Vivah Panchami 2025 Puja Vidhi: धार्मिक परंपरा के अनुसार, मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी तिथि को प्रभु श्रीराम और माता सीता का वैवाहिक वर्षगांठ मनाया जाता है. आइए जानते हैं कि सीता-राम विवाह की सही विधि क्या है.
Vivah Panchami 2025 : सनातन धर्म में विवाह पंचमी का विशेष महत्व बताया गया है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन प्रभु श्रीराम का माता सीता के साथ विवाह संपन्न हुआ था. इसलिए हर साल इस तिथि को श्रीराम और माता सीता के विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है.
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल मार्गशीर्ष यानी अगहन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी धूमधाम से मनाई जाती है. इसलिए इस दिन अमूमन हर घर में माता सीता और श्रीराम का विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया जाता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है. साथ ही अगर शादी में किसी प्रकार की अड़चन आ रही होती है तो वह भी दूर हो जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि विवाह पंचमी के दिन घर में माता सीता और श्रीराम का वैवाहिक वर्षगांठ कैसे मनाएं और इसके लिए शास्त्रों में क्या नियम और विधान बताए गए हैं. कब है विवाह पंचमी 2025? हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है. दृक पंचांग के अनुसार, इस साल इस तिथि का शुभ संयोग 25 नवंबर, मंगलवार को बन रहा है. पंचमी तिथि की शुरुआत 24 नवंबर को रात 9 बजकर 22 मिनट से होगी. जबकि, इस तिथि की समाप्ति 25 नवंबर 2025 को रात 10 बजकर 56 मिनट पर होगी. ऐसे में उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए इस साल विवाह पंचमी 25 नवंबर को मनाई जाएगी. विवाह पंचमी पर कैसे कराएं सीता-राम का विवाह विवाह पंचमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके श्रीराम विवाह का संकल्प लें. इसके बाद विवाह के कार्यक्रम का आरंभ करें. श्रीराम औप माता सीता की फोटो स्थापित करें. इसके बाद श्रीराम को पीले माता सीता को लाल रंग के वस्त्र अर्पित करें. अब इनके सामने बालकाण्ड या विवाह प्रसंग का पाठ करें. फिर, भगवान को भोग अर्पित करें. पूजन के अंत में माता सीता और प्रभु श्रीराम की आरती करें और इसके बाद प्रसाद बाटें. यह भी पढ़ें: नाम विवाह पंचमी, पर अशुभ माना जाता है इस दिन शादी करना; खास है वजह विवाह पंचमी पर इन दोहों का पाठ है लाभकारी प्रमुदित मुनिन्ह भावंरीं फेरीं। नेगसहित सब रीति निवेरीं॥ राम सीय सिर सेंदुर देहीं। सोभा कहि न जाति बिधि केहीं॥ पानिग्रहन जब कीन्ह महेसा। हियं हरषे तब सकल सुरेसा॥ बेदमन्त्र मुनिबर उच्चरहीं। जय जय जय संकर सुर करहीं॥ सुनु सिय सत्य असीस हमारी। पूजिहि मन कामना तुम्हारी॥ नारद बचन सदा सुचि साचा। सो बरु मिलिहि जाहिं मनु राचा॥
Vivah Panchami 2025 Date Vivah Panchami 2025 Kab Hai Vivah Panchami 2025 Rituals Vivah Panchami 2025 Niyam Vivah Panchami Puja Vidhi Vivah Panchami Upay Vivah Panchami 2025 Dos Vivah Panchami 2025 Donts Vivah Panchami 2025 Mistakes Vivah Panchami Niyam Vivah Panchami Importance Vivah Panchami Benefits
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Kerala Local Body Election 2025 Date: തദ്ദേശ തെരഞ്ഞെടുപ്പ് രണ്ട് ഘട്ടമായി, ഡിസംബർ 9, 11 തിയതികളിൽ; വോട്ടെണ്ണൽ ഡിസംബർ 13ന്Kerala Local Body Election 2025 Date: 1199 തദ്ദേശ സ്ഥാപനങ്ങളിലേക്കുമുള്ള തെരഞ്ഞെടുപ്പാണ് നടക്കുന്നത്.
Read more »
Vivah Pnachami 2025: 25 नवंबर को मनाया जाएगा राम-सीता का विवाह उत्सव, बिहार के इन स्थानों पर लगेगा मेलावर्ष 2025 में विवाह पंचमी 25 नवंबर को मनाई जाएगी। यह भगवान राम और सीता के विवाह का उत्सव है। बिहार में इस अवसर पर जनकपुर, सीतामढ़ी, बक्सर और दरभंगा जैसे कई स्थानों पर मेले लगते हैं, जहां रामलीला और भजन-कीर्तन का आयोजन होता है। यह दिन राम और सीता के प्रेम का प्रतीक है, और इस दिन विवाह करने वाले जोड़ों का जीवन सुखमय माना जाता...
Read more »
புதன் வக்ர பெயர்ச்சி: 3 ராசிகளுக்கு தலைவிதி மாறப்போகிறதுMercury Retrograde 2025: நவம்பர் 10, 2025 அன்று, விருச்சிக ராசியில் புதன் வக்ர பெயர்ச்சி அடைவார், அந்த நேரத்தில் தொடர்பு, உறவுகள், தொழில் மற்றும் நிதி விஷயங்களில் சிக்கல்கள் அதிகரிக்கக்கூடும்.
Read more »
Bihar election 2025 phase 2 voting : दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 14.55 मतदान, जानें कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग?Bihar vidhan sabha chunav 2025 Voting बिहार में 2025 के चुनावों के दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 14.
Read more »
Bihar election : दूसरे चरण में सुबह 11 बजे तक 31.38 मतदान, गया और किशनगंज में सबसे अधिक उत्साहBihar vidhan sabha chunav 2025 Voting बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में सुबह 11 बजे तक 31.
Read more »
Bihar Exit Polls Result: शाम 6 बजे के बाद आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे, नीतीश या तेजस्वी किसकी लगेगी लॉटरी?- bihar exit polls live result 2025 jdu bjp rjd congress nitish kumar vs tejashwi yadav
Read more »
