6 December News: कश्मीर से यूपी तक कट्टरपंथी इमामों की शामत आ गई है. 6 दिसंबर को बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव पड़नी है. इसके बारे में हम आपको पहले भी बता चुके हैं. लेकिन अब हम कश्मीर में मस्जिदों को कट्टरपंथियों से मुक्त कराने के अभियान का विश्लेषण करेंगे.
Delhi blast: डीएनए मित्रों DNA के एपिसोड में हमने आपसे ये जानकारी शेयर की थी कि देश को दहलाने की साजिश करनेवाले व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का मास्टरमाइंड मौलवी इरफान था. मौलवी इरफान नौगाम की मस्जिद में बैठकर आतंकियों का मॉड्यूल बना रहा था.
इस खुलासे के बाद अब जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कट्टरपंथ के इकोसिस्टम को ध्वस्त करने के लिए बड़ा वेरिफिकेशन ऑपरेशन शुरू किया है. इमामों के वेरिफिकेशन और धार्मिक संस्थानों की जांच के जरिए कट्टरपंथियों के वैचारिक, फाइनेंशियल और लॉजिस्टिक सपोर्ट स्ट्रक्चर की खत्म करने की तैयारी है. इमामों का वेरिफिकेशन पुलिस मस्जिदों को इमाम का वेरिफिकेशन कराने के लिए फॉर्म भेज रही है. इस फॉर्म में इमाम से नाम और उम्र के साथ ही आधार नंबर और गाड़ी के रजिस्ट्रेशन की जानकारी मांगी गई है. ये पूछा गया है कि क्या इमाम ने विदेश यात्रा की है या उसके परिवार का कोई सदस्य विदेश में रहता है. टेरर लिंक या किसी एनकाउंटर में शामिल होने की जानकारी के साथ ही परिवार के हर सदस्य और घर की तस्वीरें भी मांगी गई है. जानकारी मिलने के बाद इसकी पुष्टि इमाम के स्थाई पते वाले पुलिस स्टेशन से की जाएगी. वेरिफिकेशन प्रोसेस से पुलिस जानकारी जुटा रही है कि मस्जिदों में तैनात इमाम का पहले कट्टरपंथी गुटों के साथ कोई कनेक्शन तो नहीं रहा है. खुफिया एजेंसियों ने अंदेशा जताया है कि जमात-ए-इस्लामी जैसे प्रतिबंधित संगठन मस्जिद और इमामों के जरिए अपना नेटवर्क फिर खड़ा करने की साजिश रच रहे हैं. कट्टरपंथियों के खिलाफ इस अभियान की स्थानीय इमाम सराहना कर रहे हैं. #DNAमित्रों | कश्मीर से यूपी..कट्टरपंथी इमामों की शामत आई, इमामों का वेरिफिकेशन क्यों कर रही है जम्मू-कश्मीर पुलिस? कश्मीर में पुलिस वेरिफिकेशन अभियान का विश्लेषण#DNA #DNAWithRahulSinha #JammuKashmir #UPNews | @RahulSinhaTV pic.twitter.comT1LhuoQOpk — Zee News November 28, 2025 कट्टरपंथियों पर शिकंजा! पुलिस वेरिफिकेशन का मकसद उन इमामों की जानकारी जुटाना है जो जम्मू-कश्मीर में दूसरे राज्यों से आए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में कुल 12 हजार के आसपास मस्जिद हैं. इनमें से 8 हजार 500 से ज़्यादा स्थानीय मस्जिद हैं. जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड के तहत 3 हजार से ज्यादा मस्जिद हैं. राज्य में 5000 से ज्यादा मदरसे हैं. मित्रों अब जो हम बता रहे हैं इसे ध्यान से पढ़िए औक समझिएगा. इस जानकारी का सीधा संबंध जम्मू-कश्मीर में बढ़ते वैचारिक कट्टरपंथ और आतंकवाद से है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 1990 के दशक में सूबे में 90 प्रतिशत मस्जिदों में हनफी यानी सूफीवाद को मानने वाले इमाम थे. लेकिन 90 के दशक में जब दहशतगर्दी का माहौल शुरू हुआ तो मस्जिदों पर वहाबी यानी कट्टरपंथी सोच वाले मौलानाओं ने कब्जा कर लिया. यही कट्टरपंथी आतंकियों को वैचारिक खाद-बीज सप्लाई करते थे. यही कट्टरपंथी युवाओं को बरगलाने, उन्हें अलगाववादी और आतंकी सोच में रंगते थे. इस दौरान कट्टरपंथियों ने नई मस्जिदें और मदरसे बनाए. खुफिया एजेंसियों के कट्टरपंथ का केंद्र बनी उन मस्जिदों की संख्या 5 हजार के करीब है. मित्रो कट्टरपंथियों का आश्रय स्थल बनी इन मस्जिदों में राज्य से बाहर के इमाम तैनात है. जम्मू-कश्मीर में बाहर के इमामों को बुलाने का ट्रेंड भी 1990 के दशक में दशहतगर्दो ने शुरु किया. दरअसल कश्मीर की सूफी विचारधारा कट्टरपंथियों के लिए बड़ी चुनौती थी. इसलिए कश्मीर की वैचारिक तासीर को बदलने के लिए बाहरी इमामों का सहारा लिया गया. कश्मीर के सूफीवाद को कट्टरपंथी वहाबी सोच से रिप्लेस करने के लिए बाहर से बुलाए गए इमामों को कश्मीरी इमामों की जगह तैनात किया गया. आज जम्मू-कश्मीर की करीब 60 प्रतिशत मस्जिदों में बाहर से आए इमाम तैनात है. ये देवबंदी विचारधारा वाले कट्टरपंथी हैं. बाहर से आए इमामों में ज्यादातर पश्चिम उत्तर प्रदेश और बिहार से हैं. अब पुलिस इनकी पहचान करना चाहती है, क्योंकि प्रशासन की कोशिश है कि साफ रिकॉर्ड और उदारवादी विचार वाले इमामों के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर जाने से रोका जाए. साथ ही जम्मू-कश्मीर में कट्टरपंथ के वैचारिक प्रकाश स्तंभ बने धार्मिक स्थलों को वहाबियों से मुक्त कराया जाए.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमेरिका के 2611 अटैक का DNA टेस्ट, मुंबई आतंकी हमले की दिलाई याद26 नवंबर 2025 को अमेरिका पर एक आतंकी हमला हो गया. दरअसल वॉशिंगटन डीसी में स्थित अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस के करीब गनमैन ने फायरिंग कर दी.
Read more »
DNA: तालिबान के खिलाफ मुनीर का मंथरा प्लान, क्या तालिबान के खिलाफ सीधी जंग करेंगे ट्रंप?Afghanistan-Pak Row: 2 दिन पहले अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास एक आतंकी घटना हुई. एक अफगान नागरिक ने नेशनल गार्ड के 2 जवानों पर फायरिंग की जिसमें एक जवान की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. और दूसरी घटना मध्य एशियाई देश ताजिकिस्तान की है.
Read more »
DNA: रामनगरी के इतिहास को किसने पहुंचाई चोट? अयोध्या में शेषावतार स्थल पर बना दी गईशीश पैगंबर की मजारWho damaged history of Ramnagari: अयोध्या में रामनगरी का इतिहास क्या वाकई वैसा है, जैसा उसे होना चाहिए था. वहां शेषावतार स्थल पर शीश पैगंबर की मजार किसने बना दी.
Read more »
DNA Analysis: क्या इमरान खान को सच में मार दिया गया है? परिवार को मिलवाने से क्यों हिचक रहे शहबाज-मुनीरDNA Analysis on Imran Khan: पाकिस्तान में इमरान खान की कथित मौत को लेकर रहस्य कायम है. इमरान के बेटे कासिम खान ने अंदेशा जताया कि है कि शायद उनके पिता को मार दिया गया है. उन्होंने कहा कि अगर इमरान जिंदा हैं तो सबूत क्यों नहीं दिखाया जा रहा है.
Read more »
DNA: भारत के जिस हथियार ने मचाई थी पाकिस्तान में तबाही, उस महाअस्त्र को खरीदेगा सबसे बड़ा मुस्लिम देशIndonesia Brahmos Missile: इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री सज़ाफ़री सज़ाम सोएद्दीन भारत आए थे. वे दो दिनों तक रहे. इस दौरान वो दिल्ली में ब्रह्मोस उत्पादन इकाई भी गए. उन्होंने पाकिस्तान विध्वंसक इस मिसाइल की क्षमताओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली. उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की.
Read more »
DNA: 7 दिन बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली दौरे पर आएंगे, देंगे बड़ी सौगातDNA: ये पुतिन का दसवां भारत दौरा होगा. इस दौरे के साथ ही पुतिन सबसे ज्यादा बार भारत आने वाले स्टेट हेड यानी राष्ट्राध्यक्ष बन जाएंगे. इसके पहले साल 2000 में पुतिन पहली बार भारत आए थे और ये सिलसिला बीते 25 सालों से लगातार चला आ रहा है.
Read more »
