Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के सीजन में बल्लेबाज बल्ले से खूब धमाल मचा रहे हैं. इस सीजन लिस्ट ए क्रिकेट के कई रिकॉर्ड टूट गए हैं. खेल समाचार | क्रिकेट
" Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बुधवार को बड़ौदा और हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसे बड़ौदा की टीम ने 37 रनों से अपने नाम किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ौदा ने 4 विकेट पर 417 रनों का स्कोर खड़ा किया.
टारगेट का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम भी 380 रनों के स्कोर तक पहुंच गई थी. इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से कुल 5 शतक निकले हैं. Advertisment लिस्ट ए क्रिकेट में पहली बार एक मैच में लगे 5 शतक बड़ौदा की ओर से नित्या पांड्या, अमित पासी और क्रुणाल पांड्या ने शतक लगाया. जबकि हैदराबाद के लिए प्रग्नाय रेड्डी और अभिरथ रेड्डी ने शतक लगाया. इस तरह से मैच में कुल 5 शतक लगे. बता दें कि लिस्ट ए क्रिकेट में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी एक मैच में कुल 5 शतक लगे हैं. इससे पहले लिस्ट ए क्रिकेट में कभी ये नजारा देखने को नहीं मिला. बड़ौदा के 3 प्लेयर्स ने लगाए शतक बड़ौदा के लिए नित्या पांड्या और अमित पासी ओपनिंग करने उतरे थे. दोनों ने शानदार शुरुआत की और शतक जड़ दिया. दोनों ओपनर खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 230 रनों की साझेदारी हुई. अमित पासी ने 93 गेंदों पर 127 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 12 चौके 7 छक्के लगाए. वहीं दूसरी नित्या पांड्या ने 110 गेंदों पर 122 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और एक छक्के लगाए. यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी अब इस टीम के खिलाफ भारत की करेंगे कप्तानी, यहां देखें पूरा शेड्यूल इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे क्रुणाल पांड्या ने शतक लगाया. उन्होंने 63 गेंदों पर 109 रनों की पारी खेली, जिसमें 18 चौके और एक छक्का शामिल है. इन खिलाड़ियों के दम पर बड़ौदा की टीम ने 4 विकेट पर 417 रनों स्कोर खड़ा किया. हैदराबाद के लिए प्रग्नाय रेड्डी और अभिरथ रेड्डी ने लगाया शतक वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम के लिए प्रग्नाय रेड्डी और अभिरथ रेड्डी ने शानदार शतक लगाया, लेकिन ये दोनों प्लेयर टीम को जीत के करीब पहुंचाकर आउट हो गए, जिसके बाद हैदराबाद की टीम लड़खड़ा गई और पूरी टीम 49.5 ओवरों में 380 रनों पर सिमट गई. अभिरथ ने 90 गेंदों पर 130 रनों की पारी खेली. जबकि प्रग्राय 98 गेंदों पर 113 रन बनाए. यह भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत में इतने साल से कोई ODI मैच नहीं जीता न्यूजीलैंड, टीम इंडिया का घर में रहा है दबदबा"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Vijay Hazare Trophy LIVE: अभिषेक शर्मा नहीं खेल रहेVIjay Hazare Trophy LIVE: विजय हजारे ट्रॉफी में आज 38 टीमों के बीच 19 मुकाबले खेले जा रहे हैं।
Read more »
Sarfaraz Khan ने टीम इंडिया के लिए ठोकी दावेदारी, 9 चौके और 14 छक्के लगाकर जड़ा तूफानी शतकVijay Hazare Trophy 2025: मुंबई और गोवा के बीच खेले जा रहे मैच में सरफराज खान ने बल्ले से आग उगलते हुए 157 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली है.
Read more »
Vijay Hazare Trophy: भारतीय तिकड़ी का कमाल, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले गेंद से उगली आगVijay Hazare Trophy 2025: मोहम्मद शमी, आकाशदीप और मुकेश कुमार ने गेंद के साथ 10 विकेट चटकाकर जम्मू कश्मीर की पूरी टीम को 63 रनों पर समेट दिया.
Read more »
Vijay Hazare Trophy: पडिक्कल-मयंक के शतक से जीता कर्नाटक, झारखंड-मध्य प्रदेश की जीत, वेंकटेश अय्यर ने बरपाया कहरVijay Hazare Trophy 2025: विजय हजारे ट्रॉफी में 2025 के आखिरी दिन बुधवार (31 दिसंबर) को कर्नाटक, झारखंड और मध्य प्रदेश की टीमों को आसान जीत मिली. देवदत्त पडिक्कल और मयंक अग्रवाल ने कर्नाटक के लिए शतकीय पारी खेली. वहीं, करुण नायर ने तूफानी बैटिंग से सबका दिल जीत लिया.
Read more »
Vijay Hazare Trophy: न्यूजीलैंड सीरीज से पहले ऋषभ पंत फेल, दिल्ली को खली विराट कोहली की कमी, मिली पहली हारVijay Hazare Trophy Rishabh Pant: दिल्ली को साल 2025 के आखिरी बुधवार (31 दिसंबर) को विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा. टीम ओडिशा के खिलाफ 273 रनों का मामूली लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही. कैलेंडर वर्ष का अपना आखिरी मैच खेलते हुए दिल्ली की टीम सिर्फ 192 रनों पर ऑल आउट हो गई.
Read more »
Vijay Hazare Trophy: यूपी के बैटर 150 रनों की पारी से मचाया धमाल, क्रुणाल पांड्या के शतक से जीता बड़ौदाVijay Hazare Trophy 2025: आर्यन जुयाल के नाबाद 150 रनों की पारी की बदौलत उत्तर प्रदेश (यूपी) ने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी में जीत हासिल की. राजकोट में बारिश से प्रभावित मैच में यूपी असम को VJD मेथड से 58 रनों से हराकर ग्रुप बी में टॉप पर जगह बनाई.
Read more »
