भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोहली अब तक अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं और उनकी गिनती दुनिया के
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोहली अब तक अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं और उनकी गिनती दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में होती है। कोहली पिछले साल वनडे विश्व कप के दौरान 50 ओवर के प्रारूप में शतकों का अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। कोहली ने इस साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था, लेकिन वनडे और टेस्ट में अभी भी वह खेलते हैं। आइए कोहली के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके कुछ खास रिकॉर्ड्स। वनडे में सबसे तेज 13 हजार रन कोहली के नाम वनडे में सबसे तेज 13000 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 10 सितंबर 2023 को 278वें वनडे मैच में यह कारनामा किया था। इस मामले में कोहली पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से भी आगे हैं जिन्होंने 321 वनडे मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। वनडे में जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक कोहली के नाम वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। कोहली ने इस प्रारूप में अब तक 295 मैचों में 13906 रन बनाए हैं। कोहली के नाम वनडे में 50 शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इस मामले में भी सचिन को पीछे छोड़ा था जिन्होंने अपने करियर में वनडे में 49 शतक लगाए थे। टी20 में सर्वाधिक अर्धशतक का रिकॉर्ड कोहली ने भले ही अंतरराष्ट्रीय टी20 को अलविदा कह दिया है, लेकिन उनके नाम इस प्रारूप में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। वह इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के साथ शीर्ष पर मौजूद हैं। कोहली के बल्ले से टी20 अंतरराष्ट्रीय में 39 अर्धशतक निकले हैं। वनडे विश्व कप के पहले मैच में जड़ा शतक विराट कोहली ने साल 2011 में विश्व कप में डेब्यू किया था। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए उस मैच में कोहली ने शतक जड़ा था। अपने विश्व कप के पहले मैच में शतक ठोकने वाले वह पहले भारतीय बन गए थे। वहीं, कोहली के नाम वनडे में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इस प्रारूप में 10 शतक लगाए हैं। बतौर कप्तान कैसा रहा रिकॉर्ड कोहली ने कप्तान के तौर पर भले ही कोई आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम नहीं की, लेकिन कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में वह आठवें स्थान पर हैं। कोहली ने टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर कुल 213 मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाली है।.
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोहली अब तक अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं और उनकी गिनती दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में होती है। कोहली पिछले साल वनडे विश्व कप के दौरान 50 ओवर के प्रारूप में शतकों का अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। कोहली ने इस साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था, लेकिन वनडे और टेस्ट में अभी भी वह खेलते हैं। आइए कोहली के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके कुछ खास रिकॉर्ड्स। वनडे में सबसे तेज 13 हजार रन कोहली के नाम वनडे में सबसे तेज 13000 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 10 सितंबर 2023 को 278वें वनडे मैच में यह कारनामा किया था। इस मामले में कोहली पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से भी आगे हैं जिन्होंने 321 वनडे मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। वनडे में जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक कोहली के नाम वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। कोहली ने इस प्रारूप में अब तक 295 मैचों में 13906 रन बनाए हैं। कोहली के नाम वनडे में 50 शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इस मामले में भी सचिन को पीछे छोड़ा था जिन्होंने अपने करियर में वनडे में 49 शतक लगाए थे। टी20 में सर्वाधिक अर्धशतक का रिकॉर्ड कोहली ने भले ही अंतरराष्ट्रीय टी20 को अलविदा कह दिया है, लेकिन उनके नाम इस प्रारूप में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। वह इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के साथ शीर्ष पर मौजूद हैं। कोहली के बल्ले से टी20 अंतरराष्ट्रीय में 39 अर्धशतक निकले हैं। वनडे विश्व कप के पहले मैच में जड़ा शतक विराट कोहली ने साल 2011 में विश्व कप में डेब्यू किया था। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए उस मैच में कोहली ने शतक जड़ा था। अपने विश्व कप के पहले मैच में शतक ठोकने वाले वह पहले भारतीय बन गए थे। वहीं, कोहली के नाम वनडे में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इस प्रारूप में 10 शतक लगाए हैं। बतौर कप्तान कैसा रहा रिकॉर्ड कोहली ने कप्तान के तौर पर भले ही कोई आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम नहीं की, लेकिन कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में वह आठवें स्थान पर हैं। कोहली ने टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर कुल 213 मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाली है।
Kohli Stats Kohli International Carrer Virat Kohli Birthday
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने तोड़ा विराट कोहली का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर-1Hardik Pandya Broke Virat Kohli Record: बांग्लादेश के साथ खेले गए पहले टी-20 मैच में हार्दिक पांड्या ने विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर रख दिया है.
Read more »
इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल तक, जानें इस पत्ते के जबरदस्त फायदेइम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल तक, जानें इस पत्ते के जबरदस्त फायदे
Read more »
Virat Kohli: विराट कोहली बैंगलुरु में बनाएंगे सबसे बड़ा टेस्ट रिकॉर्ड, सिर्फ 53 रनों की है जरूरतIND vs NZ Virat Kohli: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास बैंगलुरु टेस्ट में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है, जिसके लिए सिर्फ उन्हें 53 रन बनाने हैं.
Read more »
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनेVirat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने बेंगलोर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में एक बड़ा कारनामा किया है.
Read more »
VIDEO: मैदान पर दिखा अजब नजारा, जब अचानक एक्टिंग करने लगे विराट कोहली, वायरल हुआ वीडियोVirat Kohli Viral Video: पुणे टेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.
Read more »
Virat Kohli: विराट कोहली हैं मजाकिया, मजेदार मिम्स और जोक शेयर करते हैं, दिग्गज क्रिकेटर का खुलासाVirat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के बारे में टीम इंडिया के ही एक सीनियर खिलाड़ी ने मजेदार खुलासा किया है.
Read more »
