SMAT T20: सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने वाले पांच खिलाड़ी; चार युवा शतकवीरों की लिस्ट भी

Smat T20 News

SMAT T20: सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने वाले पांच खिलाड़ी; चार युवा शतकवीरों की लिस्ट भी
Syed Mushtaq Ali TrophyFastest Century SmatYoungest Centurion Smat
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 107 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 84%
  • Publisher: 51%

भारतीय घरेलू क्रिकेट का सबसे चमकदार और रोमांचक टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) हर साल ऐसे खिलाड़ियों को जन्म देता है जो भविष्य में भारतीय क्रिकेट की रीढ़ बन सकते हैं। इस बार सुर्खियों

आयुष म्हात्रे ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड 28 नवंबर को विदर्भ के खिलाफ मैच में 18 साल 135 दिन की उम्र में 110* रन बनाकर आयुष ने वो कर दिखाया, जो अब तक भारतीय क्रिकेट इतिहास में किसी बल्लेबाज ने इतनी कम उम्र में नहीं किया था। वह तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंडियन स्टार रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी 19 साल 339 दिन की उम्र में। प्रथम श्रेणी, लिस्ट ए और टी20 में शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी खिलाड़ी उपलब्धि हासिल करते वक्त उम्र आयुष म्हात्रे 18 साल 135 दिन रोहित शर्मा 19 साल 339 दिन उन्मुक्त चंद 20 साल 0 दिन क्विंटन डिकॉक 20 साल 62 दिन अहमद शहजाद 20 साल 97 दिन म्हात्रे की पारी क्यों खास थी? उनकी यह पारी सिर्फ रिकॉर्ड्स तक सीमित नहीं रही। यह वह बल्लेबाजी थी जिसने विपक्षी गेंदबाजों को बेबस कर दिया। उन्होंने 53 गेंदों में नाबाद 110 रन की पारी खेली। इनमें आठ छक्के शामिल थे। उनकी पारी की बदौलत मुंबई ने 193 रन का लक्ष्य महज 17.

5 ओवर में हासिल कर लिया। टीम की जीत में दो अहम साझेदारियां रहीं। म्हात्रे ने सूर्यकुमार यादव के साथ 88 रन और शिवम दुबे के साथ 85 रन की साझेदारी निभाई। कप्तान बनाए जाने के दिन ही धमाका! एक संयोग इस कहानी को और खास बना देता है कि उसी दिन जब आयुष को अंडर-19 एशिया कप 2025 का कप्तान घोषित किया गया, उसी शाम उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक जड़ दिया। यह बताता है कि वह सिर्फ प्रतिभा नहीं हैं, बल्कि एक बड़े मंच के लिए मानसिक रूप से भी तैयार हैं। IPL 2025 में भी दिखा चुके हैं जलवा इस खिलाड़ी की प्रतिभा IPL में भी दिख चुकी है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सात मैचों में 240 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 34.28 का और स्ट्राइक रेट 188.97 का रहा था। म्हात्रे आने वाले समय में सिर्फ घरेलू क्रिकेट के स्टार टैलेंट नहीं, बल्कि टीम इंडिया के टी20 सुपरस्टार भी बनने का दमखम रखते हैं। 🚨 Record Alert 🚨 At 18 years & 135 days, Ayush Mhatre becomes the youngest man to score a hundred across all three formats - First-class, List A, and T20 👏 He achieved the feat with an unbeaten 110* for Mumbai vs Vidarbha in the #SMAT clash in Lucknow 🔥 Watch 📽️… pic.twitter.com/lDRsgSJwDM — BCCI Domestic November 29, 2025 उम्र के मामले में भी दूसरे सर्वश्रेष्ठ म्हात्रे अपने पूर्व CSK साथी शेख राशीद को पीछे छोड़ते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में उम्र के मामले में दूसरा सबसे तेज शतक भी जड़ा। इस उपलब्धि के साथ म्हात्रे अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी दूसरे स्थान पर शामिल हो गए हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे कम उम्र के शतकवीर उम्र खिलाड़ी खिलाफ 18 साल 118 दिन विजय जोल मुंबई 18 साल 135 दिन आयुष म्हात्रे विदर्भ 19 साल 25 दिन शेख राशीद अरुणाचल प्रदेश 19 साल 30 दिन अक्षत रेड्डी मुंबई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 सबसे तेज शतक सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में तेज शतक लगाना आसान नहीं, लेकिन कुछ बल्लेबाजों ने मैदान को खेल नहीं, तूफान बना दिया। आइए जानते हैं, गेंद के मामले में इस टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में... सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे तेज T20 शतक खिलाड़ी गेंदें खिलाफ उर्विल पटेल 28 गेंद त्रिपुरा अभिषेक शर्मा 28 गेंद मेघालय उर्विल पटेल 31 गेंद सर्विसेस ऋषभ पंत 32 गेंद हिमाचल प्रदेश प्रियांश आर्या 43 गेंद उत्तर प्रदेश

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Syed Mushtaq Ali Trophy Fastest Century Smat Youngest Centurion Smat Urvil Patel Ayush Mhatre Rohit Sharma Record Domestic T20 India Cricket Records India Smat Stats Cricket News In Hindi Latest Cricket News Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

SMAT: संजू सैमसन ने ओपनिंग पर आते ही किया कमाल, रोहन कुन्‍नुमल के साथ बनाया धांसू रिकॉर्डSMAT: संजू सैमसन ने ओपनिंग पर आते ही किया कमाल, रोहन कुन्‍नुमल के साथ बनाया धांसू रिकॉर्डसंजू सैमसन ने सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में ओपनिंग की और पहले ही मैच में कमाल बिखेरा। सैमसन ने रोहन एस कुन्‍नुमल के साथ ओडिशा के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाईं और अविजित 177 रन की रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी की। केरल ने ओडिशा को टी20 मुकाबले में 10 विकेट से मात दी। संजू सैमसन ने एंकर की भूमिका निभाते हुए नाबाद 51 रन की पारी...
Read more »

पृथ्वी शॉ का धमाका, सिर्फ 23 गेंद में ठोकी फिफ्टी, IPL ऑक्शन से पहले SMAT में धूम-धड़ाकापृथ्वी शॉ का धमाका, सिर्फ 23 गेंद में ठोकी फिफ्टी, IPL ऑक्शन से पहले SMAT में धूम-धड़ाकाPrithvI Shaw Fifty Syed Mushtaq Ali Trophy: 23 गेंदों में अर्धशतक शॉ के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि यह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में उनका महाराष्ट्र के लिए बतौर कप्तान पहला मैच था.
Read more »

SMAT 2025: पृथ्‍वी शॉ ने जड़ा तूफानी अर्धशतक तो अभिषेक शर्मा हुए फ्लॉप; हरियाणा ने सुपर ओवर में जीता रोमांचक मैचSMAT 2025: पृथ्‍वी शॉ ने जड़ा तूफानी अर्धशतक तो अभिषेक शर्मा हुए फ्लॉप; हरियाणा ने सुपर ओवर में जीता रोमांचक मैचसैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में शुक्रवार को पृथ्‍वी शॉ ने महाराष्‍ट्र के लिए जबरदस्‍त प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़ा। वहीं, अभिषेक शर्मा फ्लॉप रहे और केवल 6 रन बनाकर आउट हुए। अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने दो विकेट चटकाए। हरियाणा और पंजाब के बीच मुकाबला टाई हुआ और मैच का नतीजा सुपर ओवर के जरिये...
Read more »

SMAT: आईपीएल नीलामी से पहले पृथ्वी शॉ ने दिखाया दम, 23 गेंदों पर पूरा किया अर्धशतक; महाराष्ट्र को दिलाई जीतSMAT: आईपीएल नीलामी से पहले पृथ्वी शॉ ने दिखाया दम, 23 गेंदों पर पूरा किया अर्धशतक; महाराष्ट्र को दिलाई जीतभारतीय टीम के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने आईपीएल नीलामी से पहले शानदार प्रदर्शन कर सभी फ्रेंचाइजी का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश की है। पृथ्वी ने सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के दूसरे
Read more »

SMAT 2025: आयुष महात्रे ने शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोहित शर्मा का कीर्तिमान किया ध्वस्तSMAT 2025: आयुष महात्रे ने शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोहित शर्मा का कीर्तिमान किया ध्वस्तलखनऊ के इकाना स्टेडियम में विदर्भ के खिलाफ 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयुष ने 49 गेंद पर शतक जड़ा। आयुष की इस शतकीय पारी से मुंबई ने विदर्भ को 13 गेंद रहते ही 7 विकेट से हराया। आयुष 53 गेंद पर 110 रन बनाकर नाबाद रहे। इस शतकीय पारी से महात्रे ने रोहित शर्मा के वर्ल्ड रिकॉर्ड को ध्वस्त कर...
Read more »

SMAT 2025: जुयाल और वीर ने यूपी को दिलाई बड़ी जीत, आयुष म्हात्रे ने जमाया शतक, एमएस धोनी के चेले ने अभिषेक शर्मा को किया ढेरSMAT 2025: जुयाल और वीर ने यूपी को दिलाई बड़ी जीत, आयुष म्हात्रे ने जमाया शतक, एमएस धोनी के चेले ने अभिषेक शर्मा को किया ढेरअंडर-19 टीम के कप्तान नियुक्त किए गए आयुण म्हात्रे ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में शानदार शतक जमाया है। हालांकि, भारत की टी20 टीम के तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फेल रहे हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:23:16