होंडा ने 2025 जापान मोबिलिटी शो में सुपर-वन प्रोटोटाइप इलेक्ट्रिक कार पेश की, जो 2025 गुडवुड फेस्टिवल में दिखाए गए सुपर ईवी कॉन्सेप्ट पर आधारित है। 3.
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। 2025 के जापान मोबिलिटी शो में, होंडा ने अपनी Super-One Prototype इलेक्ट्रिक कार को दुनिया के सामने पेश किया। यह कार 2025 गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड में दिखाए गए Super EV Concept पर आधारित है। हालांकि, यह प्रोटोटाइप पहले से अधिक प्रोडक्शन-रेडी है, जो इसके निकट भविष्य में लॉन्च की ओर इशारा करता है। आइए इस नई होंडा इलेक्ट्रिक कार के बारे में विस्तार से जानते हैं। Honda Super-One का डिजाइन Honda Super-One Prototype एक कॉम्पैक्ट टॉलबॉय हैचबैक है, जो केई कार स्पेसिफिकेशन्स को फॉलो करता है। इसकी लंबाई 3.
4 मीटर से कम होगी, जिससे यह एक छोटा और स्मार्ट विकल्प बनता है। हालांकि, इसका चौड़ा बेस और फ्लेयर व्हील आर्चेस इसे एक स्पोर्टी और एंगेजिंग ड्राइव अनुभव प्रदान करते हैं। इसकी सिल्हूट में एक स्क्वायर आकार है, जिसमें फ्लैट क्लैमशेल बोनट, फ्लैट-इश फासिया और एक स्क्वायर्ड-ऑफ रियर है। ग्लास टेलगेट का डिजाइन कुछ हद तक Honda Brio से मिलता-जुलता है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है। कार के सामने हिस्से में सर्कुलर LED हेडलाइट्स और तीन हिस्सों में बटी LED DRLs हैं। हेडलाइट्स के बीच एक ब्लैक प्लेट भी दी गई है, जिसमें चार्जिंग पोर्ट फ्लैप्स और एक एयर इंटेक के लिए जगह है। स्पेसिफिकेशन विवरण मॉडल Honda Super-One Prototype कार प्रकार कॉम्पैक्ट टॉलबॉय हैचबैक लंबाई 3.4 मीटर से कम डिजाइन स्क्वायर सिल्हूट, फ्लैट क्लैमशेल बोनट, स्क्वायर्ड-ऑफ रियर हेडलाइट्स सर्कुलर LED हेडलाइट्स, 3-भागों में बटी LED DRLs बम्पर डिजाइन एक बड़ा एयर इंटेक, वर्टिकल स्लैट्स के साथ एरोडायनामिक डिजाइन व्हील्स 8-स्पोक एलॉय व्हील्स टेललाइट्स स्मोक्ड LED टेललाइट्स, वर्टिकल स्लैट्स वाले बम्पर स्टीयरिंग व्हील 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील डैशबोर्ड लेयर्ड डैशबोर्ड, फिजिकल बटन के साथ डिस्प्ले होरिजेंटल इंफोटेनमेंट स्क्रीन और स्क्वायर इंस्ट्रूमेंटेशन डिस्प्ले पावरट्रेन पावरट्रेन विवरण उपलब्ध नहीं बूस्ट मोड बेहतर प्रदर्शन के लिए बूस्ट मोड फंक्शन गियरबॉक्स 7-स्पीड गियरबॉक्स सिमुलेटेड फील वर्चुअल इंजन साउंड स्पोर्टी वर्चुअल इंजन साउंड लॉन्च 2026 लोगो पारंपरिक Honda लोगो Honda Super-One का इंटीरियर Honda Super-One Prototype के इंटीरियर्स को देखकर यह स्पष्ट है कि यह एक प्रोडक्शन-रेडी मॉडल है। इसके अंदर 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, लयर्ड डैशबोर्ड और ज्यादातक कामों के लिए फिजिकल बटन दिए गए हैं। इसमें दो डिस्प्ले मिलते हैं। होंडा ने इसमें एक 7-स्पीड गियरबॉक्स सिमुलेटेड फील और स्पोर्टी वर्चुअल इंजन साउंड जोड़ा है। इसका उद्देश्य ICE कार जैसा एंगेजिंग ड्राइव प्रदान करना है। पावरट्रेन और परफॉर्मेंस हालांकि पावरट्रेन के बारे में होंडा ने कोई विशिष्ट जानकारी साझा नहीं की है, फिर भी यह उल्लेखनीय है कि Boost Mode फंक्शन के जरिए इसे बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है। होंडा के मुताबिक, यह कार एक इंटरेस्टिंग और सपोर्टिव ड्राइविंग अनुभव प्रदान करने वाली है। कब होगी लॉन्च? Honda Super-One Prototype को साल 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। इसे सबसे पहले जापान, UK और कुछ अन्य देशों में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी तक भारत में इसके लॉन्च के बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में यह कार भारतीय बाजार में भी आ सकती है।
2026 Electric Car Launch Japan Mobility Show 2025 Super EV Concept Kei Car Specifications Electric Hatchback Honda Electric Vehicle Boost Mode Function Automotive News Honda Super-One Prototype Compact Electric Car Tata Nano Comparison High-Tech Features Electric Vehicle Kei Car 2026 Honda Launch
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Tata Investment Q2 Results: टाटा की इस कंपनी पर जमकर बरसा पैसा, FY26 की दूसरी तिमाही में 148 करोड़ रुपये रहा नेट प्रॉफिटTata Investment FY26 Q2 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन ने सोमवार को वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। इस दौरान कंपनी को फायदा हुआ है।
Read more »
Gemini Nano Banana: AI से बनाएँ हैलोवीन के लिए डरावने और भूतिया फ़ोटो!Gemini Nano Banana के AI Image Maker से इस हैलोवीन पर भूतिया फ़ोटो बनाएँ! वैम्पायर, चुड़ैल, भूत और ज़ॉम्बी जैसे किरदारों में अपनी सेल्फ़ी बदलें। 5 प्रॉम्प्ट्स के साथ डरावनी फ़ोटो बनाएँ और हैलोवीन का जश्न मनाएँ। हैलोवीन का इतिहास और परंपरा भी जानें।
Read more »
Tata Sierra का लॉन्च नजदीक, लगातार हो रही टेस्टिंग के दौरान फिर दिखाई दी एसयूवीदेश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Tata Motors की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से जल्द ही Tata Sierra एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्च से पहले इसे हाल में ही देखा गया है। एसयूवी की क्या जानकारी सामने आई है। आइए जानते...
Read more »
लॉन्च से पहले नजर आई Tata Sierra, जानें किन खासियतों से होगी लैसTata Sierra: नई सिएरा के टेस्ट म्यूल्स को सड़कों पर बार-बार देखा गया है, लेकिन लेटेस्ट स्पाई इमेज में इसे एमिशन टेस्टिंग वाले डिवाइसेज के साथ देखा गया है, जिससे यह साफ़ होता है कि टाटा जल्द ही इसे डीज़ल और पेट्रोल पावरट्रेन के साथ बाज़ार में उतारेगी, जिसके बाद इसका इलेक्ट्रिक (EV) वर्ज़न भी आएगा.
Read more »
टाटा की नई SUV सिएरा 25 नवंबर को लॉन्च होगी: कार में सेफ्टी के लिए नए 360° कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर, ...Tata Sierra Car Specifications and Price; What is the price of Tata Sierra Car? Follow Tata Sierra Latest News, Photos and Videos On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) | टाटा मोटर्स की मोस्ट अवेटिंग SUV टाटा सिएरा भारतीय बाजार में अगले महीने लॉन्च होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी कार को नवंबर-2025 के अंत तक लॉन्च कर सकती...
Read more »
Tata Sierra की वापसी, ₹11 लाख की शुरुआती कीमत के साथ 25 नवंबर को होगी लॉन्चटाटा सिएरा 90 के दशक की सबसे फेमस गाड़ियों में से एक है। बाद में इसे डिस्कंटीन्यू कर दिया गया था। अब कंपनी इसको नए अवतार में 25 नवंबर को पेश करने जा रही है। आइए आपको बताते हैं कि इस गाड़ी के बारे में क्या जानकारी मिली हैं।
Read more »
