बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूते से पीटा
भारतीय जनता पार्टी के सांसद शरद त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के विधायक राकेश सिंह पर जूतों की बारिश कर दी. मामला संत कबीर नगर का है जहां किसी बैठक के दौरान बीजेपी विधायक और बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी के बीच बहस शुरू हुई लेकिन देखते-देखते यह बहस हाथापाई में तब्दील हो गई.
विधायक और सांसद किसी मुद्दों को लेकर आपस में भिड़ गए. इसी दौरान बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने अपने पैर से जूता निकाला और विधायक को पीटना शुरू कर दिया. पहले विधायक ने 10-15 जूते खाए और उसके बाद जवाब देते हुए सांसद शरद त्रिपाठी पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए. मामला बढ़ता देख वहां मौजूद लोग बीच-बचाव के लिए आगे आए और एक पुलिस अफसर ने सांसद और विधायक को अलग किया.#WATCH Sant Kabir Nagar: BJP MP Sharad Tripathi and BJP MLA Rakesh Singh exchange blows after an argument broke out over placement of names on a foundation stone of a project pic.twitter.com/gP5RM8DgId — ANI UP March 6, 2019इस घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी शख्य ने बना लिया. जब हाथापाई हो रही थी तब संत कबीर नगर के कलेक्टर भी वहां मौजूद थे. साथ ही प्रशासन के आला अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी इस बैठक में शामिल थे. कुछ लोग हाथापाई के बाद इसका वीडियो बनाते हुए देखे गए तो कुछ दोनों लोगों को रोकते भी नजर आए. दोनों बीजेपी नेताओं के बीच किसी प्रोजोक्ट की आधारशिला पर नाम लिखने को लेकर बहस शुरू हुई थी जो बाद में हाथापाई तक जा पहुंची. अब प्रशासन की मौजूदगी में कैमरे के सामने जनप्रतिनिधियों के ऐसे बर्ताव से उनके आचरण पर सवाल उठने लाजमी हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तर प्रदेश: सांसद सावित्री बाई फुले और पूर्व सांसद राकेश सचान कांग्रेस में शामिलबहराइच से भाजपा की सांसद सावित्री बाई फुले फतेहपुर से पूर्व सांसद और पूर्व सपा नेता राकेश सचान शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।
Read more »
सेना की वर्दी जैसी शर्ट पहन मनोज तिवारी ने निकाली रैली, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल– News18 हिंदीबीजेपी सांसद ने जिसके बाद रैली के तस्वीरें भी ट्विटर पर पोस्ट कीं जिनमें वे सेना की वर्दी पहने नजर आ रहे हैं.
Read more »
ओडिशा में बीजेपी को बड़ी कामयाबी, बीजेडी के पूर्व सांसद बैजयंत पांडा पार्टी में शामिल-Navbharat TimesIndia News: ओडिशा में 21 संसदीय सीटें हैं और 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेडी ने 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बीजेपी को उम्मीद है कि पांडा के शामिल होने से पार्टी को बेहतर कामयाबी मिलेगी।
Read more »
कर्नाटक: कांग्रेस को बड़ा झटका, बागी विधायक उमेश जाधव बीजेपी में शामिलमाना जा रहा है कि जाधव आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.
Read more »
वीडियो : भाजपा सांसद ने अपने ही पार्टी के विधायक पर कर दी जूतों की बरसात, देखते रहे लोग- Amarujalaबीजेपी सांसद ने अपने ही पार्टी के विधायक को जूतों से मारा, देखते रहे लोग BJP4India BJP4UP bjpmpsharadtripathi mahamandal gorakhpur
Read more »
भाजपा सांसद और विधायक के बीच मारपीट, जूते भी निकालेउत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में शिलापट्ट पर नाम लिखवाने को लेकर भाजपा विधायक और सांसद के बीच जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Read more »
संतकबीरनगर: शिलान्यास को लेकर भिड़े भाजपा सांसद और विधायक, जमकर चले जूतेलोकसभा चुनाव निकट होने का साथ ही राजनीतिक तनातनी का दौर भी जारी है। इसको लेकर आज भाजपा सांसद का मेंहदावल विधायक से टकराव हो गया।
Read more »
