VHP: 'हलाल की कमाई बंद होने पर मुसलमानों को भड़काने पर उतारू मदनी', विहिप ने SC से स्वतः संज्ञान लेने की अपील

Vishwa Hindu Parishad News

VHP: 'हलाल की कमाई बंद होने पर मुसलमानों को भड़काने पर उतारू मदनी', विहिप ने SC से स्वतः संज्ञान लेने की अपील
VhpSurendra JainHalal Income
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 68 sec. here
  • 21 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 93%
  • Publisher: 51%

जमीयत उलमा-ए-हिंद के नेता मौलाना महमूद मदनी के 'जुल्म होने पर जिहाद होगा' वाले बयान पर घमासान छिड़ गया है। विश्व हिंदू परिषद ने आरोप लगाया है कि जमीयत नेता मौलाना महमूद मदनी देश

जमीयत उलमा-ए-हिंद के नेता मौलाना महमूद मदनी के 'जुल्म होने पर जिहाद होगा' वाले बयान पर घमासान छिड़ गया है। विश्व हिंदू परिषद ने आरोप लगाया है कि जमीयत नेता मौलाना महमूद मदनी देश के मुसलमानों को भड़काने का काम कर रहे हैं। इससे देश में अप्रिय स्थिति पैदा हो सकती है। सर्वोच्च न्यायालय की निष्पक्षता पर उनके बयान को आधार बनाते हुए विहिप ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेने की अपील की है। यह भी पढ़ें - Parliament: संसद के शीतकालीन सत्र में हंगामे के आसार; एसआईआर पर विपक्ष लामबंद, ' जिहाद ' विवाद पर सरकार गर्म 'अब देश का माहौल खराब करने की साजिश रच रही जमीयत' विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय सह संयुक्त सचिव डॉ.

सुरेंद्र जैन ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा है कि देश में स्थितियां संवेदनशील हैं। कई जगहों से आतंकवादी पकड़े जा रहे हैं। लेकिन ऐसी परिस्थिति में जिहाद करने की बात कहना आतंकवादियों को 'कवर फायर' देने जैसा है। उन्होंने कहा कि हलाल की कमाई पर रोक लगने के कारण जमीयत अब देश का माहौल खराब करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि मदनी के बयान पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। लव जिहाद समेत अन्य घटनाओं का किया जिक्र डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि कहीं रोटियों पर थूकने की खबरें आई हैं तो कहीं पर लव जिहाद में फंसाकर हिंदू महिलाओं के साथ अभद्रता की गई है। कई ऐसी घटनाएं आई हैं जहां महिलाओं को लव जिहाद में फंसाकर उनकी हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि, इन खुली घटनाओं को देखने के बाद भी जिहाद को सही ठहराना इन सब मामलों पर पर्दा डालने की कोशिश है। यह भी पढ़ें - Indian Navy: 'ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाई भारतीय नौसेना की युद्ध की तत्परता', नौसेना प्रमुख एडमिरल त्रिपाठी बोले अयोध्या मामले में हुआ था न्याय- सुरेंद्र जैन विहिप नेता डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि मदनी अयोध्या मामले पर विवादित बयान देकर देश में अशांति फैलाना चाहते हैं। लेकिन पूरा देश जानता है कि सर्वोच्च न्यायालय ने लंबे समय तक हर साक्ष्य और कानून के हर पहलू को देखने के बाद अयोध्या में राम मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाया था। लेकिन अब इस पर विवाद खड़ा कर मदनी लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय को इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेना चाहिए।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Vhp Surendra Jain Halal Income Maulana Mahmood Madni Supreme Court Suo Motu Cognisance India News In Hindi Latest India News Updates विश्व हिंदू परिषद विहिप सुरेंद्र जैन जमीयत उलमा-ए-हिंद जिहाद हलाल आय मौलाना महमूद मदनी सुप्रीम कोर्ट स्वत: संज्ञान निष्पक्षता

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Supreme Court News: करनाल में ग्रीन बेल्ट के पेड़ काटकर सड़क चौड़ीकरण से SC नाराज, हरियाणा सरकार से मांगा जवाबSupreme Court News: करनाल में ग्रीन बेल्ट के पेड़ काटकर सड़क चौड़ीकरण से SC नाराज, हरियाणा सरकार से मांगा जवाबSupreme Court Latest News: हरियाणा के करनाल में बीजेपी दफ्तर तक सड़क चौड़ी करने के लिए ग्रीन बेल्ट में लगे 40 पेड़ काटने से सुप्रीम कोर्ट भड़क गया है. अदालत ने इस मामले पर नाराजगी जाहिर करते हुए हरियाणा सरकार से जवाब मांगा है.
Read more »

SC ने हिंदू कानून बौद्धों पर भी लागू होने के विरुद्ध याचिका विधि आयोग को भेजी, CJI ने पूछे सवालSC ने हिंदू कानून बौद्धों पर भी लागू होने के विरुद्ध याचिका विधि आयोग को भेजी, CJI ने पूछे सवालसुप्रीम कोर्ट ने बौद्ध समुदाय से संबंधित एक याचिका पर विधि आयोग से विचार करने को कहा है, जिसमें 'हिंदू पर्सनल लॉ' के कुछ प्रावधानों को बौद्धों पर लागू करने का विरोध किया गया है। न्यायालय ने माना कि ये प्रावधान बौद्धों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन कर सकते हैं। CJI ने याचिका की प्रकृति पर सवाल उठाए और विधि आयोग को इस मामले में विशेषज्ञ निकाय बताया।...
Read more »

'जब तक जुल्म होगा, तब तक जिहाद... SC को 'सुप्रीम' कहलाने का अधिकार नहीं', मदनी के बिगड़े बोल'जब तक जुल्म होगा, तब तक जिहाद... SC को 'सुप्रीम' कहलाने का अधिकार नहीं', मदनी के बिगड़े बोलजमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने बाबरी मस्जिद और तलाक जैसे मामलों के फैसलों को लेकर न्यायपालिका पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया. उन्होंने 1991 के उपासना स्थल अधिनियम के बावजूद हुई कार्रवाइयों पर सवाल उठाए और कहा कि सुप्रीम कोर्ट तभी तक ‘सुप्रीम’ है जब तक वह संविधान की रक्षा करता है.
Read more »

देश की हर प्राइवेट, डीम्ड यूनिवर्सिटी का ऑडिट होगा: स्टूडेंट ने लगाया था ‘मुसलिम नाम’ से भेदभाव का आरोप; SC...देश की हर प्राइवेट, डीम्ड यूनिवर्सिटी का ऑडिट होगा: स्टूडेंट ने लगाया था ‘मुसलिम नाम’ से भेदभाव का आरोप; SC...सुप्रीम कोर्ट ने देशभर की प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज का ऑडिट करने का आदेश दिया है। इसमें कोर्ट ने केंद्र, सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों और UGC यानी यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन को इस ऑडिट के बाद व्यक्तिगत तौर हस्ताक्षर किया हुआ एफिडेविट जमा...
Read more »

BJP, VHP Slam Jamiat Ulama-e-Hind Chief Over Jihad Remarks, Call Statement Inflammatory And DivisiveBJP, VHP Slam Jamiat Ulama-e-Hind Chief Over Jihad Remarks, Call Statement Inflammatory And DivisiveA row has erupted after Maulana Mahmood Madani, head of the Jamiat Ulama-e-Hind, issued a controversial statement regarding Jihad with the BJP slamming the Maulana Mahmood Madani statement as inflammatory and an attempt to push the country toward d
Read more »

T20 पर ध्यान दोगे तो टेस्ट हारोगे: SC में अफ्रीका से हार की गूंज, रोहतगी ने जज को टोका, बोले- गंभीर मेरा क्...T20 पर ध्यान दोगे तो टेस्ट हारोगे: SC में अफ्रीका से हार की गूंज, रोहतगी ने जज को टोका, बोले- गंभीर मेरा क्...Gautam Gambhir: सुप्रीम कोर्ट में कानून की सुनवाई में क्रिकेट का जिक्र हुआ. जस्टिस एम.एम. सुंदरेश ने कहा कि T20 पर ध्यान दोगे तो टेस्ट हारोगे. इस पर मुकुल रोहतगी ने तुरंत टोका, 'हेड कोच मेरे दोस्त हैं.' उन्होंने खुलासा किया कि हार पर सुबह ही गौतम गंभीर से बात की और कहा, 'अपनी पिचों पर हारो तो बेहतर है रुक जाओ.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:46:15