Lucky Oberoi: पंजाब के जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर AAP पार्टी के नेता लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, उनपर शूटरों ने कई गोलियां बरसाईं. जिससे उनकी मौत हो गई.
AAP Leader Lucky Oberoi Murder: पंजाब के जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर AAP पार्टी के नेता लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, पुलिस ने कहा कि ओबेरॉय अपनी थार गाड़ी में बैठे थे, तभी हमलावरों ने उन पर कई गोलियां चलाईं.
उन्हें गंभीर रूप से घायल हालत में एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक दो शूटरों ने ओबेरॉय पर कई गोलियां चलाईं. रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना सुबह करीब 7.55 बजे हुई, जब वह गुरुद्वारे से बाहर निकले ही थे. ओबेरॉय की पत्नी सिमरजोत कौर ने पिछले साल AAP के टिकट पर नगर निगम का चुनाव लड़ा था. पुलिस ने शुरू की जांच उन्हें AAP के जालंधर कैंट चुनाव क्षेत्र के इंचार्ज और पार्टी नेता राजविंदर थियारा का करीबी माना जाता था. ओबेरॉय फाइनेंसर के तौर पर काम करते थे और प्रॉपर्टी के बिजनेस से भी जुड़े थे, वह शहर के गुरु तेग बहादुर नगर इलाके में रहते थे. इस हत्या के बाद पुलिस को तुरंत सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. विपक्ष ने सरकार को घेरा पंजाब लेजिस्लेटिव असेंबली में विपक्ष के लीडर, प्रताप सिंह बाजवा ने जालंधर में ओबेरॉय की दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के राज में पंजाब की लॉ एंड ऑर्डर की हालत खराब हो गई है. X पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा भगवंत मान के राज में पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो गया है. जालंधर में एक गुरुद्वारे के बाहर आप पंजाब लीडर लकी ओबेरॉय की दिनदहाड़े हुई चौंकाने वाली हत्या, इस कड़वी सच्चाई को सामने लाती है. अगर रूलिंग पार्टी के लीडर ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों के लिए क्या उम्मीद बची है
Aam Aadmi Party Leader Shot Dead Lucky Oberoi AAP Jalandhar AAP Leader Murdered AAP Leader Murdered In Jalandhar AAP Leader Shot Dead AAP Leader Shot Dead In Jalandhar पंजाब
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ये डील हमारे किसानों को बर्बाद कर देगी, मोदी सरकार पर बरसी AAP; US के सामने आत्मसमर्पण का लगाया आरोपAam Aadmi Party News: भारत-यूएस के बीच होने वाली ट्रेड डील को लेकर आम आदमी पार्टी केंद्रकी मोदी सरकार पर हमलावर हो गई है. पार्टी का आरोप है कि सरकार ने यूएस के सामने समर्पण कर दिया है और इस डील से देश के किसान तबाह हो जाएंगे.
Read more »
Punjab News: अमेरिका के साथ कथित व्यापारिक समझौते पर AAP पंजाब ने जताई चिंता, कही ये बातPunjab News: आप पंजाब ने अमेरिका के साथ कथित व्यापारिक समझौते को किसानों और देश की कृषि के लिए खतरनाक बताया, सरकार से पारदर्शिता और जवाब की मांग की. राज्य
Read more »
संसद में उठा लापता बच्चों का मुद्दा, AAP सांसद बोले- यह सिर्फ एक साल की बात नहींलापता बच्चों का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद संदीप पाठक ने कहा कि दिल्ली में हर साल 6 से 7 हजार बच्चे लापता हो रहे हैं। इनमें 70 फीसदी से अधिक संख्या गर्ल चाइल्ड की है। उन्होंने कहा कि दूसरे बड़े शहरों के मुकाबले दिल्ली में लापता बच्चों की संख्या अधिक...
Read more »
जिनकी सरकार शराब में डूब गई, जिनके शीश महल..., राज्यसभा में PM मोदी का AAP पर जोरदार हमलाPM Modi Attack on AAP in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला करते हुए उस पर भ्रष्टाचार और नैतिक पतन के आरोप लगाए.
Read more »
Punjab: AAP leader Lucky Oberoi shot dead inside his car in JalandharAAP leader Lucky Oberoi was shot multiple times outside a gurdwara in Jalandhar, succumbing to injuries as police launched an investigation.
Read more »
जालंधर में AAP नेता को 3 गोलियां मारीं, हालत गंभीर: माथा टेकने गुरुद्वारे आए थे, स्कूटर पर आए आरोपियों ने फ...Jalandhar AAP leader Lucky Obrai shot 5 times in Model Town. Follow Latest Updates.
Read more »
