Vivah Panchami 2025:काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि इस साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 24 नवम्बर को रात 9 बजकर 24 मिनट से शुरू हो रहा है. जो 25 नवम्बर को रात 10 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगा.
वाराणसी: सनातन धर्म में विवाह पंचमी के महापर्व का विशेष महत्व होता है. यह पर्व हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. शास्त्रों के अनुसार, त्रेतायुग में इसी तिथि पर भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था.
इस दिन को उनके विवाह के उत्सव के तौर पर भी मनाते हैं. इस दिन कुछ खास उपाय और व्रत से वैवाहिक कष्ट दूर होते हैं. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि इस साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 24 नवम्बर को रात 9 बजकर 24 मिनट से शुरू हो रहा है. जो 25 नवम्बर को रात 10 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार विवाह पंचमी का महापर्व 25 नवम्बर को मनाया जाएगा. दूर होंगे वैवाहिक कष्ट शास्त्रों में इस दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह करवाना बेहद ही शुभ माना गया है. इसके अलावा जिनके जीवन में वैवाहिक कष्ट है वो इस दिन भगवान श्री राम का अभिषेक भी पंचामृत से करता है, तो उससे वैवाहिक कष्ट दूर होते हैं. इस दिन बालकांड में उल्लेखनीय विवाह प्रसंग का पाठ करना भी बेहद चमत्कारिक माना जाता है इससे पति-पत्नी के रिश्ते मधुर होते हैं. इस मंत्र का करें जाप जिनके वैवाहिक जीवन में अनबन हो उन्हें इस दिन 108 बार ‘ऊं जानकीवल्लभाय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए. इससे सभी वैवाहिक कष्ट और क्लेश समाप्त हो जाते हैं. इस दिन जरूरतमंद को पीले वस्त्र का दान भी करना चाहिए. परिवारिक जीवन होगा सुखमय इन सब के अलावा इस दिन संपूर्ण रामचरित मानस का पाठ करने से भी पारिवारिक जीवन सुखमय होता है और विवाह सम्बंधित बाधाएं भी दूर हो जाती हैं. इसके अलावा नेगेटिव ऊर्जा भी समाप्त होती है.
Vivah Panchami 2025 Dharma Aastha Vivah Panchami Upay UP News वाराणसी न्यूज वाराणसी लेटेस्ट न्यूज धर्म आस्था विवाह पंचमी 2025 विवाह पंचमी उपाय यूपी न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी पर करें ये असरदार उपाय, मिलेगा सुख और सौभाग्यविवाह पंचमी Vivah Panchami 2025 Kab Hai? हिंदू धर्म में एक पवित्र पर्व है, जो भगवान श्री राम और माता सीता के विवाह की वर्षगांठ का प्रतीक है। यह मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है, और 2025 में यह 25 नवंबर को पड़ेगी। इस दिन पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार...
Read more »
Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी पर कैसे कराएं सीता-राम का विवाह, जानें सही विधि और इससे जुड़ी खास बातेंVivah Panchami 2025 Puja Vidhi: धार्मिक परंपरा के अनुसार, मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी तिथि को प्रभु श्रीराम और माता सीता का वैवाहिक वर्षगांठ मनाया जाता है. आइए जानते हैं कि सीता-राम विवाह की सही विधि क्या है.
Read more »
वैवाहिक सुख पाना चाहते हैं तो विवाह पंचमी की पूजा में जरूर पढ़ें यह कथाVivah Panchami Katha : प्रभु राम और माता सीता के विवाहोत्सव का पर्व विवाह पंचमी का दिन हिंदू धर्म में बहुत अहम माना गया है. इस दिन भगवान राम और देवी सीता की विधिवत पूजा करने के साथ उनके विवाह की कथा जरूर पढ़नी चाहिए.
Read more »
Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी के दिन क्यों नहीं होती शादी, यहां समझें ज्योतिष गणितधार्मिक मान्यताओं के अनुसार, त्रेता युग में मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था, इसलिए इस दिन को विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है। लेकिन यह भी मान्यता चली आ रही है कि इस दिन पर विवाह करना शुभ नहीं माना जाता। चलिए जानते हैं इसका...
Read more »
Vivah Muhurat 2025: चुनाव परिणाम के 6 दिन बाद बजने लगेंगी शहनाइयां, नोट करें कब-कब है शुभ मुहूर्तबिहार चुनाव परिणाम के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। पंडितों के अनुसार, नवंबर के मध्य से शुभ मुहूर्त शुरू होंगे, जो दिसंबर तक रहेंगे। विवाह के लिए ग्रहों की स्थिति और शुभ लग्न का होना महत्वपूर्ण है। कुछ विशेष नक्षत्रों और लग्नों में विवाह करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ज्येष्ठ मास में जन्मे वर-वधू का विवाह ज्येष्ठ में नहीं...
Read more »
