Voter List के फार्म बिक रहे कबाड़ में... लापरवाही या धांधली? जांच की मांग तेज

Voter List Forms News

Voter List के फार्म बिक रहे कबाड़ में... लापरवाही या धांधली? जांच की मांग तेज
Election ProcessVoter RightsGiridih News
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 111 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 53%

Jharkhand Update News: गिरिडीह जिले के धनवार में मतदाता सूची के फार्म कबाड़ में बिकते हुए पाए गए, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। यह लापरवाही है या धांधली, इसकी जांच की मांग तेज हो गई है। इस घटना ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए...

जागरण संवाददााता, धनवार । झारखंड के गिरिडीह जिले में चुनावी प्रक्रिया की पोल खोलने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। धनवार बाजार में एक कबाड़ी की दुकान पर निर्वाचक नामावली 2024 के एस-27 झारखंड विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण फार्म भारी संख्या में मिले हैं। कबाड़ी की दुकान में मिले फार्म पूरी तरह से खाली और नए छपाई जैसे लग रहे हैं, जो सीधे तौर पर स्थानीय प्रशासन की लापरवाही को उजागर करते हैं। क्या चुनाव आयोग के आधिकारिक दस्तावेज अब किलो के भाव बिकने लगे हैं? यह घटना न केवल चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती है, बल्कि मतदाताओं के अधिकारों पर भी खतरा मंडरा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कबाड़ी ने इन फार्मों को किलो के हिसाब से खरीदा था। ये फार्म निर्वाचन प्रक्रिया में उपयोग होने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं, जिन्हें सुरक्षित रूप से संभाला जाना चाहिए। भले ही इन पर कोई व्यक्तिगत जानकारी नहीं भरी गई हो, लेकिन इनकी खुले बाजार में बिक्री प्रशासनिक चूक का स्पष्ट प्रमाण है। जानकारों का मानना है कि चुनाव संबंधी फार्मों का निस्तारण और भंडारण सख्त नियमों के अनुसार होना चाहिए। यदि छपाई के बाद अतिरिक्त प्रतियां बची हों, तो उन्हें निर्वाचन कार्यालय में लौटाया जाना चाहिए या आधिकारिक प्रक्रिया से नष्ट किया जाना चाहिए। लेकिन यहां तो ये फार्म कबाड़ी के पास पहुंच गए, जो विभागीय स्तर पर गंभीर लापरवाही दर्शाता है। क्या यह कोई बड़ा घोटाला है या सिर्फ एक छोटी सी भूल? सवालों का घेरा लगातार बढ़ता जा रहा है। डुमरी प्रखंड से संबंधित ये फार्म गिरिडीह जिले में मिलना और भी चौंकाने वाला है। बसपा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा-जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग को तत्काल जांच करनी चाहिए और दोषियों पर सख्त विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए। स्थानीय निवासियों में भी आक्रोश है। एक स्थानीय व्यापारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया-हमारे वोट का क्या मूल्य है, जब मतदाता सूची के फार्म कबाड़ में बिक रहे हैं? प्रशासन को जवाब देना चाहिए। नाम जोड़ने की अहर्ता तिथि एक जनवरी हर साल चुनाव आयोग 1 जनवरी को अहर्ता तिथि मानकर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराता है। इस दाैरान इस तिथि को 18 वर्ष पूरी करने वाले युवा-युवतियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाता है। देश के 12 राज्यों में चल रहा SIR वर्तमान में देश के 12 राज्यों में मतदाता सूची का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का कार्य चल रहा है। इस दौरान राजनीतिक दलों और चुनाव आयोग के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।.

जागरण संवाददााता, धनवार । झारखंड के गिरिडीह जिले में चुनावी प्रक्रिया की पोल खोलने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। धनवार बाजार में एक कबाड़ी की दुकान पर निर्वाचक नामावली 2024 के एस-27 झारखंड विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण फार्म भारी संख्या में मिले हैं। कबाड़ी की दुकान में मिले फार्म पूरी तरह से खाली और नए छपाई जैसे लग रहे हैं, जो सीधे तौर पर स्थानीय प्रशासन की लापरवाही को उजागर करते हैं। क्या चुनाव आयोग के आधिकारिक दस्तावेज अब किलो के भाव बिकने लगे हैं? यह घटना न केवल चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती है, बल्कि मतदाताओं के अधिकारों पर भी खतरा मंडरा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कबाड़ी ने इन फार्मों को किलो के हिसाब से खरीदा था। ये फार्म निर्वाचन प्रक्रिया में उपयोग होने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं, जिन्हें सुरक्षित रूप से संभाला जाना चाहिए। भले ही इन पर कोई व्यक्तिगत जानकारी नहीं भरी गई हो, लेकिन इनकी खुले बाजार में बिक्री प्रशासनिक चूक का स्पष्ट प्रमाण है। जानकारों का मानना है कि चुनाव संबंधी फार्मों का निस्तारण और भंडारण सख्त नियमों के अनुसार होना चाहिए। यदि छपाई के बाद अतिरिक्त प्रतियां बची हों, तो उन्हें निर्वाचन कार्यालय में लौटाया जाना चाहिए या आधिकारिक प्रक्रिया से नष्ट किया जाना चाहिए। लेकिन यहां तो ये फार्म कबाड़ी के पास पहुंच गए, जो विभागीय स्तर पर गंभीर लापरवाही दर्शाता है। क्या यह कोई बड़ा घोटाला है या सिर्फ एक छोटी सी भूल? सवालों का घेरा लगातार बढ़ता जा रहा है। डुमरी प्रखंड से संबंधित ये फार्म गिरिडीह जिले में मिलना और भी चौंकाने वाला है। बसपा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा-जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग को तत्काल जांच करनी चाहिए और दोषियों पर सख्त विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए। स्थानीय निवासियों में भी आक्रोश है। एक स्थानीय व्यापारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया-हमारे वोट का क्या मूल्य है, जब मतदाता सूची के फार्म कबाड़ में बिक रहे हैं? प्रशासन को जवाब देना चाहिए। नाम जोड़ने की अहर्ता तिथि एक जनवरी हर साल चुनाव आयोग 1 जनवरी को अहर्ता तिथि मानकर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराता है। इस दाैरान इस तिथि को 18 वर्ष पूरी करने वाले युवा-युवतियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाता है। देश के 12 राज्यों में चल रहा SIR वर्तमान में देश के 12 राज्यों में मतदाता सूची का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का कार्य चल रहा है। इस दौरान राजनीतिक दलों और चुनाव आयोग के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Election Process Voter Rights Giridih News Giridih Latest News Giridih News In Hindi Giridih Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

5 लाख महिलाओं के ज्यादा वोट से नीतीश की वापसी: 2020 में 167 सीट पर महिलाओं ने ज्यादा वोटिंग की, 92 सीट NDA ...5 लाख महिलाओं के ज्यादा वोट से नीतीश की वापसी: 2020 में 167 सीट पर महिलाओं ने ज्यादा वोटिंग की, 92 सीट NDA ...Bihar Vidhan Sabha Election Female Voter Turnout Analysis; How Voter Turnout Affect BJP JDU And Opposition Parties.
Read more »

SIR in Bengal: শ্রীলঙ্কায় প্রাণ হাতে নিয়ে লড়েছিলেন LTTE-র বিরুদ্ধে, প্রাক্তন সেনা শশীকান্তের নাম নেই ভোটার তালিকায়SIR in Bengal: শ্রীলঙ্কায় প্রাণ হাতে নিয়ে লড়েছিলেন LTTE-র বিরুদ্ধে, প্রাক্তন সেনা শশীকান্তের নাম নেই ভোটার তালিকায়Ex Army man Shashikanta name deleted from voter list
Read more »

ஐபிஎல் 2026 மினி ஏலம்: RCB அணி யாரை தக்கவைக்கிறது? யாரை கழட்டிவிடுகிறது? முழு லிஸ்ட்!ஐபிஎல் 2026 மினி ஏலம்: RCB அணி யாரை தக்கவைக்கிறது? யாரை கழட்டிவிடுகிறது? முழு லிஸ்ட்!RCB Retain And Release Players List: ஐபிஎல் 2026 மினி ஏலத்திற்கு முன்பாக ஆர்சிபி அணி எந்த வீரரையெல்லாம் தக்கவைக்கிறது மற்றும் விடுவிக்க வாய்ப்பிருக்கிறது என்பதை தெரிந்துக்கொள்ளலாம்.
Read more »

SIR in Bengal: শুরুর ৮ দিন পর SIR নিয়ে বড় ঘোষণা! ফর্ম ফিল-আপ না করলেই...SIR in Bengal: শুরুর ৮ দিন পর SIR নিয়ে বড় ঘোষণা! ফর্ম ফিল-আপ না করলেই...SIR in Bengal: West Bengal Assembly Election 2026 Election Commission Will publish New list along with draft voter list
Read more »

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव 2025 ने रचा इतिहास, इस बार कई सारे रिकॉर्ड हुए दर्ज; खुद चुनाव आयोग ने बतायाBihar Elections 2025: बिहार चुनाव 2025 ने रचा इतिहास, इस बार कई सारे रिकॉर्ड हुए दर्ज; खुद चुनाव आयोग ने बतायाBihar Elections 2025: बिहार चुनाव 2025 ने रचा इतिहास, इस बार कई सारे रिकॉर्ड हुए दर्ज; खुद चुनाव आयोग ने बताया Bihar Elections 2025 Creates History highest Voter Turnout Ever
Read more »

SIR Update: SIR আবহে ভোটার তালিকায় জালিয়াতির অভিযোগSIR Update: SIR আবহে ভোটার তালিকায় জালিয়াতির অভিযোগAllegations of fraud in the voters list amidst the SIR atmosphere | Zee 24 Ghanta
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:04:42