 2 बजे तीनों ने कमरे को अंदर से बंद किया, फिर स्टूल रखकर एक-एक करके बालकनी से छलांग लगा दी।पंजाब-चंडीगढ़ में हल्की धुंध, ठंड का असर कमबरेली में सिस्टम की बेरुखी से हजारों अन्नदाता बेहालचित्तौड़गढ़ में एक हफ्ते तक साफ रहेगा मौसमछत्तीसगढ़ में फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड, रातें ठंडी होंगी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Holi 2026 Date Holi 2026 Holika Dahan Date Planetary Conjunction Bhadra Lunar Eclipse Chandra Grahan 3 March

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

JLF में परांजपे बोले-गांधी मुस्लिम तुष्टिकरण नीति अपना रहे थे: सावरकर ने उनसे कहा था कि यह भारत विभाजन की व...JLF में परांजपे बोले-गांधी मुस्लिम तुष्टिकरण नीति अपना रहे थे: सावरकर ने उनसे कहा था कि यह भारत विभाजन की व...Rajasthan Jaipur Literature Festival Day 3 2026 Update; Follow JLF 2026 Guest List, Programs Schedule Timing Details On Dainik Bhaskar.
Read more »

नितिन नबीन भाजपा के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष: आज ऐलान होगा, निर्विरोध चुने गए; 46 साल पुरानी पार्ट...नितिन नबीन भाजपा के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष: आज ऐलान होगा, निर्विरोध चुने गए; 46 साल पुरानी पार्ट...Bharatiya Janata Party (BJP) National President Election 2026 Result Live Update; Follow Nitin Nabin, PM Narendra Modi, Amit Shah Latest News, Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »

हिंदू वोटर के लिए विकास, मुस्लिम के लिए घुसपैठ-हिंदुत्व: मालदा-सिंगूर में मोदी का 59 सीटों पर निशाना, क्या ...हिंदू वोटर के लिए विकास, मुस्लिम के लिए घुसपैठ-हिंदुत्व: मालदा-सिंगूर में मोदी का 59 सीटों पर निशाना, क्या ...PM Narendra Modi Singur Malda Rally Political Scenario Explained; Follow West Bengal Election 2026, PM Modi Singur Malda Rally Impact, Mamata Banerjee, BJP TMC Voters Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »

77वें गणतंत्र दिवस पर 8 बदलाव: पहली बार 2 चीफ गेस्ट, महिला कमांडेंट के नेतृत्व में पुरुष रेजिमेंट, सेना के ...77वें गणतंत्र दिवस पर 8 बदलाव: पहली बार 2 चीफ गेस्ट, महिला कमांडेंट के नेतृत्व में पुरुष रेजिमेंट, सेना के ...Republic Day (Gantantra Diwas) 2026 Celebration Photos Videos Update; Follow Happy Republic Day Wishes, Nation-wide Flag Unfurling Latest News, Details On Dainik Bhaskar.
Read more »

बजट से उम्मीद- 300 नई ट्रेनों की घोषणा संभव: 13 लाख तक की कमाई टैक्स फ्री हो सकती है; बजट में 5 बड़े ऐलान स...बजट से उम्मीद- 300 नई ट्रेनों की घोषणा संभव: 13 लाख तक की कमाई टैक्स फ्री हो सकती है; बजट में 5 बड़े ऐलान स...Union Budget 2026 Expectations Details Update; Follow Latest Budget 2026 Expectations, Income Tax Slab and Rates and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »

अजित पवार ने कहा था-नियति बुलाए तो जाना पड़ता है: 5 दिन बाद प्लेन क्रैश में मौत; बारामती के कान्हेरी की सभा ...अजित पवार ने कहा था-नियति बुलाए तो जाना पड़ता है: 5 दिन बाद प्लेन क्रैश में मौत; बारामती के कान्हेरी की सभा ...Prime Minister Narendra Modi Annual NCC PM Rally 2026 Photos Videos Update - Follow NCC Rally 2026, PM Modi, Republic Day 2026, Indian Army Latest News, Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:55:30