अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर एक बार फिर से बड़ा एलान किया। उन्होंने सोमवार को कहा कि 1 अगस्त से जापान और दक्षिण कोरिया से आने वाले सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे। डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ की यह नवीनतम घोषणा ऐसे समय में की गई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि वह सोमवार को एक दर्जन देशों के नेताओं को पत्र...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर एक बार फिर से बड़ा एलान किया। उन्होंने सोमवार को कहा कि 1 अगस्त से जापान और दक्षिण कोरिया से आने वाले सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ की यह नवीनतम घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि वह सोमवार को एक दर्जन देशों के नेताओं को पत्र भेजेंगे। जापान और साउथ कोरिया को ट्रंप ने भेजा लेटर बता दें कि इस फैसले को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर बताया। अपने पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि उन्होंने जापान के पीएम शुगेरु इशिबा और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यूंह को संबोधित करते हुए खुले खत भेजे हैं। इस खत में उन्होंने साफ लिखा है कि यदि इन देशों ने कोई भी जवाबी टैरिफ लगाया, तो अमेरिका और सख्त टैरिफ लगाने में पीछे नहीं हटेगा। सोशल मीडिया पर ट्रंप ने पोस्ट किया लेटर जापान और दक्षिण कोरिया को भेजे गए अपने पत्र में ट्रंप ने लिखा है कि अमेरिका ने सालों तक जापान के साथ असंतुलित व्यापार को झेला है। ट्रंप ने साफ लिखा है कि अब वक्त आ गया है कि निष्पक्ष व्यापार किया जाए। ट्रंप ने अपने पत्र में साफ तौर पर लिखा है कि 1 अगस्त 2015 से अमेरिका जापान से आने वाले सभी उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा। इसके साथ ही ट्रंप ने सीधी चेतावनी दी है कि अगर जापान बदले में किसी भी प्रकार से टैरिफ में इजाफा करता है तो अमेरिका टैरिफ पर सख्त फैसला लेने से पीछे नहीं हटेंगे। दक्षिण कोरिया को ट्रंप ने चेताया वहीं, जापान के अलावा दक्षिण कोरिया को भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने झटका दिया है। ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-मयोंग को भी एक पत्र भेजा है। इस पत्र में उन्होंने दक्षिण कोरिया से अमेरिका आने वाले उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की जानकारी दी है। ट्रंप ने दक्षिण कोरिया को भेजे गए पत्र में लिखा कि अगर किसी भी प्रकार का टैरिफ साउथ कोरिया लगाता है, तो अमेरिका वापस से बढ़ा कर टैरिफ लगाएगा। यह भी पढ़ें: खुल गया एलन मस्क का राज, इस वजह से बनाई राजनीतिक पार्टी; ट्रंप ने बताई असली वजह यह भी पढ़ें: 'जो देश BRICS के साथ संबंध रखेगा उसपर मैं.
..', भारत से ट्रेड डील के बीच ये क्या बोल गए ट्रंप?
US President Tariff On Japan Trump Impose Tariff On Japan South Korea Latest News World News World News In International News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान के रुख़ पर उठते सवालपाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया था और ठीक अगले दिन अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर दिया.
Read more »
इजरायल और ईरान के बीच 12 दिन बाद थमी जंग, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया सीजफायर का एलानIsrael Iran War ended after 12 days, US President Trump announced ceasefire । इजरायल-ईरान के बीच 12 दिन बाद थमी जंग, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया सीजफायर का एलान
Read more »
सीजफायर तोड़ने पर ट्रंप की इजरायल को चेतावनी... दोबारा हमले पर भड़के, बोले- ईरान से भी खुश नहींईरान-इजरायल संघर्षविराम के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान और इजरायल दोनों ने संघर्षविराम (सीजफायर) का उल्लंघन किया है.
Read more »
IND vs ENG: डेकट- क्रॉली ने तोड़ा दिया 76 साल पुराना रिकॉर्ड, भारत के जख्मों पर छिड़का नमक, दुख विंडीज तक पहुंचाIND vs ENG: डकेट और क्रॉली ने हेडिंग्ले में खत्म किया 76 साल का सूखा और बना डाला नया रिकॉर्ड। इन दोनों ने इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
Read more »
BRICS न टकराव चाहता और न किसी देश को निशाना बनाता... डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकी पर चीन का जवाबChina On Trump Tariff War: डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ वाली धमकी का चीन ने जवाब दिया है. चीन ने ट्रंप की टैरिफ धमकी को खारिज किया और कहा कि BRICS टकराव नहीं चाहता और समावेशी, सहयोगात्मक विकास को बढ़ावा देता है.
Read more »
ट्रंप ने फोड़ दिया टैरिफ बम, इन 2 देशों से हुई शुरुआत, कहा- कोई चालाकी मत करना, नहीं तो...अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और साउथ कोरिया पर 25% टैरिफ लगाया है. ट्रंप ने BRICS देशों को भी 10% एक्स्ट्रा टैरिफ की धमकी दी है. 9 जुलाई को टैरिफ हॉल्ट का आखिरी दिन है.
Read more »
