बीजेपी का फैसला: 75 साल से उपर के नेता लड़ सकेंगे चुनाव, लेकिन पार्टी या सरकार में नहीं मिलेगा कोई पद

United States News News

बीजेपी का फैसला: 75 साल से उपर के नेता लड़ सकेंगे चुनाव, लेकिन पार्टी या सरकार में नहीं मिलेगा कोई पद
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 70 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 31%
  • Publisher: 63%

लोकसभा चुनाव में बीजेपी की तरफ से 75 साल की उम्र से उपर के नेता भी किस्मत आजमा सकेंगे. नेताओं के चुनाव लड़ने पर कोई रोक नहीं रहेगी. कल देर रात तक चली बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक में पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया.

खास बातेंनई दिल्ली : बैठक के दौरान पिछले तीन महीने चले पार्टी के तमाम कार्यक्रमों की समीक्षा की गई. तीन घंटे चली बैठक में पीएम मोदी, अमित शाह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, नितिन गड़करी, राजनाथ सिंह, जेपी नाड्डा, थावरचंद गहलोत, राम लाल, शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे.

बैठक में लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले उम्मीदवार तय करने के पैमानों पर चर्चा की गई. बैठक में इस तय किया गया कि सांसदों को उनके पिछले पांच साल के प्रदर्शन के हिसाब से दोबारा टिकट देने या न देने पर निर्णय होगा. इस बार खासकर समाज के प्रतिष्ठित लोगों को बीजेपी में लाकर टिकट दिया जा सकता है. इनमें सेना, समाजसेवा, डॉक्टर, इंजीनियर, क्रिकेटर इत्यादि शामिल हैं.बताया जा रहा है कि 75 पार नेताओं को टिकट देने के मामले में बीजेपी लचीला रुख रखेगी. आडवाणी और जोशी के मामले में चुनाव लड़ने या न लड़ने का फैसला उन्हीं पर छोड़ा गया है. वहीं, 75 पार अन्य नेताओं के चुनाव लड़ने पर रोक नहीं है, लेकिन उन्हें पार्टी या सरकार में कोई पद नहीं दिया जाएगा. वहीं, इस बार कई सीटों पर मौजूदा सांसदों के टिकट काटे जाने की संभावना है. इसके लिए सांसदों का प्रदर्शन, नमो ऐप पर सर्वे रिपोर्ट और संगठन के फ़ीडबैक के आधार पर फैसला होगा. कई नए व युवा चेहरों को भी मौका दिया जाएगा. बीजेपी की बैठक में तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब तक के बदले माहौल को लेकर भी चर्चा हुई. पार्टी का मानना है कि पुलवामा की आतंकी घटना के बाद आतंकवाद के खिलाफ सरकार की कार्रवाई से माहौल में सकारात्मक बदलाव आया है. बीजेपी राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद से लड़ाई पर प्रचार में फ़ोकस करेगी. मोदी सरकार की ग़रीब कल्याण योजनाओं का जिक्र भी होगा. उम्मीदवारों के ऐलान के साथ ही पीएम मोदी की रैलियां शुरू की जाएंगी. इस बार पीएम हर दिन तीन से चार रैलियां करेंगे. बीजेपी में कई नेताओं के कटेंगे लोकसभा टिकट​

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पटना साहिब से ही चुनाव लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, पत्नी के चुनाव लड़ने पर नहीं दिया कोई जवाबपटना साहिब से ही चुनाव लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, पत्नी के चुनाव लड़ने पर नहीं दिया कोई जवाबराजनीतिक सरगर्मियों के बीच पिछले दिनों लखनऊ आए शत्रुघ्न सिन्हा ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से लंबी बातचीत करके कई अटकलों को हवा दे दी थी.
Read more »

आरी से प्रेमिका के 7 टुकड़े कर जला दिया, लहंगे के नाड़े से पकड़ा गया कातिलआरी से प्रेमिका के 7 टुकड़े कर जला दिया, लहंगे के नाड़े से पकड़ा गया कातिलघर आने के बाद विनोद सोचने लगा कि आखिर कैसे वो इस लाश को ठिकाने लगाएगा? जमोत्री की लाश 27 घंटे तक बाथरुम में बंद रही। इसके बाद विनोद ने बाजार से आरी, ग्लब्स और पॉलीथीन का थैला खरीदा। घर आकर उसने पहले शराब पी और फिर आरी से जमोत्री के शव के 7 टुकड़े कर दिए।
Read more »

लोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव को लेकर जहां अभी तक विपक्षी एकता पर उहापोह के हालात थे वहीं ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन बालाकोट के बाद बदल रहे समीकरणों के बीच कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी एक ही पाले में आते दिखाई दे रहे हैं. बिहार में पहले से ही आरजेडी कांग्रेस के साथ थी. बीते 24 घंटों में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और राज्यों में कई बड़ी बातें हुई हैं. गौरतलब है कि 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस हवा को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखा जाए. यही वजह है कि आतंकियों के मारे जाने की संख्या को लेकर बीजेपी नेता रोज नया बयान देते हैं और विपक्ष के नेता उनके दावों पर सवाल खड़ा करते हैं. दरअसल बीजेपी की रणनीति है कि ऑपरेशन बालाकोट पर इसी बहाने चर्चा होती रहे. बीजेपी कुछ हद तक कामयाब होती भी दिख रही है क्योंकि मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में गीतकार प्रसून जोशी बीजेपी के लिए जो गाना लिख रहे हैं उसमें देश नहीं झुकने दूंगा शामिल है. यह कविता पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन राजस्थान के चुरू में हुई रैली में कही थी. इन सब बातों के बीच विपक्ष लोकसभा चुनाव मे ऑपरेशन बालाकोट की काट ढूंढ रहा है. साथ ही समीकरणों के देखते हुए अब एक दूसरे साथ में आने भी कोई कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पार्टियों का वोट शेयर मिलकर बीजेपी के लिए बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहे हैं
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : गठबंधन के बाद भी सपा-बसपा के कांग्रेस से हाथ मिलाने की संभावनालोकसभा चुनाव 2019 : गठबंधन के बाद भी सपा-बसपा के कांग्रेस से हाथ मिलाने की संभावनागठबंधन के बाद भी सपा-बसपा ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के गढ़ अमेठी व रायबरेली में कोई प्रत्याशी न खड़ा करने का फैसला किया है। अब इसमें एक और फेरबदल की संभावना है।
Read more »

इस लकड़ी की कुर्सी को 'लकी' मानती है BJP, PM मोदी की रैली के लिए की गई तैयार– News18 हिंदीइस लकड़ी की कुर्सी को 'लकी' मानती है BJP, PM मोदी की रैली के लिए की गई तैयार– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी एक बार फिर 'टोटके' का सहारा ले रही है. पांच साल से अधिक समय से कांच के बक्से में रखी एक लकड़ी की कुर्सी, जिसे चुनावी माहौल में बीजेपी के लिए शुभ माना जाता है, एक बार फिर चर्चा में है. अब इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 8 मार्च को कानपुर में होने वाली रैली के लिए एक बार फिर से तैयार किया जा रहा है. बता दें, इस कुर्सी पर बैठने के बाद मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव का प्रचार शुरू किया था और सरकार बनाई थी.
Read more »

BJP सांसद ने पैर से निकाला जूता और BJP विधायक को ही धुन डाला VIDEOBJP सांसद ने पैर से निकाला जूता और BJP विधायक को ही धुन डाला VIDEOबीजेपी विधायक और सांसद किसी मुद्दों को लेकर आपस में भिड़ गए. इसी दौरान बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने अपने पैर से जूता निकाला और विधायक को पीटना शुरू कर दिया.
Read more »

बीजेपी ने अपने सांसदों से मांगा काम का ब्यौरा, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी दावेदारीबीजेपी ने अपने सांसदों से मांगा काम का ब्यौरा, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी दावेदारीबीजेपी सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्र में किए विकास कार्यों की जानकारी इस फॉर्म के जरिए देनी होगी. साथ ही उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से संचालित की गई सबसे सफल 5 योजनाओं का ब्यौरा भी देने को कहा गया है.
Read more »

कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी के बेटे निखिल इस सीट से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव- Amarujalaकर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी के बेटे निखिल इस सीट से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव- Amarujalaकर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के बेटे और कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता निखिल कुमारस्वामी ने राजनीति
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:37:17