उत्तराखंड कैबिनेट ने देवभूमि परिवार योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत राज्य के हर परिवार को एक विशिष्ट पहचान संख्या मिलेगी। इससे योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान आसान होगी और अपात्रों को हटाने में मदद मिलेगी। आपदा प्रभावितों के लिए मुआवजा राशि भी बढ़ाई गई...
राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून। उत्तराखंड में निवासरत सभी परिवारों को अब विशिष्ट पहचान संख्या मिलेगी। इसके साथ ही राज्य में लागू विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को इस संख्या से एकीकृत किया जाएगा। धामी कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में इसके लिए नियोजन विभाग के अंतर्गत देवभूमि परिवार योजना लागू करने को सैद्धांतिक सहमति दे दी गई। इससे जहां राज्य में रहने वालेे परिवारों की पहचान और वास्तविक संख्या सामने आएगी, वहीं जनोपयोगी योजनाओं में पात्र लाभार्थी कितनी योजनाओं का लाभ ले चुके हैं और कितनी का लाभ प्राप्त करना शेष हे, इसे लेकर भी तस्वीर साफ होगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई बैठक में 12 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगाई गई। कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी देते हुए सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि देवभूमि परिवार योजना के तहत राज्य में रहने वाले प्रत्येक परिवार का डाटा बेस तैयार कर उन्हें विशिष्ट परिवार पहचान संख्या दी जाएगी। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी परिवारों को इस संख्या से संबद्ध किया जाएगा। यही नहीं, लाभार्थी परिवारों को समस्त योजनाएं एक क्लिक पर दिखाई देंगी, जिसके लिए वे पात्र हैं। ये होंगे लाभ नागरिकों व परिवारों की समग्र एवं व्यापक प्रोफाइल होगी तैयार, जिसमें सामाजिक, आर्थिक व जनसंख्यायिकी विवरण भी शामिल होगा। अपात्र लाभार्थियों के चिह्नीकरण एवं ऐसे प्रकरणों के निदान में मदद डाटा बेस के आधार पर पात्र लाभार्थी को मिलेगी सूचना। विभिन्न योजनाओं व सेवाओं के लिए आवेदन के समय दस्तावेजों के फिर से प्रस्तुतीकरण का उन्मूलन। योजनाओं व सेवाओं के माध्यम से सरकार सीधे नागरिकों से स्थापित कर सकेगी संवाद। विभिन्न विभागों की जनहित की नीतियों, योजनाओं को अधिक सक्षम व प्रभावी बनाने में मदद। नागरिकों, विशेष रूप से वंचित वर्गों तक योजनाओं की सुनिश्चित हो सकेगी पहुंच। आपदा की स्थिति में सीधे नागरिकों व परिवारों से संवाद स्थापित कर राहत वितरण में मिलेगी मदद। आपदा प्रभावितों को राहत, मुआवजा राशि में बढ़ोतरी उत्तरकाशी के धराली, चमोली के थराली समेत विभिन्न क्षेत्रों में इस वर्ष आपदा से प्रभावित जनों को सरकार ने राहत दी है। कैबिनेट ने इस क्रम में आपदा प्रभावितों को दी जाने वाली सहायता राशि में बढ़ोतरी करने के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसके तहत आपदा में मृत व्यक्ति के स्वजन को एसडीआरएफ से मिलने वाली चार लाख की धनराशि के अलावा एक लाख रुपये की अतिरिक्त राशि भी दी जाएगी। यही नहीं, पक्के मकान के लिए पांच लाख, कच्चे मकान के लिए एक लाख, कपड़े व बर्तन के लिए 15 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। व्यावसायिक भवनों की क्षति के मामलों में प्रकरणवार सहायता राशि दी जाएगी।.
राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून। उत्तराखंड में निवासरत सभी परिवारों को अब विशिष्ट पहचान संख्या मिलेगी। इसके साथ ही राज्य में लागू विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को इस संख्या से एकीकृत किया जाएगा। धामी कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में इसके लिए नियोजन विभाग के अंतर्गत देवभूमि परिवार योजना लागू करने को सैद्धांतिक सहमति दे दी गई। इससे जहां राज्य में रहने वालेे परिवारों की पहचान और वास्तविक संख्या सामने आएगी, वहीं जनोपयोगी योजनाओं में पात्र लाभार्थी कितनी योजनाओं का लाभ ले चुके हैं और कितनी का लाभ प्राप्त करना शेष हे, इसे लेकर भी तस्वीर साफ होगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई बैठक में 12 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगाई गई। कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी देते हुए सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि देवभूमि परिवार योजना के तहत राज्य में रहने वाले प्रत्येक परिवार का डाटा बेस तैयार कर उन्हें विशिष्ट परिवार पहचान संख्या दी जाएगी। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी परिवारों को इस संख्या से संबद्ध किया जाएगा। यही नहीं, लाभार्थी परिवारों को समस्त योजनाएं एक क्लिक पर दिखाई देंगी, जिसके लिए वे पात्र हैं। ये होंगे लाभ नागरिकों व परिवारों की समग्र एवं व्यापक प्रोफाइल होगी तैयार, जिसमें सामाजिक, आर्थिक व जनसंख्यायिकी विवरण भी शामिल होगा। अपात्र लाभार्थियों के चिह्नीकरण एवं ऐसे प्रकरणों के निदान में मदद डाटा बेस के आधार पर पात्र लाभार्थी को मिलेगी सूचना। विभिन्न योजनाओं व सेवाओं के लिए आवेदन के समय दस्तावेजों के फिर से प्रस्तुतीकरण का उन्मूलन। योजनाओं व सेवाओं के माध्यम से सरकार सीधे नागरिकों से स्थापित कर सकेगी संवाद। विभिन्न विभागों की जनहित की नीतियों, योजनाओं को अधिक सक्षम व प्रभावी बनाने में मदद। नागरिकों, विशेष रूप से वंचित वर्गों तक योजनाओं की सुनिश्चित हो सकेगी पहुंच। आपदा की स्थिति में सीधे नागरिकों व परिवारों से संवाद स्थापित कर राहत वितरण में मिलेगी मदद। आपदा प्रभावितों को राहत, मुआवजा राशि में बढ़ोतरी उत्तरकाशी के धराली, चमोली के थराली समेत विभिन्न क्षेत्रों में इस वर्ष आपदा से प्रभावित जनों को सरकार ने राहत दी है। कैबिनेट ने इस क्रम में आपदा प्रभावितों को दी जाने वाली सहायता राशि में बढ़ोतरी करने के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसके तहत आपदा में मृत व्यक्ति के स्वजन को एसडीआरएफ से मिलने वाली चार लाख की धनराशि के अलावा एक लाख रुपये की अतिरिक्त राशि भी दी जाएगी। यही नहीं, पक्के मकान के लिए पांच लाख, कच्चे मकान के लिए एक लाख, कपड़े व बर्तन के लिए 15 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। व्यावसायिक भवनों की क्षति के मामलों में प्रकरणवार सहायता राशि दी जाएगी।
Uttarakhand Family ID Unique Family Identification Uttarakhand Government Schemes Disaster Relief Uttarakhand Uttarakhand Cabinet Decisions Family Database Uttarakhand Beneficiary Identification System Uttarakhand Disaster Compensation Pushkar Singh Dhami Dehradun News Dehradun Latest News Dehradun News In Hindi Dehradun Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तराखंड में शीत लहर चलने से बढ़ रही ठिठुरन वाली ठंड, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाजuttarakhand weather forecast, उत्तराखंड में शुष्क मौसम के चलते ठंड का एहसास कम हो रहा है। दिन के समय सूरज की तपिश गर्मी का एहसास करा रही है तो वही सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन भरी ठंड का एहसास हो रहा है।
Read more »
Uttarakhand News: पीएम मोदी की पहल से पारंपरिक मेलों के नए युग की शुरुआत, हर साल निभाई जाती है यह परंपराउत्तराखंड में पीएम मोदी की पहल से पारंपरिक मेलों के नए युग का आरंभ हुआ है। यह परंपरा हर वर्ष निभाई जाती है, जो स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देती है। इन मेलों का समुदायों के लिए बहुत महत्व है, क्योंकि वे उन्हें साथ आने और अपनी सांस्कृतिक पहचान का जश्न मनाने का अवसर देते हैं। पीएम मोदी ने इन मेलों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई...
Read more »
उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: गणेश गोदियाल फिर बने नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 नए जिलाध्यक्षों की घोषणाUttarakhand Congress Reshuffle News: उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है। प्रदेश में पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर गणेश गोदियाल की एक बार फिर ताजपोशी हो गई है।
Read more »
Punjab Cabinet Meeting: 14 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ ਪੰਜਾਬ ਕੈਬਨਿਟ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ; ਅਹਿਮ ਫ਼ੈਸਲਿਆਂ ਉਤੇ ਲੱਗੇਗੀ ਮੋਹਰPunjab Cabinet Meeting: ਕੈਬਨਿਟ ਮੀਟਿੰਗ 14 ਨਵੰਬਰ ਦਿਨ ਸ਼ੁੱਕਰਵਾਰ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮ 4 ਵਜੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਿਵਾਸ ਤੇ ਹੋਵੇਗੀ, ਜਿਸ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਕਰਨਗੇ। ਇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਅਹਿਮ ਫ਼ੈਸਲਿਆਂ ਉਤੇ ਮੋਹਰ ਲੱਗੇਗੀ।
Read more »
Uttarakhand Panchayat By-Election: 12 जिलों की पंचायतों में 12 दिन रहेगी चुनावी रंगत, ये है पूरा कार्यक्रमउत्तराखंड के 12 जिलों में पंचायत उपचुनाव की घोषणा के साथ ही चुनावी माहौल गरमा गया है। 32,959 पदों के लिए 13 नवंबर से नामांकन शुरू होंगे और 22 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है और आचार संहिता लागू हो गई है। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के खाली पदों पर चुनाव...
Read more »
मोदी ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक ली: अमित शाह, NSA डोभाल और राजनाथ भी मौजूद, ऑपरेशन सिंदूर क...PM Narendra Modi Security Affairs Cabinet Committee Meeting Update.
Read more »
