महाराष्ट्र में प्रेमिका ने प्रेमी की लाश से की शादी: पिता-भाईयों ने कर दी थी हत्या, शादी की रस्में पूरी कर ...

Murder News

महाराष्ट्र में प्रेमिका ने प्रेमी की लाश से की शादी: पिता-भाईयों ने कर दी थी हत्या, शादी की रस्में पूरी कर ...
Honor KillingCrimeLove Affair
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 27%
  • Publisher: 51%

महाराष्ट्र के नांदेड़ में प्रेम संबंध के चलते एक युवक की लड़की के घरवालों ने बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद लड़की युवक के घर गई और प्रेमी के मृत शरीर से शादी कर ली। प्रेमी के हाथों से ही माथे पर सिंदूर लगाया

पिता-भाईयों ने कर दी थी हत्या, शादी की रस्में पूरी कर कहा- हमारा प्यार जीत गयामहाराष्ट्र के नांदेड़ में प्रेम संबंध के चलते एक युवक की लड़की के घरवालों ने बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद लड़की युवक के घर गई और प्रेमी के मृत शरीर से शादी कर ली। प्रेमी के हाथों से ही माथे पर सिंदूर लगाया और उसके घर में बहू बनकर रहने की कसम खाई। यह घटना नांदेड के इटवारा इलाके की है।प्रेमी के हत्यारों अपने पिता और भाईयों के लिए मौत की सजा मांगते हुए प्रेमिका ने कहा- उसकी मौत में भी हमारा प्यार जीत गया और मेरे पिता और भाई हार गए। प्रेमिका ने आगे कहा कि उसने उससे शादी इसलिए की, क्योंकि भले ही टेट मर चुका है, लेकिन उनका प्यार अभी भी जिंदा है। नांदेड़ शहर के जूना गंज इलाके में रहने वाले सक्षम ताते और 20 वर्षीय आंचल मामडिवार के बीच तीन सालों से प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन सक्षम की दूसरी जाति के होने के चलते आंचल के घरवालों को रिश्ता पसंद नहीं था। पिछले काफी समय से परिवार के लोग आंचल पर सक्षम से अलग होने का दबाव बना रहे थे।वहीं, आंचल और सक्षम कोर्ट मैरिज करने की योजना बना रहे थे। जब यह बात आंचल के पिता और भाईयों को मालूम हुई तो उन्होंने बहाने से सक्षम को बुलाया और फिर उसे जमकर पीटा। पिटाई के दौरान उसके सीने में गोली मार दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पत्थरों से उसका सिर भी कुचल दिया। पोस्टमार्टम के बाद सक्षम का शव घर पहुंचते आंचल उसके घर पहुंच गई। सक्षम के शव के पास बैठकर रोती रही और उसने वहीं पर सक्षम के मृतदेह के साथ विवाह की रस्में निभाईं। आंचल ने अपने ही हाथों से सक्षम को हल्दी भी लगाई। सक्षम के हाथों से अपनी मांग भरकर फूट-फूटकर रोने लगी। आंचल ने कहा- मेरे पिता और भाइयों ने हमें अलग करना चाहा। उन्होंने उसे मार दिया, लेकिन वे हार गए और मेरा प्रेमी मरकर भी जीत गया। आंचल ने साफ कहा है कि वह अपने पिता और भाइयों को कठोर सजा दिलवाना चाहती है।पुलिस ने इस मामले में सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें मुख्य आरोपी गजानन बालाजीराव मामिलवाड़, साहिल ठाकुर, जयश्री मदनसिंह ठाकुर, सोमश लाखे और वेदांत शामिल हैं।प्रेमी ने प्रेमिका के सामने खुद को आग लगाई, मौत:जलती हुई हालत में ही अस्पताल की पहली मंजिल से कूदा गुजरात के अहमदाबाद में एक लड़के ने निजी अस्पताल में नर्स का काम करने वाली लड़की के सामने खुद को आग लगा ली। इसके बाद जलती हुई हालत में ही उसके हॉस्पिटल की पहली मंजिल से नीचे कूद गया। इलाज के दौरान आज सुबह उसने दम तोड़ दिया।जलती हुई हालत में ही अस्पताल की पहली मंजिल से कूदा, अहमदाबाद का मामलाकच्छ बॉर्डर से रापर तालुका में घुसपैठ करने की कोशिश में थे, ढाई महीने में दूसरा मामलासिर से पैर तक आए 50 जख्म, गर्दन पर भी 12-15 सेमी का घाव; हालत गंभीरप्रदेश में सबसे ठंडा रहा कानपुर, पारा 7.

7°C पहुंचाचित्तौड़गढ़ में फिर बदला मौसम, रात का पारा गिराछत्तीसगढ़ में पारा 3-4 डिग्री तक लुढ़काभोपाल में 6 दिन बाद फिर शीतलहर...पारा 8.6°

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Honor Killing Crime Love Affair Nander Maharashtra Maharashtra News

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 18:58:12