ओडिशा के कॉलेज में छात्रा ने आग लगाई:HOD के सेक्शुअल हैरेसमेंट से परेशान थी; आरोपी गिरफ्तार, प्रिंसिपल सस्प...

Odisha College Girl Burns Herself News

ओडिशा के कॉलेज में छात्रा ने आग लगाई:HOD के सेक्शुअल हैरेसमेंट से परेशान थी; आरोपी गिरफ्तार, प्रिंसिपल सस्प...
HOD Harassment Case OdishaBalasore College NewsStudent Self-Immolation
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 91%
  • Publisher: 51%

Odisha News: ओडिशा में यौन उत्पीड़न की शिकायत पर जब नहीं हुई सुनवाई, तो कॉलेज छात्रा ने खुद को आग लगा ली. इंसाफ की गुहार पर मिली चुप्पी और अब ICU में ज़िंदगी की जंग जारी है.

Odisha News: ओडिशा के बालासोर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे राज्य को झकझोर दिया है. एक कॉलेज छात्रा जिसने अपने हेड ऑफ डिपार्टमेंट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. कई दिनों तक शिकायत करने और विरोध करने के बाद जब कहीं से कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उसने कॉलेज परिसर में खुद को आग लगा ली.

घटना शनिवार की है जब छात्रा ने अंतिम बार प्रिंसिपल से मिलकर मदद की गुहार लगाई थी. वह बदहवास थी आंखों में आंसू और शब्दों में टूटन थी “सर, मुझे इंसाफ चाहिए…” लेकिन उसे मिला क्या? केवल चुप्पी और एक अधूरी जांच का आश्वासन. हालांकि बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. और प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया. लेकिन तब-तक बहुत देर हो चुकी थी. छात्रा दूसरे वर्ष की इंटीग्रेटेड B.Ed कोर्स की छात्रा है. उसने 30 जून को अपने कॉलेज के विभागाध्यक्ष के खिलाफ यौन उत्पीड़न की लिखित शिकायत दी थी. इसके बाद वह एक सप्ताह तक कॉलेज परिसर में प्रदर्शन करती रही लेकिन न प्रशासन ने कोई ठोस कदम उठाया और न ही पुलिस हरकत में आई. शनिवार को वह प्रिंसिपल दिलीप घोष से मिली, जिन्होंने उसे सिर्फ ‘काउंसलिंग’ दी और कहा कि आंतरिक जांच समिति कार्रवाई कर रही है. छात्रा वहां से निकली लेकिन कुछ ही पलों बाद कैंपस के एक कोने से धुआं उठने लगा. छात्रा ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली. पढ़ें- Kolkata Rape Case Live Update: इतनी दूर पढ़ाई करने भेजा था…मां की जुबानी IIM आरोपी की कहानी, बताई वो बात पढ़कर चौंक जाएंगे आप ICU में जिंदगी और मौत की लड़ाई छात्रा को पहले जिला अस्पताल लाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर उसे AIIMS भुवनेश्वर रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के मुताबिक वह 90 प्रतिशत तक जल चुकी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. उसे बचाने की कोशिश करने वाला एक छात्र भी झुलस गया है. बालासोर के विधायक मानस दत्ता ने अस्पताल पहुंचकर कहा कि प्राथमिकता छात्रा की जान बचाना है. पुलिस ने आरोपी शिक्षक को अब हिरासत में लिया है और मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी लगाया गया है. “वो कहती थी… मैं एक दिन कुछ कर बैठूंगी” कॉलेज के छात्रों ने बताया कि पीड़िता बीते कई दिनों से मानसिक तनाव में थी. उन्होंने कहा कि वह बार-बार यही कहती थी कि कोई उसे नहीं सुन रहा और एक दिन वह कुछ बड़ा कदम उठा लेगी. छात्रों का आरोप है कि प्रशासन और पुलिस की लापरवाही ने उसकी जिंदगी को इस मोड़ तक पहुंचा दिया. अब जब वह ICU में है, तो हर कोई ‘कार्रवाई होगी’ कह रहा है- लेकिन सच्चाई है अगर उसे पहले ही सुन लिया गया होता तो शायद आज वह जिंदा उम्मीदों से भरी होती जलती लपटों में नहीं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

HOD Harassment Case Odisha Balasore College News Student Self-Immolation AIIMS Bhubaneswar Critical Condition ICC Internal Complaint Girl Seeks Justice ओडिशा छात्रा आत्मदाह यौन उत्पीड़न केस कॉलेज विभागाध्यक्ष आरोप बालासोर खबर HOD पर कार्रवाई छात्रा ICU में इंसाफ की गुहार कॉलेज में आग लगाई

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ओडिशा के फेमस बीच पर खौफनाक कांड, कॉलेज छात्रा से 10 लोगों ने किया रेपओडिशा के फेमस बीच पर खौफनाक कांड, कॉलेज छात्रा से 10 लोगों ने किया रेपOdisha Beach Rape Case : ओडिशा के गंजाम में एक बहुत ही दुखद घटना हुई है। रविवार रात करीब 9:30 बजे 10 लोगों के एक समूह ने एक 20 साल की कॉलेज छात्रा के साथ गैंगरेप किया। यह घटना तब हुई जब वह अपने एक दोस्त के साथ बीच पर घूमने गई थी।
Read more »

राजस्थान में पिता ने नाबालिग बेटियों के साथ चरमपंथक कर्म किए, पत्नी भी वाकिफ थीराजस्थान में पिता ने नाबालिग बेटियों के साथ चरमपंथक कर्म किए, पत्नी भी वाकिफ थीजयपुर पुलिस ने एक पिता को नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।आरोपी ने वर्षों डर और धमकी के बीच अपनी बेटियों का शोषण किया।
Read more »

पुरी भगदड़-एग्जिट गेट बंद कर VIP एंट्री हो रही थी: प्रत्यक्षदर्शी बोले- ट्रक घुसने से भगदड़ मची, एंबुलेंस दू...पुरी भगदड़-एग्जिट गेट बंद कर VIP एंट्री हो रही थी: प्रत्यक्षदर्शी बोले- ट्रक घुसने से भगदड़ मची, एंबुलेंस दू...Odisha Puri Jagannath Rath Yatra Stampede Update; ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान हुई भगदड़ के समय मौजूद लोगों ने बताया- एक ही रास्ते से एंट्री और एग्जिट था।
Read more »

ओडिशा : माली में अगवा युवक की रिहाई के लिए परिवार ने सरकार से लगाई गुहारओडिशा : माली में अगवा युवक की रिहाई के लिए परिवार ने सरकार से लगाई गुहारओडिशा : माली में अगवा युवक की रिहाई के लिए परिवार ने सरकार से लगाई गुहार
Read more »

रायपुर के मेडिकल कॉलेज में HOD डॉक्टर ने किया छात्रा का शोषण, पुलिस से शिकायत हुई मचा हड़कंपरायपुर के मेडिकल कॉलेज में HOD डॉक्टर ने किया छात्रा का शोषण, पुलिस से शिकायत हुई मचा हड़कंपराजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज में एक डॉक्टर पर एक छात्रा ने गलत हरकत करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर को पूछताछ के लिए बुलाया है।
Read more »

ओडिशा के कॉलेज में छात्रा ने आग लगाई: HOD के सेक्शुअल हैरेसमेंट से परेशान थी; आरोपी गिरफ्तार, प्रिंसिपल सस्...ओडिशा के कॉलेज में छात्रा ने आग लगाई: HOD के सेक्शुअल हैरेसमेंट से परेशान थी; आरोपी गिरफ्तार, प्रिंसिपल सस्...Student sets herself on fire in Odisha college baleshwar viral Video ओडिशा के बालेश्वर में बीएड सेकेंड ईयर की छात्रा ने खुद कॉलेज कैंपस में आग लगा ली। घटना शनिवार दोपहर 1 बजे के करीब हुई। छात्रा को बचाने के दौरान एक छात्र भी झुलसा है। छात्र और छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:39:33