Tata Sierra Car Specifications and Price; What is the price of Tata Sierra Car? Follow Tata Sierra Latest News, Photos and Videos On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) | टाटा मोटर्स की मोस्ट अवेटिंग SUV टाटा सिएरा भारतीय बाजार में अगले महीने लॉन्च होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी कार को नवंबर-2025 के अंत तक लॉन्च कर सकती...
कार में सेफ्टी के लिए नए 360° कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर, हुंडई क्रेटा से मुकाबलाटाटा मोटर्स की मोस्ट अवेटिंग SUV सिएरा भारत में 25 नवंबर को लॉन्च होगी। कंपनी ने आज इसकी लॉन्च डेट अनाउंस की है। कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा जा चुका है। सिएरा को ICE और EV दोनों अवतार में पेश किया जाएगा और सबसे पहले इस SUV कार का ICE वर्जन लॉन्च होगा। कार में 360° कैमरा और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर मिलेंगे। टाटा सिएरा की एक्स-शोरूम कीमत करीब 11 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन, मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट और MG एस्टर से रहेगा।नई सिएरा के ICE वर्जन का डिजाइन 1990 में आने वाले अपने पुराने मॉडल से इंस्पायर्ड है, लेकिन कंपनी ने ओवरऑल डिजाइन थीम मौजूदा लाइनप में शामिल हैरियर और सफारी के जैसी रखी है। इसके फ्रंट में कनेक्टेड LED DRL जैसे मॉडर्न एलिमेंट्स दिए गए हैं। इनके बीच कार की चौड़ाई तक फैली ग्रिल और स्टाइलिश बंपर दिया गया है। इसमें हेडलाइट को बंपर में इंटीग्रेट है। साइड से SUV वाला बॉक्सी सिल्हूट पहले की तरह रहेगा, जिसमें आइकॉनिक ‘एल्पाइन विंडो’ डिजाइन मिलेगी, लेकिन इसमें ओरिजनल सिएरा की तरह सिंगल ग्लास पेन ग्लास रूफ नहीं होगा, क्योंकि नई सिएरा 4 दरवाजों वाली कार होगी। इसमें फ्लश डोर हैंडल और स्टाइलिश मल्टी-स्पोक डुअल-टोन अलॉय व्हील भी मिलेंगे। रियर से सिएरा काफी सिंपल है और इसमें कार की पूरी चौड़ाई तक फैली LED टेल लैंप्स दी गई है। इसमें सिल्वर स्किड प्लेट के साथ ग्लॉसी ब्लैक रियर बंपर दिया गया है जो इसे पीछे से शानदार लुक देता है।सिएरा कार का केबिन वर्तमान में टाटा की मौजूदा कारों से काफी अलग है। इसके केबिन में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जो एक पेनल पर इंटीग्रेटेड है और ये डैशबोर्ड की पूरी चौड़ाई तक फैला है, जो पहली ही नजर में सबका ध्यान अपनी ओर खींचता है। इसके डैशबोर्ड पर कई जगह यलो हाइलाइट दिए गए हैं, जबकि एसी वेंट्स काफी पतले हैं। इसमें इल्लुमिनेटेड लोगो के साथ 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। सिएरा के केबिन में पीछे की तरफ बेंच सीट के साथ तीन एडजस्टेबल हेडरेस्ट और एक सेंटर आर्मरेस्ट दिया गया है।दूसरी टाटा कार की तरह सिएरा एसयूवी भी फीचर लोडेड हो सकती है। इसमें तीन स्क्रीन, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, JBL साउंड सिस्टम, वेंटिलेशन के साथ पावर्ड फ्रंट सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग, और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 7 एयरबैग, EBD के साथ ABS, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर के साथ 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और लेवल 2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं।टाटा सिएरा के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इसमें 1.
5-लीटर T-GDI टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 170PS की पावर और 280Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड एमटी और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे। वहीं, 1.5-लीटर की डीजल इंजन दिया जा सकता है, जो जो 118PS की पावर और 260Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैुअल ट्रांसमिशन और 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का ऑप्शन भी मिलेगा।50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी मिलेगी, आईफोन 16 प्रो मैक्स डिजाइन वाले फोन की ₹7,500 कीमतकोपायलट के तीन पसंदीदा फीचर्स बताए; कहा- टचस्क्रीन के बाद AI सबसे बड़ा अविष्कारस्ट्रांग बिल्ड क्वालिटी के साथ मजबूत और टिकाऊ, लंबा बैकअप चाहने वालों के लिए परफैक्ट फोनउदयपुर में दो दिन से बारिश, फतहसागर के गेट खोलेउदयपुर में स्कूलों की छुट्टी, फतहसागर के गेट खोलेचक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असरचित्तौड़गढ़ में उगते सूर्य को बारिश में भी दिया अर्घ्य3 दिन चक्रवात मोन्था का असर...5 जिलों में रेड अलर्टचित्तौड़गढ़ में बारिश से तापमान में आई गिरावट
Tata Sierra Car Price 2025 Tata Sierra Specifications Tata Sierra Specifications Features
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत-रूस की ब्रह्मोस-2 हाइपरसोनिक मिसाइल: भारत की रक्षा शक्ति में एक नया अध्यायब्रह्मोस-2 हाइपरसोनिक मिसाइल भारत और रूस का एक संयुक्त प्रोजेक्ट है, जो भारत की रक्षा क्षमताओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। यह मिसाइल 1500 किलोमीटर तक की रेंज में दुश्मन के ठिकानों पर हमला कर सकती है।
Read more »
IND VS AUS: हेड कोच की सोच में सूर्यकुमार कैसे कप्तान, 'मिस्टर 360' पर क्यों भरोसा करते है गंभीर, जबरा पिटा...भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म से परेशान नहीं हैं क्योंकि जब टीम बहुत अधिक आक्रामक क्रिकेट खेलने पर ध्यान केंद्रित करती है तो ‘विफलताएं मिलती हैं.
Read more »
‘जामताड़ा-2’ फेम सचिन चांदवाडे का निधन, 25 साल की उम्र में ले ली जान, कुछ दिन पहले किया था नई सीरीज का ऐलान...जामताड़ा 2 के अभिनेता सचिन चांदवाडे का 25 वर्ष की उम्र में निधन हुआ. पुणे फ्लैट में फंदे से लटके मिले, असुरवन सीरीज में मुख्य भूमिका निभा रहे थे. परोला पुलिस जांच कर रही है.
Read more »
‘जामताड़ा-2’ फेम सचिन चांदवाडे का ये था आखिरी पोस्ट, सुसाइड से पहले किया था अपनी फिल्म का मोशन पोस्टरनेटफ्लिक्स की Jamtara 2 सीरीज के एक्टर सचिन चांदवाडे ने महज 25 साल की उम्र में सुसाइड कर ली थी. वह अपने पुणे फ्लैट में फांसी पर लटके मिले थे. सुसाइड से पहले उन्होंने अपनी इसी फिल्म को लेकर एक पोस्ट भी फैंस के साथ शेयर किया था, जो उनका आखिरी पोस्ट है.
Read more »
अयोध्या राम मंदिर का ध्वज आंधी-तूफान में भी फहराएगा: 360 डिग्री पर घूमेगा; PM मोदी के पहुंचने पर 2 घंटे नही...Uttar Pradesh (UP) Ayodhya Ram Mandir 25 November Schedule Update.
Read more »
हरदोई में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली, पांच आरोपित गिरफ्तारहरदोई में कछौना पुलिस ने चोरी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी, कपिल, पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके ऊपर 25 हजार का इनाम था और उस पर 15 मामले दर्ज हैं। आरोपियों के पास से नकदी और जेवर बरामद हुए हैं। गिरोह ने कई गांवों में चोरियां की थीं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल...
Read more »
