'रात में महंगी हो जाएगी बिजली, सरकार का खजाना खाली'; तेजस्वी यादव का नीतीश-भाजपा पर अटैक

Tejashwi Yadav News

'रात में महंगी हो जाएगी बिजली, सरकार का खजाना खाली'; तेजस्वी यादव का नीतीश-भाजपा पर अटैक
Bihar Electricity HikeNitish KumarBJP
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 81 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 53%

तेजस्वी यादव ने बिहार में चुनाव के बाद बिजली दरों में वृद्धि पर नीतीश-भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान मुफ्त बिजली का वादा करने के बाद अब जनता से अधिक वसूली की जा रही है।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में चुनाव के बाद बिजली महंगी करने का आरोप लगाते हुए राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव का कहना है कि नीतीश-भाजपा ने फिर पलटी मारी है। चुनाव के समय नि:शुल्क 125 यूनिट बिजली देने का वादा कर चीटर मीटर वाले मात्र चार माह में ही जनता को लूटने वाले अपने असल रंग में लौट आए। उन्होंने कहा कि अब बिहार में शाम 11 बजे तक सर्वाधिक खपत वाले छह घंटे बिजली बिल 8.

10 रुपये प्रति यूनिट, रात्रि 11 बजे से सुबह के नौ बजे तक यानी 10 घंटे तक 7.10 रुपये और फिर शेष आठ घंटे 5.94 रुपये प्रति यूनिट आपकी जेब से वसूलेंगे। 10 हजरिया के फेर में फौरी तौर पर खुश होकर वोट गिरवी रखने वालों को यह सरकार अभी इससे भी बुरे दिन दिखाएगी। राजद नेता ने कहा कि सरकार का खजाना एकदम खाली है और जो बचा-खुचा है उसे भ्रष्ट अधिकारी स्वयं समेट लेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट भूंजा पार्टी एवं भ्रष्ट अधिकारियों के कार्टेल ने चुनाव के आखिरी 35 दिनों में जो 41,000 हजार करोड़ रुपये सरकारी खजाने का बांटा है, अब उसकी वसूली करेंगे। बिहार में पहले से ही बेकाबू रिश्वतखोरी, लूट और अनियंत्रित भ्रष्टाचार का अब अकल्पनीय दौर शुरू होगा। तेजस्वी बोले, नीतीश को ठगा गया और जनता से हुआ धोखा दूसरी ओर, मुख्य विपक्षी दल राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव का आरोप है कि नीतीश कुमार को त्यागपत्र देने के लिए विवश किया गया। यह निर्णय भाजपा के दबाव में लिया गया है। नीतीश को ठगा गया है और बिहार की जनता को धोखा दिया गया है। तेजस्वी ने दावा किया कि चुनाव से पहले ही वे कहते आ रहे थे कि चुनाव के बाद नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उन्हें मात्र दो-तीन माह के लिए मुख्यमंत्री बनाए रखा जाएगा। अंतत: वही हो रहा। अब भाजपा उन्हें हटा रही है। महाराष्ट्र मॉडल का रिफाइंड वर्जन तेजस्वी ने इसे 'महाराष्ट्र मॉडल' का रिफाइंड वर्जन बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का फर्क है। चुनाव प्रचार के लिए केरल रवाना होते समय तेजस्वी ने कुछ जदयू नेताओं के भावुक होने पर भी टिप्पणी की और कहा कि लोग कैमरे के सामने अभिनय कर रहे हैं। राजद की बिहार इकाई के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त करते हुए दावा किया कि नीतीश कुमार भाजपा के फंदे में आ गए थे और अब जदयू का अंत निकट है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Bihar Electricity Hike Nitish Kumar BJP RJD Post-Election Price Increase Maharashtra Model Bihar Politics Patna Patna News Patna Latest News Patna News In Hindi Patna Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 06:08:19