T20 पर ध्यान दोगे तो टेस्ट हारोगे: SC में अफ्रीका से हार की गूंज, रोहतगी ने जज को टोका, बोले- गंभीर मेरा क्...

Gautam Gambhir News

T20 पर ध्यान दोगे तो टेस्ट हारोगे: SC में अफ्रीका से हार की गूंज, रोहतगी ने जज को टोका, बोले- गंभीर मेरा क्...
Cricket NewsSupreme CourtIndia Vs South Africa
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 104 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 51%

Gautam Gambhir: सुप्रीम कोर्ट में कानून की सुनवाई में क्रिकेट का जिक्र हुआ. जस्टिस एम.एम. सुंदरेश ने कहा कि T20 पर ध्यान दोगे तो टेस्ट हारोगे. इस पर मुकुल रोहतगी ने तुरंत टोका, 'हेड कोच मेरे दोस्त हैं.' उन्होंने खुलासा किया कि हार पर सुबह ही गौतम गंभीर से बात की और कहा, 'अपनी पिचों पर हारो तो बेहतर है रुक जाओ.

कानून की दुनिया में जब आया क्रिकेट का ज़िक्र, जज-वकील की दलीलों में उभरी टेस्ट क्रिकेट की फिक्र. सुप्रीम कोर्ट में चल रहे गंभीर कानूनी मामलों के बीच अचानक क्रिकेट का जिक्र हो गया. यह हल्का-फुल्का संवाद सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी और जस्टिस एम.

एम. सुंदरेश के बीच हुआ. इसका संदर्भ था हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की 0-2 से करारी हार. बातचीत उस समय शुरू हुई जब रोहतगी एक मामले की लंबी सुनवाई का संदर्भ दे रहे थे. रोहतगी ने जिक्र किया कि जस्टिस सुंदरेश ने कभी टिप्पणी की थी कि वह फाइनल हियरिंग नहीं करते हैं, जिस पर जस्टिस सुंदरेश ने मजाकिया लहजे में कहा कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं कहा. ‘टी20 पर अधिक ध्यान’ लेकिन माहौल तब और दिलचस्प हो गया जब जस्टिस सुंदरेश ने भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा, “देखिए, अब आप भारतीय टीम का प्रदर्शन देखते हैं. जब आप टी20 पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं तो एक दिन आप टेस्ट मैच हार जाएंगे. यह टिप्पणी सीधे तौर पर भारत की टेस्ट क्रिकेट में हालिया गिरावट और टी20 फॉर्मेट को दिए जा रहे अत्यधिक महत्व पर एक कड़ा तंज था. जज साहब के इस क्रिकेटिंग गूगली पर सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी. रोहतगी ने उन्हें बीच में रोकते हुए कहा, “माय लॉर्ड मैं आपको बता दूं कि हेड कोच मेरे दोस्त और मुवक्किल हैं.” When a Supreme Court hearing turns into cricket analysis + family drama + Rohatgi’s elite storytelling. Justice Sundaresh & Justice Satish Sharma had the whole courtroom smiling. ⚖️🏏 Only in India can law, sport and legacy blend this effortlessly. Disclaimer: This clip is… pic.twitter.com/aK3dAVIYsc — LawBeat November 29, 2025 ‘अगर अपनी पिचों पर हारोगे तो…’ रोहतगी ने आगे बताया कि उन्होंने हार के संदर्भ में सुबह ही हेड कोच को फोन किया था. उन्होंने कोच को देश की भावना से अवगत कराते हुए कहा, “पूरा देश अब कह रहा है कि अगर आप अपनी पिचों पर भी इस तरह हारने जा रहे हैं, तो बेहतर है कि रुक जाएं.” यह संवाद न केवल न्याय के मंदिर में एक दुर्लभ और मनोरंजक पल था बल्कि यह उस व्यापक निराशा को भी दर्शाता है जो साउथ अफ्रीका में मिली करारी हार के बाद देश में फैली हुई है. जस्टिस सुंदरेश की टिप्पणी में छिपा संदेश स्पष्ट था: तात्कालिक सफलता के पीछे भागने से खेल के मूल और सबसे प्रतिष्ठित प्रारूप को नुकसान पहुंचता है. वहीं, रोहतगी का कोच से सीधे संवाद का दावा, बताता है कि क्रिकेट अब केवल खेल नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव और सार्वजनिक चिंता का विषय बन चुका है, जिसकी गूंज देश की सर्वोच्च अदालत तक पहुंच रही है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Cricket News Supreme Court India Vs South Africa

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दृष्टिबाधित महिला T20 विश्व कप में सुषमा पटेल की सफलता: संघर्ष से मिली प्रेरणादायक जीतदृष्टिबाधित महिला T20 विश्व कप में सुषमा पटेल की सफलता: संघर्ष से मिली प्रेरणादायक जीतदृष्टिबाधित महिला T20 विश्व कप में सुषमा पटेल की सफलता की कहानी, जो एक छोटे से किसान परिवार से आती हैं, उनके पिता के संघर्ष और बेटी के क्रिकेट के प्रति समर्पण की कहानी है। सुषमा ने अपनी नेत्रहीनता को मात देकर न केवल परिवार बल्कि जिला और मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है।
Read more »

'माता-पिता के तलाक के बाद साथ रहें बच्चें', SC की अहम टिप्पणी; चिंता भी जताई'माता-पिता के तलाक के बाद साथ रहें बच्चें', SC की अहम टिप्पणी; चिंता भी जताईसुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि तलाक के बाद बच्चों को माता-पिता दोनों के साथ रहने का अवसर मिलना चाहिए। कोर्ट ने इस बात पर चिंता जताई कि तलाक के बाद बच्चों को अक्सर माता या पिता में से किसी एक से दूर रहना पड़ता है, जिससे उनका मानसिक और भावनात्मक विकास प्रभावित होता है। कोर्ट ने अदालतों से बच्चों के हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह...
Read more »

20 चौके-छक्के...57 बॉल पर 123 रन… AUS के खिलाफ T20 शतक ठोकने वाले इकलौते भारतीय बैटर, जिसने गेंदबाजों को रूला दिया था!20 चौके-छक्के...57 बॉल पर 123 रन… AUS के खिलाफ T20 शतक ठोकने वाले इकलौते भारतीय बैटर, जिसने गेंदबाजों को रूला दिया था!Ruturaj Gaikwad Record: भारत की वनडे टीम में वापसी करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ के लिए आज का दिन बेहद खास है. 2023 में 28 नवंबर को उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड कायम किया था, जो आज तक नहीं टूटा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई उनकी 123 रनों की पारी इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है.
Read more »

1056 छक्के, 22 शतक और 14562 रन, T20 में पहली बार बना ये असंभव वर्ल्ड रिकॉर्ड, तोड़ना नामुमकिन1056 छक्के, 22 शतक और 14562 रन, T20 में पहली बार बना ये असंभव वर्ल्ड रिकॉर्ड, तोड़ना नामुमकिनदुनिया में एक बल्लेबाज ऐसा है जिसे टी20 क्रिकेट का बादशाह कहा जाता है. इस बल्लेबाज ने टी20 क्रिकेट में ऐसे प्रचंड रिकॉर्ड बनाए हैं, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है. 1056 छक्के, 22 शतक और 14562 रन... टी20 क्रिकेट में ऐसे दबंग रिकॉर्ड बनाने के लिए जिगरा चाहिए, जो इस बल्लेबाज के पास काफी रहा है.
Read more »

1056 છગ્ગા, 22 સદી અને 14,562 રન... T20માં પહેલીવાર બન્યો આ અસંભવ વર્લ્ડ રેકોર્ડ1056 છગ્ગા, 22 સદી અને 14,562 રન... T20માં પહેલીવાર બન્યો આ અસંભવ વર્લ્ડ રેકોર્ડદુનિયામાં એક એવો બેટ્સમેન છે, જેને T20 ક્રિકેટના કિંગ તરીકે ઓળખવામાં આવે છે. આ બેટ્સમેને T20 ક્રિકેટમાં કલ્પના ના કરી શકાય તેવા આશ્ચર્યજનક રેકોર્ડ બનાવ્યા છે. આવા જ એક રેકોર્ડ વિશે આ લેખમાં અમે તમને જણાવીશું.
Read more »

SMAT T20: सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने वाले पांच खिलाड़ी; चार युवा शतकवीरों की लिस्ट भीSMAT T20: सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने वाले पांच खिलाड़ी; चार युवा शतकवीरों की लिस्ट भीभारतीय घरेलू क्रिकेट का सबसे चमकदार और रोमांचक टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) हर साल ऐसे खिलाड़ियों को जन्म देता है जो भविष्य में भारतीय क्रिकेट की रीढ़ बन सकते हैं। इस बार सुर्खियों
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:46:04