रणनीतिकार प्रशांत किशोर के लिए पार्टी में सब कुछ ठीक नही चल रहा है. (sujjha)
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और रणनीतिकार प्रशांत किशोर के लिए पार्टी में सब कुछ ठीक नही चल रहा है. उनकी पार्टी के नेताओं ने उन्हीं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पार्टी में कई स्तर पर उनका विरोध हो रहा है.
कभी उनके बयान को लेकर तो कभी उनके ट्वीट्स को लेकर. प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जितनी तरजीह दी थी उसमें यह होना लाजिमी भी है क्योंकि वर्षों से जो लोग पार्टी में थे उन्हें प्रशांत किशोर को सीधे पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी में नंबर दो की हैसियत रास नहीं आ रही थी. ताजा विवाद उनके एक बयान को लेकर है जो उन्होंने मुजफ्फरपुर में छात्रों को संबोधित करते हुए दिया था. प्रशांत किशोर ने कहा, 'मैं किसी को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनने में मदद कर सकता हूं तो मैं बिहार के नौजवानों को मुखिया, एमएलए और एमपी बना सकता हूं.' साथ में उन्होंने यह भी कहा था, 'मैं आपको राजनीति में आने के लिए आमंत्रित करता हूं.' प्रशांत किशोर 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार-प्रसार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए काम कर थे और 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए काम किया था. अपने इसी काम के अनुभव को प्रशांत किशोर ने छात्रों और नौजवानों से शेयर किया था. लेकिन यह बात जनता दल यूनाइटेड के पुराने और बुजुर्ग नेताओं को रास नहीं आई और इस बयान को लेकर जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने प्रशांत किशोर को जमकर खरी-खोटी सुनाई और कहा कि कोई मुगालते में न रहें सब लोग अपनी-अपनी क्षमता से जीतकर आते हैं. अब प्रशांत किशोर के खिलाफ इस मुहिम में पार्टी के महासचिव आरसीपी सिंह भी जुड़ गए हैं. आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी नजदीकी रहे हैं और प्रशांत किशोर के आने से पहले पार्टी में एकमात्र नंबर दो की हैसियत वाले नेता थे, लेकिन पीके के आने से उनकी स्थिति पहले जैसी नहीं रही. आरसीपी सिंह ने प्रशांत किशोर के इस बयान पर ज्यादा कुछ तो नहीं कहा लेकिन इतना जरूर कहा कि जब से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं उस समय वो पार्टी में भी नहीं थे यह उनका व्यक्तिगत विचार हो सकता है. प्रशांत किशोर पटना में आयोजित एनडीए की रैली में नजर नहीं आए, लेकिन उनका ट्वीट जरूर नजर आया जिसमें उन्होंने बेगूसराय के शहीद पिंटू सिंह को श्रद्धांजलि दी और साथ ही उनके अंतिम संस्कार में बिहार सरकार के किसी मंत्री या नेता के नहीं पहुंचने पर खेद जताते हुए माफी मांगी थी. We are sorry for the error of judgement on part of those of us who should have been there with you in this hour of grief. pic.twitter.com/DIhpiKlyd6 — Prashant Kishor March 3, 2019लेकिन चार दिन पर जब नीतीश कुमार शहीद के पैतृक घर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी तो प्रशांत किशोर ने फॉलोअप वाला अगला ट्वीट कर दिया.— Prashant Kishor March 7, 2019जेडीयू के धाकड़ नेता जिस मौके की तलाश में बैठे रहते थे वो मौका खुद प्रशांत किशोर ने ही उन्हें दे दिया.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तेलंगाना में कांग्रेस को झटका, पार्टी छोड़ टीआरएस में शामिल हो रहे हैं दो विधायक- Amarujalaइन दोनों विधायकों का कहना है कि वे आदिवासियों के हित और अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए कांग्रेस छोड़, टीआरएस में शामिल हो रहे हैं।
Read more »
अमेठी में मौजूद थे PM मोदी, राफेल का पुतला लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेसी– News18 हिंदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अमेठी के दौरे पर हैं. यहां वह जिले को 540 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे. इसी कड़ी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राफेल का पुतला लेकर जनसभा स्थल पर प्रदर्शन करने पहुंचे.
Read more »
क्या नेहरू जैकेट पहनने से पूर्व PM का अपमान होगा? सेना की वर्दी पहनने पर मनोज तिवारी का जवाबक्या नेहरू जैकेट पहनने से पूर्व PM का अपमान होगा ? सेना की वर्दी पहनने पर मनोज तिवारी का जवाब
Read more »
कांग्रेस के बागी MLA का इस्तीफा, इस पार्टी में जाने की अटकलराव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि वह आज जो कुछ भी हैं कांग्रेस के कारण हैं। कोई भी आ और जा सकता है, लेकिन पार्टी हमेशा बनी रहेगी।’’
Read more »
टीवी शो निर्माता सौरभ तिवारी भाजपा में शामिल, सक्रिय राजनीति में की एंट्रीसौरभ तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर लिया है.
Read more »
भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए BJD के पूर्व सांसद बैजयंत पांडापांडा बीजेडी के तेज-तर्रार नेताओं में माने जाते थे. संसद में रहने के दौरान वो कई प्राइवेट मेंबर बिल लेकर आ चुके हैं. पांडा को 24 जनवरी 2018 को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बीजू जनता दल से निलंबित कर दिया था.
Read more »
अखिलेश का तंज- अनुशासित पार्टी में जूतों का सादर आदान-प्रदानसंत कबीरनगर से भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के सांसद शरद त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के विधायक राकेश बघेल को जूते से पीट दिया. बीजेपी नेताओं के मारपीट के इस मामले ने विपक्ष को बैठ-बिठाए एक मुद्दा दे दिया है.
Read more »
खुद को किंगमेकर बता घिरे प्रशांत किशोर, प्रवक्ता बोले- गलतफहमी...बकौल किशोर, 'हमारे देश में 48 करोड़ युवा वोटर्स हैं। 1952 में 40 फीसदी सांसद की उम्र 40 साल से कम थी। मौजूदा समय में केवल 7.3 फीसदी सांसद ही हैं, जो इस ब्रैकेट में आते हैं।'
Read more »
