अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय यूनियन (EU) पर 30 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है. यह 1 अगस्त 2025 से लागू होगी. इस कदम से ईयू से अमेरिका आने वाले आने वाले सामान महंगे हो जाएंगे.
नई दिल्ली. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा कदम उठाते हुए अब यूरोपीय यूनियन को निशाने पर लिया है. उन्होंने ऐलान किया है कि यूरोपीय यूनियन से आने वाले सभी सामानों पर 30 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा.
ये फैसला 1 अगस्त 2025 से लागू होगा और इसका असर दोनों देशों की कंपनियों और आम लोगों पर पड़ेगा. इस टैक्स से फ्रेंच चीज, इटैलियन लेदर बैग, जर्मन इलेक्ट्रॉनिक्स, स्पेनिश दवाइयों जैसे यूरोपीय प्रोडक्ट अमेरिका में महंगे हो सकते हैं. अप्रैल में ट्रंप ने यूरोपीय यूनियन पर 20 फीसदी टैरिफ लगाने की बात की थी. बाद में नाराज होकर उन्होंने इसे 50 फीसदी तक बढ़ाने की धमकी दी थी. अब 30 फीसदी टैरिफ तय किया गया है. अमेरिका-यूरोप का ट्रेड कितना बड़ा है? 2024 में अमेरिका और ईयू के बीच 1.7 ट्रिलियन यूरो का ट्रेड हुआ यानी हर दिन 4.6 अरब यूरो का लेन-देन. अमेरिका यूरोपीय यूनियन को कच्चा तेल, दवाएं, एयरक्राफ्ट और मेडिकल इक्विपमेंट बेचता है. यूरोपीय यूनियन अमेरिका को कारें, दवाएं, शराब, एयरक्राफ्ट और कैमिकल्स निर्यात करता है. ट्रंप की नाराजगी क्यों? ट्रंप का कहना है कि ईयू अमेरिका से ज्यादा सामान बेचता है, जिससे 198 बिलियन यूरो का व्यापार घाटा होता है. हालांकि सर्विसेज में अमेरिका ईयू से ज्यादा कमाता है, जिससे ट्रेड डेफिसिट 50 अरब यूरो रह जाता है. टैरिफ के पीछे क्या विवाद है? ट्रंप का कहना है कि ईयू की पॉलिसीज, जैसे स्वास्थ्य नियम और वैल्यू-एडेड टैक्स अमेरिका के लिए अनुचित हैं. ईयू का कहना है कि वैट सभी सामानों पर लागू होता है, चाहे वह स्थानीय हो या आयातित. साथ ही ईयू अपने नियमों को अमेरिका के कहने पर नहीं बदल सकता. कीमतें बढ़ेंगी, कंपनियों की मुश्किलें बढ़ेंगी अमेरिकी ग्राहकों को यूरोपीय सामान के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है. कंपनियां या तो कीमतें बढ़ाएंगी या अपने मुनाफे में कटौती करेंगी. फ्रांस की लग्जरी कंपनी LVMH जैसी कंपनियों ने कहा है कि अगर टैरिफ लगा तो वे अमेरिका में ही प्रोडक्शन शुरू कर सकती हैं. क्या होगा आगे? रिपोर्ट के मुताबिक, अगर टैरिफ बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था को 0.7 फीसदी और ईयू को 0.3 फीसदी का नुकसान हो सकता है. अगर दोनों पक्षों में समझौता नहीं हुआ, तो इसका खामियाजा अमेरिकी ग्राहकों और ग्लोबल ट्रेड को उठाना पड़ सकता है.
अमेरिका-ईयू व्यापार टैरिफ US-EU Trade अमेरिका-ईयू व्यापार Donald Trump Tariff डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ European Union Tariff यूरोपीय यूनियन टैरिफ
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ट्रंप का 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' पास: टिप्स, ओवरटाइम और सोशल सिक्योरिटी पर नहीं लगेगा टैक्सट्रंप का 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' पास: टिप्स, ओवरटाइम और सोशल सिक्योरिटी पर नहीं लगेगा टैक्स
Read more »
भारत सहित कई देशों के साथ व्यापार वार्ता के बीच अमेरिकी टैरिफ अब 1 अगस्त से होंगे लागूभारत सहित कई देशों के साथ व्यापार वार्ता के बीच अमेरिकी टैरिफ अब 1 अगस्त से होंगे लागू
Read more »
Trump Tariff News: जापान और दक्षिण कोरिया को ट्रंप ने दिया झटका, 25 टैरिफ लगाने का किया एलानअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर एक बार फिर से बड़ा एलान किया। उन्होंने सोमवार को कहा कि 1 अगस्त से जापान और दक्षिण कोरिया से आने वाले सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे। डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ की यह नवीनतम घोषणा ऐसे समय में की गई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि वह सोमवार को एक दर्जन देशों के नेताओं को पत्र...
Read more »
Donald Trump ने किया ऐलान, एक अगस्त से जापान और दक्षिण कोरिया पर लगेगा 25% टैरिफ, भारत पर भी होगा असरअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह 1 अगस्त से जापान और दक्षिण कोरिया से आने वाले सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे.
Read more »
'1 अगस्त से कोई मुरव्वत नहीं, सबको भरना होगा टैरिफ', ट्रंप की फाइनल वार्निंगअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 अगस्त 2025 से नए टैरिफ लागू करने का ऐलान कर दिया है. ट्रंप ने साफ कर दिया है कि इस बार किसी भी देश को छूट नहीं मिलेगी और तारीख में कोई बदलाव नहीं होगा.
Read more »
Trump Tariff: रुकने का नाम नहीं ले रहे ट्रंप, इराक-फिलीपींस पर भी लगाया भारी टैरिफअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिलिपीन्स पर 25 फीसदी, इराक पर 30 फीसदी, मॉल्डोवा पर 25 फीसदी टैरिफ लागू करने जा रहे हैं. यह एक अगस्त से लागू होगा. इसके साथ ही अल्जीरिया पर 30 फीसदी, लीबीया पर 30 फीसदी और ब्रुनैई पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया गया है.
Read more »
