UP PCS में लखीमपुर के तीन होनहारों ने रचा इतिहास, निधि, सोमेंद्र और तेजस्वी ने ऐसे लिखी सफलता की कहानी

Lakhimpur Kheri PCS Success News

UP PCS में लखीमपुर के तीन होनहारों ने रचा इतिहास, निधि, सोमेंद्र और तेजस्वी ने ऐसे लिखी सफलता की कहानी
UP PCS ResultsNidhi VermaSomendra Pratap Singh
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 101 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 53%

लखीमपुर खीरी की निधि वर्मा, सोमेंद्र प्रताप सिंह और तेजस्वी मिश्रा ने यूपी पीसीएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। निधि ने परीक्षा उत्तीर्ण की, सोमेंद्र डिप्टी जेलर बने, और तेजस्वी मिश्रा ने असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर के पद पर चौथी रैंक प्राप्त...

संवाद सूत्र, लखीमपुर। जिले की तीन प्रतिभाओं ने पीसीएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। मितौली क्षेत्र की निधि वर्मा, ढखौरा गांव के सोमेंद्र प्रताप सिंह और वर्तमान में जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात तेजस्वी मिश्रा ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। साधारण परिवारों से निकलकर इन युवाओं ने साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के आगे संसाधनों की कमी बाधा नहीं बनती। इनकी सफलता से जिले के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।निधि वर्मा ने बढ़ाया मितौली का गौरवमितौली ब्लाक की ग्राम पंचायत चटौरा निवासी निधि वर्मा ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती ज्ञान मंदिर लखीमपुर में हुई, जबकि स्नातक की पढ़ाई युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय से पूरी की। उनके पिता पुत्तू लाल वर्मा सहकारी समिति मुरासा में सचिव हैं। उन्होंने बताया कि निधि की सफलता उसकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।सोमेंद्र प्रताप सिंह बने डिप्टी जेलरऔरंगाबाद क्षेत्र के ढखौरा गांव के सोमेंद्र प्रताप सिंह का चयन डिप्टी जेलर के पद पर हुआ है। उन्होंने सेंट्रल एकेडमी विकास नगर, लखनऊ से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट तथा आईटी में बीटेक की पढ़ाई पूरी की। उनके पिता रमेश कुमार सिंह नलकूप विभाग से सेवानिवृत्त आपरेटर हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने शिक्षा को प्राथमिकता दी, जिसका परिणाम आज सामने है। उनके बड़े भाई ज्ञानेंद्र सिंह एडीओ के पद पर कार्यरत हैं, जबकि छोटा भाई भी सिविल सेवा की तैयारी कर रहा है।तेजस्वी मिश्रा ने हासिल की चौथी रैंकजिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात तेजस्वी मिश्रा का चयन असिस्टेंट कमिश्नर पद पर हुआ है। उन्होंने पीसीएस परीक्षा में चौथी रैंक प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मूल रूप से सीतापुर जिले के सिधौली कस्बा निवासी तेजस्वी के पिता श्रीप्रकाश मिश्रा अधिवक्ता हैं। यह भी पढ़ें- बार-बार फेल होने पर भी दीप्ति वर्मा ने नहीं मानी हार, तीसरे अटेम्प्ट में UP PCS में फहराया सक्सेस का परचम उनकी सफलता से परिवार व जिले में खुशी का माहौल है।इन तीनों प्रतिभाओं की उपलब्धि ने यह संदेश दिया है कि मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी सफलता हासिल की जा सकती है।.

संवाद सूत्र, लखीमपुर। जिले की तीन प्रतिभाओं ने पीसीएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। मितौली क्षेत्र की निधि वर्मा, ढखौरा गांव के सोमेंद्र प्रताप सिंह और वर्तमान में जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात तेजस्वी मिश्रा ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। साधारण परिवारों से निकलकर इन युवाओं ने साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के आगे संसाधनों की कमी बाधा नहीं बनती। इनकी सफलता से जिले के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।निधि वर्मा ने बढ़ाया मितौली का गौरवमितौली ब्लाक की ग्राम पंचायत चटौरा निवासी निधि वर्मा ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती ज्ञान मंदिर लखीमपुर में हुई, जबकि स्नातक की पढ़ाई युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय से पूरी की। उनके पिता पुत्तू लाल वर्मा सहकारी समिति मुरासा में सचिव हैं। उन्होंने बताया कि निधि की सफलता उसकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।सोमेंद्र प्रताप सिंह बने डिप्टी जेलरऔरंगाबाद क्षेत्र के ढखौरा गांव के सोमेंद्र प्रताप सिंह का चयन डिप्टी जेलर के पद पर हुआ है। उन्होंने सेंट्रल एकेडमी विकास नगर, लखनऊ से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट तथा आईटी में बीटेक की पढ़ाई पूरी की। उनके पिता रमेश कुमार सिंह नलकूप विभाग से सेवानिवृत्त आपरेटर हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने शिक्षा को प्राथमिकता दी, जिसका परिणाम आज सामने है। उनके बड़े भाई ज्ञानेंद्र सिंह एडीओ के पद पर कार्यरत हैं, जबकि छोटा भाई भी सिविल सेवा की तैयारी कर रहा है।तेजस्वी मिश्रा ने हासिल की चौथी रैंकजिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात तेजस्वी मिश्रा का चयन असिस्टेंट कमिश्नर पद पर हुआ है। उन्होंने पीसीएस परीक्षा में चौथी रैंक प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मूल रूप से सीतापुर जिले के सिधौली कस्बा निवासी तेजस्वी के पिता श्रीप्रकाश मिश्रा अधिवक्ता हैं। यह भी पढ़ें- बार-बार फेल होने पर भी दीप्ति वर्मा ने नहीं मानी हार, तीसरे अटेम्प्ट में UP PCS में फहराया सक्सेस का परचम उनकी सफलता से परिवार व जिले में खुशी का माहौल है।इन तीनों प्रतिभाओं की उपलब्धि ने यह संदेश दिया है कि मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी सफलता हासिल की जा सकती है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

UP PCS Results Nidhi Verma Somendra Pratap Singh Tejasvi Mishra Deputy Jailer Assistant Commissioner Commercial Tax Uttar Pradesh Civil Services PCS Exam Achievers Lakhimpur Kheri Lakhimpur Khiri News Lakhimpur Khiri Latest News Lakhimpur Khiri News In Hindi Lakhimpur Khiri Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UPPSC-2024 का रिजल्ट जारी, नेहा पंचाल टॉपर: टॉप 10 में 6 लड़कियों ने बाजी मारी, 947 पदों पर 932 का सेलेक्शन ...UPPSC-2024 का रिजल्ट जारी, नेहा पंचाल टॉपर: टॉप 10 में 6 लड़कियों ने बाजी मारी, 947 पदों पर 932 का सेलेक्शन ...UPPSC PCS 2024 Final Result announced, 2719 candidates invited for interview for 947 posts. Follow Latest Updates.
Read more »

UPPSC PCS 2024 का अंतिम परिणाम घोषित, टॉप टेन में छह महिलाएंUPPSC PCS 2024 का अंतिम परिणाम घोषित, टॉप टेन में छह महिलाएंउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस-2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। टॉप टेन में छह महिलाएं और चार पुरुष हैं। परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी और 29 मार्च को परिणाम घोषित किया गया। नायब तहसीलदार के पद पर सबसे ज्यादा चयन हुए हैं।
Read more »

देवरिया की अनुष्का यादव बनीं PCS अधिकारी, 85वीं रैंक के साथ हासिल किया मुकामदेवरिया की अनुष्का यादव बनीं PCS अधिकारी, 85वीं रैंक के साथ हासिल किया मुकामउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यूपीपीएससी पीसीएस-2024 का परिणाम घोषित हो गया है। देवरिया के भाटपाररानी क्षेत्र की अनुष्का यादव ने ओबीसी वर्ग में 85वीं रैंक हासिल कर कमर्शियल टैक्स ऑफिसर का पद प्राप्त किया है।
Read more »

हरियाणा की बेटी UP में बनी असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स: यूपी पीसीएस सबोर्डिनेट सर्विसेज में सामान्य श्...हरियाणा की बेटी UP में बनी असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स: यूपी पीसीएस सबोर्डिनेट सर्विसेज में सामान्य श्...Haryana daughter UP PCS subordinate services rank 8 success. Follow Haryana News Latest Updates.
Read more »

UP PCS 2024 टॉपर नेहा पांचाल ने बिना कोचिंग पाई सफलता, बताया सक्सेस मंत्राUP PCS 2024 टॉपर नेहा पांचाल ने बिना कोचिंग पाई सफलता, बताया सक्सेस मंत्रानेहा पांचाल ने यूपीपीएससी पीसीएस-2024 परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। दिल्ली की निवासी नेहा ने चौथे प्रयास में यह सफलता बिना कोचिंग के प्राप्त की।
Read more »

यूपी पीसीएस-2024 में अपने पहले ही प्रयास में दूसरे स्थान रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी, सेल्फ स्टडी से रहीं सफलयूपी पीसीएस-2024 में अपने पहले ही प्रयास में दूसरे स्थान रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी, सेल्फ स्टडी से रहीं सफलUP PCS 2024: आज के दौर में कंटेंट की कमी नहीं। ऑनलाइन सोर्सेज का बखूबी इस्तेमाल करें। लो मोमेंट्स और फेल्योर को मैनेज करें।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:13:28