डिजिटल पेमेंट का बढ़ता क्रेज किसी से छिपा नहीं है. लोग कैश रखना भूल गए हैं. पेटीएम भी जेब में न हो तो भी शॉपिंग में कोई बाधा नहीं आती. मोबाइल फोन हाथ में हो तो पेमेंट की कोई टेंशन नहीं होती.
UPI Payment: डिजिटल पेमेंट का बढ़ता क्रेज किसी से छिपा नहीं है. लोग कैश रखना भूल गए हैं. पेटीएम भी जेब में न हो तो भी शॉपिंग में कोई बाधा नहीं आती. मोबाइल फोन हाथ में हो तो पेमेंट की कोई टेंशन नहीं होती.
यूपीआई पेमेंट ने लेनदेन को आसान बना दिया है, इसलिए उससे ट्रांजैक्शन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. भारत के डिजिटल पेमेंट स्पेस में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है. यूपीआई पेमेंट का बढ़ता क्रेज भारत में यूपीआई पेमेंट का क्रेज बढ़ता जा रहा है. इस कारण 2025 की पहली छमाही में यूपीआई लेनदेन की संख्या सालाना आधार पर 35 प्रतिशत बढ़कर 106.36 अरब हो गई है.वर्ल्डलाइन इंडिया डिजिटल पेमेंट्स की रिपोर्ट में कहा गया कि इन लेनदेन की वैल्यू 143.34 लाख करोड़ रुपए रही है, जो दिखाता है कि देश में यूपीआई आम आदमी के भुगतान करने के तरीके में काफी गहराई से शामिल हो गया है. रिपोर्ट में बताया गया कि औसत यूपीआई लेनदेन का साइज 2014 की पहली छमाही में 1,478 रुपए से घटकर 2025 की पहली छमाही में 1,348 रुपए हो गया है. यह गिरावट दिखाती है कि यूपीआई का इस्तेमाल दैनिक उपयोग के लेनदेन से लेकर बड़ी शॉपिंग में किया जा रहा है. बड़ी बात यह है कि पर्सन-टू-मर्चेंट लेनदेन की संख्या 37 प्रतिशत बढ़कर 67.01 अरब हो गई है,जिसे वर्ल्डलाइन किराना इफैक्ट नाम दिया है, जहां छोटे और सूक्ष्म बिजनेस डिजिटल अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन जाते हैं. भारत के क्यूआर-आधारित भुगतान नेटवर्क में भी जबरदस्त वृद्धि देखी गई, जो जून 2025 तक दोगुने से भी अधिक बढ़कर 67.8 करोड़ लेनदेन तक पहुंच गया है जो जनवरी 2024 की तुलना में 111 प्रतिशत की वृद्धि को दिखाता है. पॉइंट-ऑफ-सेल टर्मिनलों की संख्या 29 प्रतिशत बढ़कर 1.12 करोड़ हो गई, जबकि भारत क्यूआर की संख्या बढ़कर 67.2 लाख तक पहुंच गई है. रिपोर्ट में बताया गया कि क्रेडिट कार्ड प्रीमियम खर्च करने वाले सॉल्यूशन के रूप में विकसित हो रहे हैं. जनवरी 2024 और जून 2025 के बीच सक्रिय क्रेडिट कार्डों की संख्या में 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि मासिक खर्च 2.2 ट्रिलियन रुपए को पार कर गया. हालांकि, औसत लेनदेन आकार में 6 प्रतिशत की गिरावट आई है, लेकिन यह दर्शाता है कि रोजमर्रा की खरीदारी के लिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है. इसके विपरीत, छोटे भुगतानों के यूपीआई में स्थानांतरित होने के कारण पीओएस पर डेबिट कार्ड का उपयोग लगभग 8 प्रतिशत कम हो गया. आईएएनएस
Upi Payment Limit Upi Payment Record Upi Online Transaction Digital Payment यूपीआई डिजिटल पेमेंट यूपीआई पेमेंट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2025 के पहले 9 महीनों में टॉप शहरों में ऑफिस का किराया 6 प्रतिशत बढ़ा2025 के पहले 9 महीनों में टॉप शहरों में ऑफिस का किराया 6 प्रतिशत बढ़ा
Read more »
ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी डील वॉल्यूम 2025 की तीसरी तिमाही के अंत तक 1.5 ट्रिलियन डॉलर पहुंचाग्लोबल प्राइवेट इक्विटी डील वॉल्यूम 2025 की तीसरी तिमाही के अंत तक 1.5 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा
Read more »
बांग्लादेश: डेंगू से चार मौत, 2025 में मृतकों की संख्या 270 पारबांग्लादेश: डेंगू से चार मौत, 2025 में मृतकों की संख्या 270 पार
Read more »
दिल्ली-हिमाचल रणजी मैच ड्रॉ, अंकुश बैंस-पुखराज ने टीम की लाज बचाईRanji Trophy 2025: दिल्ली-हिमाचल रणजी मैच ड्रॉ, अंकुश बैंस-पुखराज ने टीम की लाज बचाई
Read more »
भारत में यूपीआई लेनदेन 2025 की पहली छमाही में 35 प्रतिशत बढ़ा : रिपोर्टभारत में यूपीआई लेनदेन 2025 की पहली छमाही में 35 प्रतिशत बढ़ा : रिपोर्ट
Read more »
Honda ने पेश की नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक हैचबैक कार, Tata Nano से भी छोटी, मिलेंगे कई हाईटेक फीचर्सहोंडा ने 2025 जापान मोबिलिटी शो में सुपर-वन प्रोटोटाइप इलेक्ट्रिक कार पेश की, जो 2025 गुडवुड फेस्टिवल में दिखाए गए सुपर ईवी कॉन्सेप्ट पर आधारित है। 3.
Read more »
