UP Cabinet Approved: नई व्यवस्था में फैमिली आईडी के आधार पर उन नागरिकों की सूची स्वतः तैयार होगी, जिनकी आयु अगले 90 दिनों में 60 वर्ष होने जा रही है। यह सूची एपीआई के माध्यम से समाज कल्याण विभाग के पेंशन पोर्टल पर भेजी जाएगी।
राज्य ब्यूराे, जागरण, लखनऊ : उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया है। अब पात्र वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन के लिए अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बताया कि फैमिली आईडी ‘एक परिवार-एक पहचान’ प्रणाली से पात्र लाभार्थियों का स्वतः चिन्हीकरण होगा और उनकी सहमति मिलने पर पेंशन सीधे स्वीकृत की जाएगी। वर्तमान में 67.
50 लाख वरिष्ठ नागरिक इस योजना का लाभ ले रहे हैं, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो प्रक्रिया पूरी न कर पाने के कारण पेंशन से बाहर रह जाते हैं। नया फैसला इसी समस्या को हल करने पर केंद्रित है। नई व्यवस्था में फैमिली आईडी के आधार पर उन नागरिकों की सूची स्वतः तैयार होगी, जिनकी आयु अगले 90 दिनों में 60 वर्ष होने जा रही है। यह सूची एपीआई के माध्यम से समाज कल्याण विभाग के पेंशन पोर्टल पर भेजी जाएगी। विभाग सबसे पहले एसएमएस, व्हाट्सऐप और फोन कॉल जैसे डिजिटल माध्यमों से पात्र नागरिकों से सहमति लेगा। जिनकी सहमति डिजिटल रूप से नहीं मिलेगी, उनसे ग्राम पंचायत सहायक, कॉमन सर्विस सेंटर या विभागीय कर्मचारी भौतिक रूप से संपर्क करेंगे। दोनों स्तरों पर सहमति न मिलने पर ऐसे नाम प्रक्रिया से हटा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सहमति मिलने के बाद योजना अधिकारी 15 दिनों के भीतर डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से पेंशन स्वीकृत करेंगे और स्वीकृति पत्र लाभार्थी को डाक से भेजा जाएगा। भुगतान सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा और हर किस्त की जानकारी एसएमएस द्वारा उपलब्ध होगी। सरकार एक मोबाइल ऐप भी उपलब्ध कराएगी, जिसमें लाभार्थी पासबुक की तरह अपने सभी भुगतान देख सकेंगे।
UP Cabinet Approval Yogi Adityanath Cabinet Approval Yogi Adityanath Government Old Age Pension वृद्धावस्था पेंशन Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोदी ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक ली: अमित शाह, NSA डोभाल और राजनाथ भी मौजूद, ऑपरेशन सिंदूर क...PM Narendra Modi Security Affairs Cabinet Committee Meeting Update.
Read more »
Uttarakhand Cabinet: देवभूमि के हर परिवार को मिलेगा विशिष्ट पहचान नंबर, सरकारी योजनाओं में मिलेगा लाभउत्तराखंड कैबिनेट ने देवभूमि परिवार योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत राज्य के हर परिवार को एक विशिष्ट पहचान संख्या मिलेगी। इससे योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान आसान होगी और अपात्रों को हटाने में मदद मिलेगी। आपदा प्रभावितों के लिए मुआवजा राशि भी बढ़ाई गई...
Read more »
India Declares Delhi Blast A Terror Incident Perpetrated By Anti-National Forces, Warns Sponsors As WellThe country has witnessed a heinous terror incident, perpetrated by anti-national forces, through a car explosion near the Red Fort on the evening of 10 November 2025, said the Union Cabinet.
Read more »
Cabinet Meeting: अब चीन को मिलेगी चुनौती! सरकार ने दुर्लभ खनिज को लेकर लिया बड़ा फैसला, देश में बढ़ेगा प्रोडक्शनCabinet Meeting Decision: सरकार ने बुधवार को तीन महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इसमें एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन, क्रेडिट गारंटी स्कीम और दुर्लभ खनिज शामिल हैं।
Read more »
क्या शहाबुद्दीन के गढ़ में जीतेंगे मंत्री मंगल पांडेय: तारापुर से सम्राट, लखीसराय से डिप्टी CM विजय सिन्हा क...Bihar Nitish Kumar Cabinet Election 2025 Result Update. Follow BJP JDU Minister Vidhan Sabha Chunav Parinam, Seats And Latest And Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
योगी कैबिनेट की बैठक आज, डेढ़ दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर लग सकती है मुहरUP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की बैठक आज, ग्रेटर नोएडा-बलिया एक्सप्रेसवे से लेकर बुजुर्ग पेंशन तक, 15 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर
Read more »
