UP News: ई-लाटरी में चयनित किसानों को निर्धारित समय में अपना शेष अंश जमा करना अनिवार्य होगा, वरना बुकिंग रद्द हो जाएगी और टोकन राशि जब्त कर ली जाएगी. राज्य। उत्तर प्रदेश
"PM Kusum Yojana: प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान योजना के तहत किसानों को सब्सिडी पर सोलर पम्प मुहैया कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन 26 नवंबर दोपहर 3 बजे से शुरू होकर 15 दिसंबर तक ऑनलाइन लिए जाएंगे.
कृषि विभाग ने इसे किसानों के लिए बड़ा अवसर बताया है. चयन की प्रक्रिया ई-लाटरी के जरिये पूरी होगी.Advertisment अलग-अलग क्षमता के सोलर पम्प उपलब्ध इस साल जिले को कुल 904 सोलर पम्पों का लक्ष्य मिला है. इनमें 2 अश्वशक्ति , 3 अश्वशक्ति , 5, 7.5 और 10 अश्वशक्ति एसी सबमर्सिबल पम्प शामिल हैं. हर श्रेणी के पम्प की कीमत, अनुदान और किसान द्वारा जमा की जाने वाली राशि पहले से तय है. केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सब्सिडी देती हैं, जबकि किसानों को 5000 रुपये टोकन मनी जमा करनी होगी. आवेदन कौन कर सकता है? योजना का लाभ केवल वही किसान ले पाएंगे जो कृषि विभाग की वेबसाइट पर पंजीकृत हैं. आवेदन हेतु विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध लिंक से ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी. ई-लाटरी में चयनित किसानों को निर्धारित समय में अपना शेष अंश जमा करना अनिवार्य होगा, वरना बुकिंग रद्द हो जाएगी और टोकन राशि जब्त कर ली जाएगी. बोरिंग को लेकर स्पष्ट नियम सोलर पम्प लगाने के लिए किसान की अपनी बोरिंग होना जरूरी है. क्षमता के अनुसार बोरिंग का आकार तय है— 2 अश्वशक्ति: 4 इंच 3 व 5 अश्वशक्ति: 6 इंच 7.5 व 10 अश्वशक्ति: 8 इंच सत्यापन में बोरिंग मानक पर खरी न उतरने पर आवेदन रद्द कर टोकन मनी जब्त कर ली जाएगी. डीजल पम्प को भी सोलर में बदलने का मौका बिजली रहित इलाकों में उपयोग हो रहे डीजल पम्प को सोलर पम्प में बदला जा सकता है. हालांकि जिस बोरिंग पर सोलर पम्प लगेगा, वहां भविष्य में बिजली कनेक्शन नहीं मिलेगा. दोहित और अतिदोहित क्षेत्रों में नए सोलर पम्प की अनुमति नहीं है, लेकिन सूक्ष्म सिंचाई तकनीक अपनाने वाले किसान डीजल पम्प को सोलर में परिवर्तित कर सकते हैं. ऋण पर ब्याज में छूट यदि किसान बैंक से ऋण लेकर सोलर पम्प का अपना अंश जमा करता है, तो कृषि अवस्थापना निधि के तहत केंद्र व राज्य सरकार मिलकर कुल 6% तक की ब्याज छूट देगी. अधिकारियों ने किसानों से समय पर आवेदन करने और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने की अपील की है ताकि वे योजना का लाभ आसानी से ले सकें. यह भी पढ़ें: UP में पर्यटन विभाग का महाप्लान 2047, जानिए क्या है सरकार की नई रणनीति?"
CM Yogi Adityanath PM Kusum Yojana Lakhimpur Kheri
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM Awas Yojana 2025: पीएम आवास योजना के भुगतान पर रोक, विभाग ने किया प्रक्रिया में बदलावभभुआ में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास निर्माण राशि के भुगतान पर रोक लग गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 935 लाभार्थियों को भुगतान नहीं हो पाया है, क्योंकि विभाग ने भुगतान प्रक्रिया में बदलाव किया है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय किस्तों के कई लाभार्थी भुगतान से वंचित हैं। नए निर्देशों के अनुसार ही अब राशि का भुगतान...
Read more »
PM Kusum Yojana: यूपी में 40521 सोलर पंप बांटेगी सरकार, किसानों को मिलेगा 2.5 लाख तक का लाभउत्तर प्रदेश में, प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान पीएम कुसुम योजना के तहत 40521 सोलर पंप अनुदान पर दिए जाएंगे। कृषि विभाग की वेबसाइट पर 15 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। यह योजना केवल पंजीकृत किसानों के लिए है। दो एचपी पंप पर 98,593 रुपये तक का अनुदान मिलेगा। आवेदन के लिए ऑनलाइन बुकिंग करते समय टोकन मनी जमा करनी...
Read more »
भास्कर अपडेट्स: अहमदाबाद जा रहा एअर इंडिया का प्लेन दिल्ली लौटा, धुआं दिखने की खबर झूठी निकली, 170 यात्री स...Breaking News LIVE Updates; Delhi Jammu Kashmir News
Read more »
Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana installment: आज 55,000 महिलाओं को मिलेंगे 10 हजार रुपए, सीधे खातों में भेजी जाएगी राशिBihar News: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार में आज (28 नवंबर) 55,000 महिलाओं को 10 हजार रुपये मिलेंगे. बता दें कि ये राशि सीधे इन महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी.
Read more »
Central government : தமிழக விவசாயிகளே ரூ.40,000 வேண்டுமா? மத்திய அரசின் குட் நியூஸ்Central government : தமிழக விவசாயிகள் மத்திய அரசின் பிஎம் குசும் திட்டத்தில் (PM KUSUM) 40 ஆயிரம் ரூபாய் பெறுவது எப்படி? என்பதை இங்கே பார்க்கலாம்
Read more »
PM Kusum Yojana: सोलर पंप वाली योजना की सभी जरूरी डिटेल, क्या यूपी के सभी किसानों को मिलेंगे पैसे?लखीमपुर खीरी में पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को सब्सिडी पर सोलर पंप मिलेंगे। 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 नवंबर से 15 दिसंबर तक होंगे। कृषि विभाग के अनुसार, चयन ई-लॉटरी से होगा। किसानों को विभिन्न क्षमता के पंप मिलेंगे, जिसके लिए राज्य और केंद्र सरकार संयुक्त रूप से सब्सिडी प्रदान करेंगी। योजना का लाभ उठाने के लिए कृषि विभाग की वेबसाइट पर...
Read more »
