बिहार की सियासत एक बार फिर से चर्चा के केंद्र में है. बीते दिनों चुनावी रणनीतिकार और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने एक ऐसा बयान दिया कि जदयू ही उनके बयान से इत्तेफाक रखने को तैयार नहीं है.
नई दिल्ली: प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने अब तक पीएम और सीएम बनने में मदद की है और अब युवाओं को सांसद और विधायक बनाने में मदद करेंगे. हालांकि, जदयू के नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर के बयान को जदयू ने उनका निजी बयान बताया और कहा कि इससे पार्टी इत्तफाक नहीं रखती.
दरअसल, 5 फरवरी को बिहार के मुजफ्फरपुर में युवाओं के साथ एक कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर कहा कि अगर किसी को मैं मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनने में मदद कर सकता हूं तो बिहार के नौजवानों को मुखिया और विधायक भी बना सकता हूं.' इस बयान के बाद प्रशांत किशोर लगातार मीडिया में छाए हुए हैं और बिहार की राजनीति में ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि शायद प्रशांत कुमार और जदयू के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. #WATCH Prashant Kishor, JDU Vice-President: Agar kisi ko main mukhyamantri aur pradhanmantri banane mein madad kar sakta hun to Bihar ke naujawano ko mukhiya aur MLA bhi bana sakta hun. pic.twitter.com/uR0KwNufAmप्रशांत किशोर के सांसद-विधायक बनाने वाले बयान ने उन्हीं के पार्टी के नेताओं को असहज कर दिया है. जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार का कहना है कि उनकी पार्टी के रोल मॉडल नीतीश कुमार हैं. बतौर नीरज कुमार किसी को एमएलए-एमपी बनाना जनता के हाथ मे हैं. उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी इस बयान से इत्तेफाक नहीं रखती है. नीरज कुमार ने कहा कि पार्टी सिर्फ माहौल बनाती है, नेता बनाना तो जनता के हाथ में है. उन्होंने कहा कि वे नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करके अच्छा महूस करते हैं.टिप्पणियांइतना ही नहीं, इसके अलावा एक इंटरव्यू में प्रशांत कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार को महागठबंधन से नाता तोड़ने के बाद उन्हें बीजेपी के साथ न जाकर फ्रेश मैंडेट यानी नए जनादेश के लिए दोबारा चुनाव में जाना चाहिए था. प्रशांत किशोर का यह बयान इसलिए काफी अहम हो जाता है क्योंकि प्रशांत किशोर न सिर्फ जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं बल्कि वह नीतीश कुमार के भी काफी करीबी माने जाते हैं. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि विपक्ष प्रशांत किशोर के इस बयान को भुनाने की कोशिश कर सकता है और चुनाव में इसका मायलेज भी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अरुण जेटली ने मनमोहन सिंह पर साधा निशाना, कहा- उनका बयान आपत्तिजनक हैकेंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने रविवार को कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की टिप्पणी पर आपत्ति जताई.
Read more »
एयर स्ट्राइक पर वायुसेना का बड़ा बयान, पाकिस्तान में खत्म नहीं हुआ है ऑपरेशन...नई दिल्ली। पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक मुद्दे पर जारी राजनीतिक के बीच भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर मार्शय बीएस धनोआ ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान में हमारा ऑपरेशन खत्म नहीं हुआ है।
Read more »
बालाकोट हमले पर पहला आधिकारिक बयान, वीके सिंह बोले- 250 की संख्या महज अनुमान है- Amarujalaबालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई में मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर विपक्ष के सवालों के बीच विदेश राज्यमंत्री
Read more »
कोहली का बड़ा बयान- रोहित शर्मा नहीं बल्कि ये खिलाड़ी है टीम इंडिया का 'चैंपियन'– News18 हिंदीकप्तान कोहली ने 'यॉर्करमैन' जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हए उन्हें टीम का चैम्पियन खिलाड़ी बताया है.
Read more »
डोजियर से डरी पाकिस्तानी सेना का बयान- हमारे देश में नहीं है मसूद अजहरपाकिस्तानी सेना का यह बयान भारत की ओर से पाकिस्तान को पुलवामा हमले पर डोजियर देने के बाद आया है. इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि जैश का मुखिया मसूद अजहर उनके ही देश में है.
Read more »
अपने बयान और ट्वीट पर पार्टी की आलोचना के शिकार हो रहे प्रशांत किशोरप्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जितनी तरजीह दी थी उसमें यह होना लाजिमी भी हैं क्योंकि वर्षों से जो लोग पार्टी में थे उन्हें प्रशांत किशोर को सीधे पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी में नंबर दो की हैसियत रास नहीं आ रही थी. हालांकि इसमें कहीं न कहीं प्रशांत किशोर का समय भी पार्टी में ठीक नही चल रहा है.
Read more »
JDU में अकेले पड़े चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, नीतीश कुमार से दूरी के कयासप्रशांत किशोर के हालिया बयानों से लग रहा है कि उनके और पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार के बीच शायद सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.
Read more »
नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर में बढ़ी दूरियां? इस बयान से समझें इशाराउन्होंने कहा, ‘‘आप चंद्रबाबू नायडू, नवीन पटनायक और द्रमुक जैसी पार्टियों को देखें। पीछे की ओर देखें तो हमारे पास वी पी सिंह सरकार का भी उदाहरण है। इसे भाजपा और वाम दलों दोनों ने समर्थन दिया था।’’
Read more »
