US Plane Crash: अमेरिका के लुइसविल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद UPS का MD-11 कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में तीन क्रू मेंबर थे. हादसे में चोटों की खबरें हैं, लेकिन किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई. FAA और NTSB ने जांच शुरू की है.
अमेरिका के केंटकी राज्य के लुइसविल शहर से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद UPS का मालवाहक विमान हादसे का शिकार हो गया. UPS एक पार्सल कंपनी है. यह भयानक हादसा मंगलवार शाम करीब 5 बजे हुआ, जब UPS फ्लाइट 2976 ने लुइसविल एयरपोर्ट से उड़ान भरी और कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
यह विमान हवाई जा रहा था. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, UPS का यह MD-11 विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ. FAA ने बताया कि हादसे की जांच नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड की अगुवाई में की जा रही है. UPS की ओर से जारी बयान में कहा गया कि विमान में तीन क्रू मेंबर सवार थे, लेकिन अब तक किसी के हताहत या घायल होने की पुष्टि नहीं की गई है. घटना के बाद लुइसविल मेट्रो पुलिस और कई अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं. पुलिस के मुताबिक, हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है, हालांकि अभी तक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एयरपोर्ट के पास काले धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. UPS का सबसे बड़ा हब लुइसविल मुहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट UPS के लिए दुनिया का सबसे बड़ा हब है. यहां कंपनी का वर्ल्डपोर्ट स्थित है, जो 50 लाख वर्ग फीट में फैला हुआ है. इस विशाल केंद्र में रोजाना 12 हजार से ज्यादा कर्मचारी करीब 20 लाख पार्सल की प्रोसेसिंग करते हैं. यही वजह है कि यह हादसा UPS के लिए बड़ी चिंता का कारण बन गया है. पुलिस ने एयरपोर्ट से 8 किमी के दायरे में सभी इलाकों के लिए ‘शेल्टर-इन-प्लेस’ का अलर्ट जारी किया है, यानी लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है. इसके अलावा, ‘फर्न वैली’ और ‘ग्रेड लेन’ के बीच का रास्ता भी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है ताकि राहत और जांच कार्य में किसी तरह की बाधा न आए. बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान MD-11F मॉडल का था, जिसे मूल रूप से मैकडॉनेल डगलस कंपनी ने बनाया था और बाद में बोइंग ने इसका उत्पादन संभाला. यह विमान खासतौर पर कार्गो के लिए इस्तेमाल होता है और UPS, FedEx तथा Lufthansa Cargo जैसी कंपनियां इसे उड़ाती हैं. जो विमान क्रैश हुआ उसे 1991 में बनाया गया था.
Louisville Airport Cargo Plane Accident Plane Crash Investigation US Plane Accident अमेरिका विमान हादसा लुइसविल विमान क्रैश यूपीएस विमान दुर्घटना विमान जांच
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ट्रम्प बोले- जिनपिंग ताइवान पर हमले का अंजाम जानते हैं: जब तक राष्ट्रपति हूं कुछ नहीं होगा, चीन ने मुझे भरो...US President Donald Trump warns China that any attack on Taiwan will have serious consequences.
Read more »
Crypto Market Crash से लगातार लग रहा लोगों को झटका, Bitcoin 1.08 लाख डॉलर के नीचे; किस बात का डर?क्रिप्टोकरेंसी बाजार में निवेशकों को लगातार नुकसान crypto market crash हो रहा है। बिटकॉइन की कीमत 1.
Read more »
અમદાવાદ પ્લેન દુર્ઘટનામાં બચી ગયેલા વ્યક્તનું 4 મહિના બાદ પહેલું નિવેદન, જાણો શું કહ્યુંAhmedabad Plane Crash Surviver: 12 જૂનના રોજ અમદાવાદમાં એર ઇન્ડિયાના વિમાન દુર્ઘટનામાં 241 લોકોના મોત થયા હતા. ફક્ત એક જ વ્યક્તિ બચી ગયો હતો. તેમણે તાજેતરમાં પોતાનું દુઃખ શેર કરતાં કહ્યું હતું કે, હું સૌથી ભાગ્યશાળી છું, મને વિશ્વાસ નથી આવતો.
Read more »
અમદાવાદ પ્લેન ક્રેશમાં એકમાત્ર બચી ગયેલા વિશ્વાસકુમાર રમેશ પર તૂટી પડ્યો દુખોનો પહાડ!Vishwaskumar lone survivor of Ahmedabad plane crash : અમદાવાદ એર ઇન્ડિયા પ્લેનક્રેશમાં એકમાત્ર બચી ગયેલા વિશ્વાસે સંભળાવી પોતાની આપવીતી, હું દરરોજ મરી રહ્યો છું...
Read more »
Vishwas Kumar Ramesh: প্রত্যেকটা দিন মৃত্যুযন্ত্রণা, প্রতিদিন অল্প অল্প করে মরে যাচ্ছি... অসহ্য যন্ত্রণায় আমদাবাদ বিমান দুর্ঘটনার মিরাক্যল সারভাইভার...Air India Crash: Every Day Is Painful, dying everyday, Lone Ahmedabad Plane Crash Survivor Vishwas Kumar Ramesh After Miracle Escape
Read more »
ரயில்கள் நேருக்கு நேர் மோதி விபத்து.. பலர் உயிரிழப்பு.. சத்தீஸ்கரில் பரபரப்புpassenger train goods train crash : சத்தீஸ்கர் மாநிலம் பிலாஸ்பூரில் பயங்கர ரயில் விபத்து ஏற்பட்டுள்ளது. இந்த ரயில் விபத்தில் பலர் உயிரிழந்திருக்கலாம் என தகவல் வெளியாகி உள்ளது.
Read more »
