बजट से उम्मीद- 300 नई ट्रेनों की घोषणा संभव: 13 लाख तक की कमाई टैक्स फ्री हो सकती है; बजट में 5 बड़े ऐलान स...

Budget News

बजट से उम्मीद- 300 नई ट्रेनों की घोषणा संभव: 13 लाख तक की कमाई टैक्स फ्री हो सकती है; बजट में 5 बड़े ऐलान स...
Budget 2026Budget 2026 NewsBudget 2026 Expectations
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 220 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 105%
  • Publisher: 51%

Union Budget 2026 Expectations Details Update; Follow Latest Budget 2026 Expectations, Income Tax Slab and Rates and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को बजट में 5 बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं.इनकम टैक्स की नई रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन 75 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपए किया जा सकता है। इससे सैलरीड लोगों की 13 लाख रुपए की इनकम टैक्स-फ्री हो जाएगी। अभी 12.

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को बजट में 5 बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं...इनकम टैक्स की नई रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन 75 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपए किया जा सकता है। इससे सैलरीड लोगों की 13 लाख रुपए की इनकम टैक्स-फ्री हो जाएगी। अभी 12.75 लाख रुपए तक कि इनकम टैक्स फ्री है।उद्योग संगठन कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री यानी, CII ने सरकार को सुझाव दिया है कि खपत बढ़ाने के लिए लोगों के हाथ में ज्यादा पैसा छोड़ना जरूरी है। टैक्स छूट बढ़ने से लोगों की 'पर्चेजिंग पावर' बढ़ेगी। इससे इकोनॉमी को फायदा होगा। सरकार पुरानी टैक्स रिजीम को नई टैक्स रिजीम से बदलना चाहती है। इसके लिए नई टैक्स रिजीम को फायदेमंद बनाए रखना जरूरी है। इसी मकसद से नई रिजीम में सैलरी पाने वालों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ाया जा सकता है।मिडिल क्लास के हाथ में आने वाला पैसा बढ़ेगा। महीने में कुछ हजार रुपए की बचत हो सकती है। ये खर्च, सेविंग या निवेश में काम आएगी।पीएम-किसान योजना की राशि 6 हजार से 9 हजार रुपए सालाना की जा सकती है। बीते 3 साल से इसे बढ़ाने की बात हो रही है।2019 में योजना शुरू होने के बाद से इस रकम में बदलाव नहीं हुआ है। दिसंबर 2024 में संसदीय स्थायी समिति ने इसे दोगुना करके 12 हजार रुपए सालाना करने की सिफारिश की थी। किसान संगठनों का कहना है कि 2019 से मिल रहे 6 हजार रुपए की कीमत महंगाई की वजह से 5 हजार रुपए रह गई है। इसलिए इसे बढ़ाकर 8 हजार से 12 हजार रुपए के बीच होना चाहिए। नवंबर 2025 में बिहार सरकार ने किसानों को 3 हजार रुपए एक्स्ट्रा देने का ऐलान किया था। इससे वहां के किसानों को कुल 9 हजार रुपए मिलेंगे। केंद्र पूरे भारत में इसे लागू कर सकता है।फिलहाल करीब 11 करोड़ लोगों को किसान सम्मान निधि मिल रही है। केंद्र सरकार हर साल इस पर 60 हजार से 65 हजार करोड़ रुपए खर्च करती है। इसे बढ़ाकर 9 हजार रुपए सालाना करने पर यह खर्च बढ़कर करीब 95 हजार करोड़ सालाना हो जाएगा।देश के करीब 11 करोड़ किसान परिवारों को इसका फायदा मिलेगा। 3 हजार रुपए की एक्स्ट्रा राशि से किसान अपनी खेती की छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे।सरकार नई ट्रेनें चलाकर रिजर्वेशन की वेटिंग लिस्ट खत्म करना चाहती है। ऐसे में 300 से ज्यादा नई अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों का ऐलान हो सकता है। पिछले बजट में रेलवे के लिए 2.65 लाख करोड़ रुपए अलॉट किए गए थे। यह अब तक का सबसे बड़ा रेल फंड है। इस बार भी इसके बढ़ने की उम्मीद है।सरकार 2030 तक ट्रेन रिजर्वेशन में वेटिंग लिस्ट खत्म करना चाहती है। फिलहाल पीक सीजन में डिमांड और सीट उपलब्धता में करीब 20-25% का अंतर रहता है। इसके लिए ट्रेनें बढ़ाने के साथ ट्रैक विस्तार भी करना होगा।4. पीएम सूर्य घर योजना: 2 KW के सोलर पैनल पर ₹80 हजार सब्सिडी बजट में 2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर सब्सिडी को 30 हजार प्रति किलोवाट से बढ़ाकर 40 हजार करने का ऐलान हो सकता है। मौजूदा नियमों के मुताबिक 2 KW का सोलर सिस्टम लगवाने पर 30 हजार प्रति किलोवाट के हिसाब से कुल 60 हजार रुपए की सब्सिडी मिलती है। अगर बजट में सब्सिडी 10 हजार रुपए प्रति किलोवाट बढ़ाई गई तो 2KW के सोलर सिस्टम पर कुल 80 हजार रुपए सब्सिडी मिलेगी। यानी 20 हजार रुपए की बचत। वहीं 2 से 3 KW के बीच के सिस्टम के लिए सब्सिडी 18 हजार रुपए प्रति किलोवाट है। 3 KW से ऊपर के सिस्टम के लिए सब्सिडी 78 हजार रुपए पर सीमित है।केंद्र सरकार का लक्ष्य मार्च 2026 तक 40 लाख और 2027 तक 1 करोड़ घरों को सोलर ग्रिड से जोड़ना है। इस योजना से सरकार को अपना लक्ष्य तेजी से हासिल करने में मदद मिलेगी। दिसंबर 2025 तक 19.45 लाख से ज्यादा पैनल लग चुके हैं।सब्सिडी बढ़ने से 2 KW का सिस्टम लगवाने वाले परिवारों को सीधे 20 हजार रुपए की अतिरिक्त बचत होगी। इससे न केवल परिवारों को मुफ्त बिजली मिलेगी, बल्कि वे अतिरिक्त बिजली को ग्रिड को बेचकर कमाई भी कर सकेंगे।सरकार आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ा सकती है। वर्तमान में 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को इस योजना का फायदा मिल रहा है, जिसे घटाकर 60 साल किया जा सकता है। साथ ही, सालाना ₹5 लाख के मुफ्त इलाज की लिमिट को बढ़ाया जा सकता है, ताकि कैंसर और हार्ट सर्जरी जैसी गंभीर बीमारियों का खर्च कवर हो सके।आउटलुक की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 60+ उम्र के बुजुर्गों में से 82% के पास कोई भी हेल्थ इंश्योरेंस नहीं है। हालांकि 70+ उम्र वाले आयुष्मान में कवर है। 60 से 70 साल के बीच ऐसे बुजुर्ग जिनके पास हेल्थ इंश्योरेंस नहीं है वे गंभीर बीमारियों के लिए अपनी जमापूंजी खर्च करने को मजबूर हैं। ऐसे में सरकार इन्हें राहत दे सकती हो।इलाज का दायरा 60 साल होने से करोड़ों नए परिवार योजना से जुड़ेंगे। वहीं इलाज की लिमिट बढ़ने से परिवारों को बड़े ऑपरेशनों के लिए कर्ज नहीं लेना पड़ेगा। मरीजों को बड़े और स्पेशलिस्ट अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज मिल सकेगा। गंभीर बीमारियों का खर्च कवर हो सकेगा।इकोनॉमिक सर्वे में 56 करोड़ लोगों के पास रोजगार का दावा, फ्रीबीज से कर्ज बढ़ रहा'एक बारिश ने बिगाड़े हरिद्वार के हालात'गाजियाबाद में टेम्प्रेचर 8°Cउज्जैन में ओलावृष्टि के बाद तेज हवाओं ने ठंड बढ़ाईकोटा में बादल छाए, बारिश के आसार

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Budget 2026 Budget 2026 News Budget 2026 Expectations Budget 2026 Me Kya Milega

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बांद्रा टर्मिनल साप्ताहिक ट्रेन से 13 लीटर शराब बि‍हार से जाते समय पकड़ाए, दो बंदीबांद्रा टर्मिनल साप्ताहिक ट्रेन से 13 लीटर शराब बि‍हार से जाते समय पकड़ाए, दो बंदीरेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ ने दिलदारनगर, गाजीपुर में मुंबई बांद्रा-पटना साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन से शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत, आरपीएफ ने दो तस्करों को 13 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। ये तस्कर प्रयागराज से शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे। आरपीएफ ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू...
Read more »

Pet Dog Guards Bodies: মারণ তুষারঝড়ে ৪ দিন ছোট্ট প্রভুর মৃতদেহের পাশেই থাকল পোষ্য কুকুর! মৃত্যুর চোখে চোখ রেখে কেন?Pet Dog Guards Bodies: মারণ তুষারঝড়ে ৪ দিন ছোট্ট প্রভুর মৃতদেহের পাশেই থাকল পোষ্য কুকুর! মৃত্যুর চোখে চোখ রেখে কেন?Pet dog guards bodies of owner 13 year old Piyush Kumar for 4 days amid snow in Himachals Chamba Himachal Pradesh Snowfall
Read more »

PAK की फिर नीच हरकत... 13 साल की नाबालिग ईसाई लड़की को किया किडनैप, फिर जबरन कबूल करवाया इस्लामPAK की फिर नीच हरकत... 13 साल की नाबालिग ईसाई लड़की को किया किडनैप, फिर जबरन कबूल करवाया इस्लामPakistan Minority Oppression: पाकिस्तान में ईसाई समुदाय की एक 13 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण किया गया और उसे जबरदस्ती इस्लाम कबूल करवाया गया.
Read more »

Jharkhand Govt: झारखंड के युवाओं को रोजगार का मौका, दावोस में CM हेमंत सोरेन ने की डीलJharkhand Govt: झारखंड के युवाओं को रोजगार का मौका, दावोस में CM हेमंत सोरेन ने की डीलJharkhand Govt: झारखंड के युवाओं को रोजगार का मौका, दावोस में CM हेमंत सोरेन ने की डील Jharkhand Attracts ₹300 Crore Plastic Park Investment at WEF 2026 राज्य
Read more »

मथुरा में 300 अवैध घरों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू, तनाव का माहौलमथुरा में 300 अवैध घरों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू, तनाव का माहौलउत्तर प्रदेश के मथुरा में सिंचाई विभाग ने गोवर्धन ड्रेनेज नाले की जमीन पर बने 300 अवैध मकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विभाग ने 20 जनवरी को बेदखली का नोटिस जारी किया, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे 80 वर्षों से यहां रह रहे हैं और उनके पास वैध दस्तावेज हैं। विध्वंस की कार्रवाई 28 जनवरी तक शुरू नहीं हुई, लेकिन विभाग की तैयारी पूरी है और अधिकारी किसी भी समय कार्रवाई शुरू कर सकते हैं।
Read more »

'ये पिता की मन्नत है', सुनील शेट्टी ने अब तक नहीं देखी 'बॉर्डर 2', बेटे अहान से जुड़े है इस राज के तार'ये पिता की मन्नत है', सुनील शेट्टी ने अब तक नहीं देखी 'बॉर्डर 2', बेटे अहान से जुड़े है इस राज के तारसनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर 2' कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म ने कल यानी छठे दिन भी घरेलू बाजार में 13 करोड़ रुपये की कमाई की है. ये मल्टीस्टारर फिल्म 300 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है.लेकिन इन सबके बीच हैरान वाली बात ये है कि अहान के पिता सुनील शेट्टी ने अब तक बेटे की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं देखी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 19:40:27