भारतीय रेसलर विनेश फोगाट Vinesh Phogat ने कुश्ती से अलविदा कह दिया है। इसके बाद उनकी बहन गीता फोगाट ने एक्स पर पोस्ट करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया है। गीता ने लिखा कि आपके सन्यास लेने से पूरा देश दुखी है। लेकिन आपके संघर्ष और जुनून को सदियों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आप महिलाओं के लिए प्रेरणा...
हिसार, एएनआई। भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने कुश्ती से सन्यास ले लिया है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से दी। उन्होंने लिखा कि मां कुश्ती जीत गई मैं हार गई, अलविदा कुश्ती। उनके इस पोस्ट से देशभर में निराशा की लहर दौड़ गई। उनकी पोस्ट में उनका दर्द झलक रहा था। विनेश की बहन गीता फोगाट ने कुश्ती करियर के समापन पर बधाई दी और कहा कि उन्होंने जो कुछ भी किया देश उसके लिए ऋणी रहेगा। गीता फोगाट ने उन्हें महिलाओं के लिए प्रेरणा बताया। पेरिस ओलंपिक में नहीं मिली सफलता रेसलर विनेश फोगाट गुरुवार को पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल में अयोग्य घोषित होने के बाद कुश्ती से सन्यास लेने का एलान किया। फोगाट ने आज सुबह एक्स पर लिखा.
.. मां कुश्ती मुझसे जीत गई, मैं हार गई। मुझे माफ कर देना, तुम्हारा सपना और मेरी हिम्मत टूट गई। अब मुझमें और ताकत नहीं है। अलविदा कुश्ती 2001-2024। मैं हमेशा आप सभी की माफी के लिए ऋणी रहूंगी। इसके बाद कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता और विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता और विनेश की बहन गीता ने एक्स पर लिखा... बहन विनेश आपने देश के लिए जो किया है, उसके लिए हम हमेशा आपके ऋणी रहेंगे। आपका जुनून और संघर्ष सदियों तक याद रखा जाएगा। आप सभी लड़कियों के लिए एक आदर्श हैं। आपका इस तरह कुश्ती को अलविदा कहना पूरे परिवार और पूरे देश के लिए बहुत दुखद है। गौरतलब है कि फोगाट ने मंगलवार रात सेमीफाइनल में क्यूबा की युसनेलिस गुज़मैन लोपेज़ को 5-0 से हराया था। उन्हें स्वर्ण पदक के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट के खिलाफ मुकाबला करना था, लेकिन बुधवार को वजन सीमा ज्यादा होने के बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। पीटी उषा का रिएक्शन भी आया सामने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने फोगाट के अयोग्य घोषित किए जाने पर अपना आश्चर्य और निराशा व्यक्त की। उन्होंने पुष्टि की कि फोगाट शारीरिक और चिकित्सकीय रूप से ठीक हैं, लेकिन वे निराश हैं। उषा ने कहा कि सहायक कर्मचारी फोगाट को अपना वजन नियंत्रित करने में मदद करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे थे। पीटी उषा ने कहा... विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और निराश हूं। मैं यहां विनेश से मिलने आई थी, वह शारीरिक और चिकित्सकीय रूप से ठीक है। मानसिक रूप से वह निराश है। हमारा सहयोगी स्टाफ उसके साथ है और उसका वजन कम करने में उसकी पूरी मदद करने की कोशिश कर रहा है। विनेश ने जीते ये पदक अपने शानदार करियर में, विनेश ने दो विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक , एक एशियाई खेल स्वर्ण और कांस्य और तीन राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। वह 2021 में एशियाई चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक विजेता रहीं और उन्होंने महाद्वीपीय स्तर पर भी रजत और कांस्य पदक जीता है। यह भी पढ़ें- Paris Olympic 2024: विनेश फोगाट अयोग्य घोषित, CM सैनी ने जताया दुख; दीपेंद्र हुड्डा और कुमारी शैलजा ने खड़े किए सवाल
Vinesh Phogat Wrestler Geeta Phogat Geeta Phogat News Vinesh Phogat Kushti Retirement Charkhi Dadri News Haryana News Haryana Latest News Haryana News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Vinesh Phogat: बैन के बाद डिप्रेशन में थीं रेसलर विनेश फोगाट, जानें कैसे तीसरी बार ओलंपिक में किया क्वालीफाईVinesh Phogat: बैन के बाद डिप्रेशन में थीं रेसलर विनेश फोगाट, जानें कैसे तीसरी बार ओलंपिक में किया क्वालीफाई
Read more »
Vinesh Phogat: 82-0 का विजयी रिकॉर्ड, चार बार की विश्व चैंपियन, कुछ इस तरह विनेश ने रचा इतिहास, हैरान रह गए सभीParis Olympics 2024, Vinesh Phogat: विनेश फोगाट ने ओलंपिक खेलों में बड़ा उलटफेर करते हुए अब तक अपराजेय मौजूदा चैम्पियन जापान की युई सुसाकी को हराकर दुनिया को चौंका दिया.
Read more »
Vinesh Phogat Disqualified: भारत को बड़ा झटका, विनेश फोगाट अयोग्य घोषित, नहीं लड़ पाएंगी गोल्ड मेडल मुकाबलाVinesh Phogat Disqualified: भारतीय उम्मीदों को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब विनेश फोगाट को गोल्ड मेडल मैच के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है। वह मैच नहीं खेल पाएंगी।
Read more »
विनेश फोगाट ओलिंपिक अयोग्यता के खिलाफ पहुंची CAS, मांगा सिल्वर मेडल : सूत्रVinesh Phogat: विनेश को फाइनल के लिए अयोग्य ठहराए जान के बाद पूरे देश में निराशा का माहौल है
Read more »
विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लिया, पेरिस ओलंपिक में बाहर होने के बाद बड़ा ऐलानVinesh Phogat Retirement : पेरिस ओलंपिक के फाइनल में डिसक्वालीफाई होने के बाद भारतीय महिला कुश्ती पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास की घोषणा कर दी है.
Read more »
Vinesh Phogat:''मां कुश्ती मुझसे जीत गई, मैं हार गई, माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके हैं''Vinesh Phogat became emotional: संन्यास के दौरान मां को याद करते हुए इमोशनल हो गईं विनेश फोगाट. जानें पोस्ट करते हुए क्या कुछ कहा.
Read more »
