Bihar Vidhan Sabha Election Female Voter Turnout Analysis; How Voter Turnout Affect BJP JDU And Opposition Parties.
2020 में 167 सीट पर महिलाओं ने ज्यादा वोटिंग की, 92 सीट NDA ने जीतींबिहार में पहली बार 67% वोटिंग हुई है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का मतदान प्रतिशत 9% ज्यादा है। नंबरों के हिसाब से करीब 5 लाख ज्यादा। ऐसा पहली बार हुआ है।वहीं 16 एग्जिट पोल्स के पोल ऑफ पोल्स में NDA , 243 में से 154 सीटें जीत कर फिर से सरकार बना रही है। माना जा रहा है कि नीतीश सरकार की जोरदार वापसी के पीछे महिला वोटर्स हैं।1962 के बिहार चुनाव में महिलाओं और पुरुषों के मतदान प्रतिशत का अंतर करीब 23% था, लेकिन अब ये तस्वीर बदल चुकी है। पिछले 3 चुनावों में यानी 2010, 2015 और 2020 में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का मतदान प्रतिशत ज्यादा रहा। 2020 में राज्य की 243 में से 167 सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा वोटिंग की।2020 में NDA को 1 करोड़ 57 लाख 2 हजार 650 और महागठबंधन को 1 करोड़ 56 लाख 91 हजार 500 वोट मिले थे। यानी NDA को महागठबंधन से 11,250 वोट ज्यादा मिले। तब 2.
08 करोड़ महिलाओं ने वोट किया। इनमें 38% NDA को और 37% ने महागठबंधन को वोट दिया। यानी महागठबंधन से 2.08 लाख ज्यादा महिलाओं ने NDA को वोट दिया। 243 में से 167 सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा वोटिंग की थी। इनमें से 92 सीट NDA ने जीत ली। यानी 55% से ज्यादा सीटें NDA को मिली। JDU की जीती हुई 43 में से 37 सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले ज्यादा वोट डाले थे। ऐसा ही बीजेपी 74 में से 55 सीटों पर हुआ था। ये आंकड़े रिसर्च इंस्टीट्यूट लोकनीति-CSDS की पोस्ट-पोल सर्वे रिपोर्ट-2020 के हैं, जिन्हें वोटिंग खत्म होने के तुरंत बाद जुटाया था।चौथा पॉइंट: पार्टियों का फोकस महिलाओं पर, NDA ने 8 और महागठबंधन ने 6 बड़े वादे किएस्कूली छात्राओं के लिए साइकिल और यूनिफॉर्म बांटी। फिर पंचायतों में महिलाओं को 50% रिजर्वेशन दिया। घरेलू हिंसा रोकने के लिए 2016 में शराबबंदी लागू की। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% रिजर्वेशन दिया। जुलाई 2025 में इसे सिर्फ बिहार की महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया। अगस्त 2025 में महिला रोजगार योजना शुरू की। चुनाव से ठीक पहले 1.21 करोड़ महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए की पहली किस्त डाली जा चुकी है। इसके अलावा नीतीश सरकार 6 और योजनाओं के जरिए छोटी बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक को डायरेक्ट कैश ट्रांसफर कर रही है।पहले फेज की वोटिंग से 2 दिन पहले तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि महागठबंधन सरकार बनी तो हर साल 14 जनवरी को हर महिला को 30 हजार रुपए देंगे। महागठबंधन ने जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा और 30 हजार रुपए हर महीने सैलरी का वादा किया है।विधवा और बुजुर्गों की पेंशन को 1500 रुपए हर महीने करने और छात्राओं को स्कॉलरशिप देने की बात की है। मेडिकल, इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली लड़कियों के लिए फीस माफ करने या 75% तक सब्सिडी देने का वादा किया है।नवंबर 2023 से अब तक 13 राज्यों में चुनाव हुए हैं। इनमें से 10 राज्यों में महिलाओं को पैसे देने वाली कैश स्कीम लागू की गई या वादा किया गया। इन 10 में से 9 राज्यों में योजना कारगर रही। स्ट्राइक रेट 90% रहा। इसको लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और झारखंड रहे, जहां चुनाव से पहले ही महिलाओं के खाते में पैसे भेजे गए…चुनाव से 8 महीने पहले 15 मार्च 2023 को शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लॉन्च की।दिल्ली यूनिवर्सिटी में समाजशास्त्र की असिस्टेंट प्रोफेसर अदिति नारायण पासवान मानती हैं कि 15 साल की एंटी इन्कम्बेंसी के बावजूद मध्य प्रदेश में बीजेपी के जीतने की सबसे बड़ी वजह लाड़ली बहना योजना है।लोकसभा चुनाव में महायुति के खराब परफॉर्मेंस के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने 28 जून 2024 को माझी लाडकी बहिन योजना लॉन्च की।महाराष्ट्र के सीनियर जर्नलिस्ट मनोज कुलकर्णी बताते हैं, ‘महायुति की बंपर जीत में इस योजना की बड़ी भूमिका रही।’झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने वोटिंग से 85 दिन पहले 20 अगस्त 2024 को मंइयां सम्मान योजना शुरू की। पहले इसमें महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए देने का वादा किया गया। बाद में इसे बढ़ाकर 2500 कर दिया गया। चुनाव से पहले राज्य की 48 लाख महिलाओं के खाते में 4 किस्तों में 4 हजार रुपए डाल गए। चौथी किस्त वोटिंग से एक रात पहले भेजी गई। झारखंड के सीनियर जर्नलिस्ट सुधीर पाल कहते हैं, बीजेपी ने ज्यादा देने का वादा करके इस योजना को काटने की कोशिश की थी, लेकिन महिलाओं को 4 किस्तें मिल चुकी थीं। तो उनका सोरेन सरकार पर भरोसा बढ़ गया।नीतीश को उम्मीद- महिलाएं खत्म करेंगी एंटी इनकमबेंसी: सीनियर जर्नलिस्ट नीरजा चौधरी के मुताबिक, 2005 में नीतीश ने सीएम बनते ही स्कूली छात्राओं को साइकिल और यूनिफॉर्म बांटी। ये कदम 2010 के चुनाव में गेमचेंजर साबित हुआ। 20 साल पहले नीतीश ने जिन छात्राओं की मदद की थी, आज वे अपने परिवार के फैसले लेने की हैसियत रखती हैं। अब नीतीश ने उन्हीं महिलाओं के लिए 10 हजार रुपए देने वाली योजना शुरू की। नीतीश को उम्मीद है कि महिलाएं उनकी एंटी इनकमबेंसी खत्म कर देंगी।Vote Vibe के फाउंडर और इलेक्श एनालिस्ट अमिताभ तिवारी बताते हैं, ‘महिलाओं को ध्यान में रखकर शुरू की गई स्कीम्स की वजह से महिलाओं का वोटिंग पैटर्न बदला है। अब महिलाएं अपनी पसंद से वोट कर रही हैं। इसलिए पार्टियों ने भी सीधा फॉर्मूला बना लिया है कि पैसा बांटने की योजनाएं लाओ और चुनाव जीतो। वोटिंग के दौरान महिलाओं की लंबी लाइनें थीं। यहां महिला और EBC वोटर नीतीश का कोर-वोटबैंक है। इसका फायदा नीतीश को मिलेगा।’ दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान महिलाओं की कतारें। CSDS का अनुमान है कि पहले फेज में पुरुषों के मुकाबले 8% ज्यादा महिलाओं ने वोटिंग की।दिल्ली यूनिवर्सिटी में समाजशास्त्र की असिस्टेंट प्रोफेसर अदिति नारायण पासवान के मुताबिक, कास्ट और रिलीजन की तरह अब वोटिंग पैटर्न जेंडर के आधार पर शिफ्ट हो गया है। पहले महिलाओं को उनके पति बताते थे कि उन्हें किसे वोट करना है, लेकिन अब ऐसा नहीं है। जब पार्टियां महिलाओं को कुछ सुविधाएं देती हैं तो वे घर से निकलकर वोट डालने आती हैं। इसका फायदा उन्हीं पार्टियों को मिलता है।पटना यूनिवर्सिटी में सोशल स्टडीज के असिस्टेंट प्रोफेसर अविरल पांडेय कहते हैं, पिछले 20 सालों से नीतीश कुमार महिलाओं को लेकर काम कर रहे हैं। उन पर महिलाओं का भरोसा है। चुनाव से पहले उन्होंने महिलाओं के लिए 10 हजार रुपए की पहली किस्त जारी कर दी। इससे महिलाओं और उनके परिवारों में नीतीश के लिए भरोसा बढ़ा है, जिसका फायदा नीतीश को मिल सकता है।बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। प्रस्तावित महिला आरक्षण विधेयक के मुताबिक 33% सीटें यानी 80 महिला विधायक होने चाहिए। NDA ने 34 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है। 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रही बीजेपी और JDU ने 13-13 महिला प्रत्याशी उतारे हैं। यानी 12.8%। महागठबंधन ने 30 महिलाओं को टिकट दिया है। सबसे ज्यादा 143 सीटों पर चुनाव लड़ रही RJD ने 24 महिला कैंडिडेट उतारे हैं। यानी 16.8%। जबकि कांग्रेस ने 61 में से 5 सीटें महिलाओं को दी हैं। यानी 8.2%। सभी 243 सीटों पर अकेले लड़ रहे प्रशांत किशोर ने 25 महिलाओं को टिकट दिया है। यानी 10.3%। जबकि पीके का दावा था कि उनकी जनसुराज पार्टी 40% टिकट महिलाओं को देगी।'कैच द रेन' में एमपी के 6 जिलों को पुरस्कारमैनपाट में पारा 4°...ओस की बूंदें जमकर बर्फ बनीसरगुजा के पाट क्षेत्रों में पाले पड़े, न्यूनतम तापमान 4°Cनागौर में रात का तापमान 6.9 डिग्री पहुंचाजयपुर के होटल में युवती से रेप
Bihar Election 2025 Women-Centric Schemes BJP JDU RJD INC Women Voters NDA Mahagathbandhan OBC Dalit Voter Turnout
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar Election 2025: Seemanchal Braces For Political Earthquake? How Mahagathbandhan, NDA, AIMIM Faired In Previous PollBihar’s Muslim-majority Seemanchal region shows complex political dynamics as RJD-Congress battles the NDA and the AIMIM.
Read more »
बिहार विधानसभा चुनाव: NDA को जीत का भरोसा, विपक्षी पार्टियों पर कटाक्षबिहार विधानसभा चुनाव का प्रचार थमने के बाद NDA को जीत का भरोसा है। पार्टी के नेता ने अपनी जीत का दावा करते हुए विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने AIMIM और जनसुराज की उपस्थिति और भाजपा द्वारा मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट न देने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
Read more »
NDA Exit Polls Result: बिहार चुनाव एग्जिट पोल में NDA को कितनी सीटें, कैसा रहा BJP-JDU का परफॉर्मेंस?Bihar Chunav BJP Exit Polls Result: बिहार चुनाव 2025 में एनडीए के अंदर बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वहीं चिराग पासवान की LJPR ने 29 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. हालांकि एक सीट पर उनके उम्मीदवार सीमा सिंह के दावेदारी रद्द हो गई थी. वहीं मांझी की HAM और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.
Read more »
बिहार विधानसभा निवडणुकीचा महाएक्झिटपोल! NDA ला स्पष्ट बहुमत, तेजस्वीचं काय होणार? प्रशांत किशोर यांना झटका!बिहार विधानसभा निवडणुकीचा महाएक्झिटपोल समोर आला आहे. आकडेवारी पाहिली असता NDA ला स्पष्ट बहुमत मिळणार असल्याचे दिसत आहे.
Read more »
Bhagalpur Voting Percentage: भागलपुर में 67 मतदान, नाथनगर, सुल्तानगंज, कहलगांव और पीरपैंती ने तोड़े सारे रिकार्डBhagalpur Voting Percentage 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भागलपुर जिले का ओवरआल मतदान 67.5 प्रतिशत रहा, जो बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मुकाबले 10 प्रतिशत अधिक है। यहां 2020 में 57.
Read more »
17 एजेंसियों के सर्वे में NDA की सरकार: 154 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत, महागठबंधन को 83 सीटें; PK की जन सुरा...Bihar Exit Poll Results 2025; Nitish Kumar JDU BJP RJD | NDA Congress Jan Suraaj Seats
Read more »
