Homi Jehangir Bhabha Birthday : कुछ सूत्र कह भी कहते हैं कि दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और वे खत के जरिए आपस में बात करते थे. दोनों ने ही कभी अपने रिश्ते के बारे में किसी को नहीं बताया. भाभा ने उस महिला को और उन्होंने भाभा को कई खत लिखे.
Homi Jehangir Bhabha Love Story: विज्ञान की अनसुलझी गुत्थियां, फॉर्मूले, एक्सपेरिमेंट और भारत को दुनिया की एटमी महाशक्ति बनाने की कसम. उस शख्स की जिंदगी चीजों सबके पीछे घूमती थी. लेकिन उसी शख्स की जिंदगी में एक महिला आई, जिससे वह बेइंतहा मोहब्बत करता था.
जुड़ाव भी बहुत गहरा था. लेकिन फिर भी वो महिला उनकी ना हो सकी. आज भारत के पावरबैंक में एटम बम है और इसी के चलते कोई भी देश उसे हलके में लेने की भूल नहीं कर सकता. वह शख्स हैं भारत के एटमी प्रोग्राम को फर्श से अर्श तक पहुंचाने वाले महान एटमी वैज्ञानिक डॉ. होमी जहांगीर भाभा. 30 अक्टूबर को मुंबई में हुआ था जन्म भाभा ने भारत को एटमी ताकत बनाने का सपना तब देखा था, जब शायद ही कोई इस बारे में सोच रहा हो. 30 अक्टूबर 1909 को मुंबई में होमी जहांगीर भाभा का जन्म हुआ था. कहा जाता है कि भाभा स्वभाव से संकोची थे. उनकी मोहब्बत के बारे में कभी ज्यादा सामने नहीं आया. लेकिन कुछ खतों, संकेतों और उनके समकालीन लोगों से बयानों से पता चलता है कि उनकी जिंदगी में एक महिला थी, जिससे उनका बहुत ज्यादा जुड़ाव था. होमी भाभा ने कभी भी शादी नहीं की. उनका मालाबार हिल्स में एक आलीशान मेहरांगीर बंगला था, जिसमें वह अकेले रहा करते थे. उनको यूरोपीय कल्चर, म्यूजिक और आर्ट बेहद पसंद था. जैसे ही शाम होती थी, उनके यहां संगीतकारों, कलाकारों की महफिल सज जाया करती थी. उनको पेंटिंग का भी शौक था. पेरिस में हुई मुलाकात विभिन्न लेखकों की किताबों से संकेत मिलता है कि उन्हें जिस महिला से मोहब्बत थी, वह यूरोप से थीं. कहा जाता है कि वह उनको पेरिस में मिली थीं, जहां वह संगीतकार या कलाकार थीं. 1930 में जब भाभा कैंब्रिज में थे, तब या फिर उसके बाद की यूरोप यात्रा के दौरान वह भाभा से मिली थीं. हालांकि भाभा को करीब से जानने वाले लोग कहते हैं कि उन्होंने कभी भी अपनी फीलिंग्स का इजहार नहीं किया. लेकिन उनका झुकाव उस महिला के प्रति था. कभी सार्वजनिक नहीं किया रिश्ता कुछ सूत्र कह भी कहते हैं कि दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और वे खत के जरिए आपस में बात करते थे. दोनों ने ही कभी अपने रिश्ते के बारे में किसी को नहीं बताया. भाभा ने उस महिला को और उन्होंने भाभा को कई खत लिखे. इनको कभी सार्वजनिक नहीं किया गया. शायद इसकी एक वजह यह भी हो सकती है कि भाभा उस वक्त भारत के टॉप न्यूक्लियर साइंटिस्ट थे. बताया जाता है कि ना तो कभी उस महिला की पहचान सामने आई और ना ही उसकी कोई तस्वीर मिली. लोगों का यह भी मानना था कि होमी जहांगीर भाभा अपनी जिंदगी साइंस के प्रति समर्पित कर देना चाहते थे इसलिए उन्होंने कभी शादी नहीं करने का फैसला लिया.
Homi Jehangir Bhabha Love Story Homi Jehangir Bhabha Wife Homi Jehangir Bhabha Books Homi Jehangir Bhabha Atomic Research Homi Jehangir Bhabha Networth होमी जहांगीर भाभा होमी जहांगीर भाभा लव स्टोरी होमी जहांगीर भाभा पत्नी होमी जहांगीर भाभा किताबें होमी जहांगीर भाभा एटमी रिसर्च होमी जहांगीर भाभा नेटवर्थ News In Hindi Latest News India News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आ रहा है दुश्मनों का काल... भारत का BARC बना रहा 200 MW रिएक्टर; अगली पीढ़ी की पनडुब्बी बनेगी 'साइलेंट किलर'भारतीय नौसेना अपनी ताकत बढ़ाने के लिए तैयारी कर रही है। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (Bhabha Parmanu Anusandhan Kendra) एक नया रिएक्टर बना रहा है। यह रिएक्टर नौसेना की अगली पनडुब्बियों की क्षमता को बढ़ाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य एस-5 श्रेणी की पनडुब्बियों को और भी शक्तिशाली बनाना...
Read more »
रणबीर कपूर @43, पिता ऋषि कपूर ने जड़ा था थप्पड़: फिल्म सेट पर पोंछा लगाया, भंसाली से पिटे भी; फ्लॉप डेब्यू ...Sanju Movie Actor Ranbir Kapoor Birthday Special Story.
Read more »
Couple Death in Bathtub: মেয়ের জন্মদিনে দেদার হুল্লোড়! কোকেনের নেশায় চুর বাবা-মা, শেষে হোটেলে... মর্মান্তিক...Drunk couple die in overheated motel bathtub while high on cocaine on daughter’s 4th birthday
Read more »
रेखा@71 शशि कपूर ने कहा था काली-मोटी एक्ट्रेस: अमिताभ के प्रोफेशनलिज्म को देखकर शुरू की ग्रूमिंग, आज इनकी ख...Bollywood Actress Rekha Birthday 2025 Special Story; Follow Rekha Movies, Love Affair Controversies On Dainik Bhaskar.
Read more »
Berhampore: বহরমপুরে বিভীষিকা! উদ্দাম জন্মদিনের পার্টিতে আচমকা গুলি! রক্তে ভেসে গেল কেক, মেঝেয় সৌরভ...In Berhampore a birthday party turned into shootout where one injured and 14 arrested by Police
Read more »
रवीना टंडन@51, फिल्मों में नहीं किया किस सीन: शादी से पहले रखी शर्त, बेटियों को गोद लेने पर हुई आलोचना; जान...Bollywood Actress Raveena Tandon Birthday Special Story - Which was the first Movie of Munmun.
Read more »
