बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में अचानक स्टार्ट हुए ट्रैक्टर ने अलाव ताप रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को रौंद दिया. हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर हायर सेंटर रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और चालक को ट्रैक्टर सहित हिरासत में लेकर मामले में कार्रवाई शुरू की है.
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया. बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अमरइया पुरवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोग घर के बाहर अलाव ताप रहे थे. इसी दौरान पीछे खड़ा ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट होकर उनके ऊपर चढ़ गया.
हादसा इतना तेज था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिवार वालों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी दौड़ पड़े. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंजानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार का एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई और उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. मृतकों में से एक महिला अपने मायके आई हुई थी. घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और घर में मातम पसरा हुआ है.यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की जेल से आया 'मौत का संदेश'! बांदा के 4 मछुआरे बीमार, PM मोदी से लगाई गुहारचालक हिरासत में, ट्रैक्टर जब्तपरिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही की वजह से वाहन अचानक स्टार्ट हो गया और घटना हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक को वाहन सहित हिरासत में ले लिया. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है. Advertisement पुलिस ने शुरू की कार्रवाईDSP सौरभ सिंह ने बताया कि 30 नवंबर की सुबह यह हादसा हुआ है. इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है. उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी.---- समाप्त ---- ये भी देखें
ट्रैक्टर दुर्घटना अलाव तापते लोग दो महिलाओं की मौत बबेरू कोतवाली अमरइया पुरवा ट्रैक्टर स्टार्ट हादसा यूपी ब्रेकिंग परिवार पर ट्रैक्टर चढ़ा एक व्यक्ति घायल पुलिस कार्रवाई DSP सौरभ सिंह Banda Accident Tractor Accident People Warming Themselves By The Fire Two Women Died Baberu Kotwali Amariya Purva Tractor Start Accident UP Breaking Tractor Ran Over A Family One Person Injured Police Action DSP Saurabh Singh
