Bihar Nitish Kumar Cabinet Election 2025 Result Update. Follow BJP JDU Minister Vidhan Sabha Chunav Parinam, Seats And Latest And Updates On Dainik Bhaskar.
तारापुर से सम्राट, लखीसराय से डिप्टी CM विजय सिन्हा का क्या होगा; 29 मंत्रियों का फैसला आजमुख्यमंत्री को छोड़कर बिहार सरकार के 35 मंत्रियों में से 29 मंत्री चुनाव के मैदान में हैं। इसमें BJP के 16 और JDU के 13 मंत्री हैं। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान से लड़ रहे हैं।तारापुर से सम्राट और लखीसराय से डिप्टी CM विजय सिन्हा भी चुनावी मैदान में हैं। दोपहर होते-होते इन मंत्रियों की जीत-हार की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। 29 मंत्रियों की विधानसभा सीट के रिजल्ट की पल-पल की अपडेट.
..सम्राट चौधरी मुंगेर जिले की तारापुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से 6 बार उनके पिता शकुनी चौधरी विधायक रहे हैं। उनके सामने RJD के अरुण कुमार साह हैं। तारापुर की राजनीति में OBC, विशेषकर कुशवाहा समुदाय का दबदबा है। सम्राट चौधरी भी इसी जाति से आते हैं। तारापुर सीट पर सम्राट चौधरी को ‘गांव का लड़का’ होने का फायदा मिल रहा है। कुशवाहा, वैश्य, सवर्ण और बिंद समाज में पैठ है। ये NDA का वोट बैंक हैं। हालांकि सम्राट की ‘रफ लैंग्वेज’ को लेकर वोटर्स में नाराजगी है। उसके उलट RJD के अरुण कुमार की छवि सभ्य व्यक्ति का रही है। मुस्लिम और यादव वोट बैंक उनके साथ है।डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से चुनाव लड़ रहे हैं। मुकाबला कांग्रेस के अमरेश कुमार अनीस से है। दोनों कैंडिडेट में कड़ी टक्कर दिख रही है। विजय कुमार सिन्हा का प्लस पॉइंट है कि वे RSS बैकग्राउंड से हैं। उनका जमीन पर स्ट्रॉन्ग होल्ड माना जाता है। लखीसराय BJP का गढ़ रही है। विजय सिन्हा 2010 से लगातार जीत रहे हैं। उनके बयान ‘NDA की सरकार आ रही है। इन गुंडों की छाती पर बुलडोजर चलेगा’ के बाद समीकरण बदले हैं। कांग्रेस कैंडिडेट अमरेश कुमार से 2020 में भी उन्हें कड़ी टक्कर मिली थी। अमरेश हारने के बाद भी एक्टिव रहे। महागठबंधन खासकर RJD का कोर वोट बैंक उनके पास है।स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय बाहुबली शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान से चुनाव लड़ रहे हैं। ये सीट 2005 से 2020 तक BJP के पास रही। RJD ने यहां से सीनियर लीडर अवध बिहारी चौधरी को उतारा है। वे 6 बार विधायक रह चुके हैं और मौजूदा विधायक हैं। AIMIM ने मोहम्मद कैफ और जन सुराज ने इंतेखाफ अहमद को टिकट दिया है। सीवान सीट पर मुस्लिम वोटर करीब 25% हैं। इन्हें RJD का कोर वोट बैंक माना जाता है। AIMIM और जन सुराज ने मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं। इससे RJD के वोट बंटेंगे।पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता मुजफ्फरपुर की कुढ़नी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से वे 2015 का चुनाव और 2022 में उपचुनाव जीत चुके हैं। उनका मुकाबला RJD के सुनील कुमार सुमन से है। जनसुराज ने अफरोज आलम को उतारा है। केदार प्रसाद गुप्ता का अपना वोट बैंक हैं। वैश्य और अति पिछड़ा वर्ग में मजबूत पकड़ है। मुखिया से मंत्री के पद तक पहुंचे है, इसलिए जमीनी राजनीति की समझ है। वहीं RJD के सुनील कुमार सुमन पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।शिक्षा मंत्री और JDU नेता सुनील कुमार गोपालगंज की भोरे सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला CPI के धनंजय कुमार से है। जन सुराज ने यहां से प्रीति किन्नर को टिकट दिया है। 2020 में सुनील कुमार सिर्फ 462 वोट से जीत पाए थे। भोरे में अनुसूचित जाति और ब्राह्मणों का 25% से ज्यादा वोट बैंक है। कुशवाहा वोटर की संख्या भी अच्छी-खासी है। ये सभी NDA के वोटर माने जाते हैं। वहीं भाकपा माले ने अपने उम्मीदवार जिनेंद्र पासवान की गिरफ्तारी के बाद आखिरी वक्त में धनंजय कुमार को चुनाव लड़ाया। वे जाने-पहचाने चेहरे नहीं हैं।पश्चिम चंपारण जिले की बेतिया से पशुपालन मंत्री रेणु देवी चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के बसी अहमद, निर्दलीय रोहित शिकारिया और जन सुराज के अनिल कुमार सिंह से है। इस सीट पर ब्राह्मण, बनिया, भूमिहार और राजपूत वोटर हार-जीत तय करते हैं। ये NDA का वोट बैंक हैं। रेणु देवी डिप्टी CM और मंत्री रह चुकी हैं। संगठन पर उनकी मजबूत पकड़ है।गया टाउन सीट से BJP कैंडिडेट प्रेम कुमार नौंवी बार चुनाव में हैं। 8 बार से लगातार विधायक हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के मोहन श्रीवास्तव और जनसुराज के धीरेंद्र अग्रवाल से है। प्रेम कुमार के लिए एंटी इनकम्बेसी कम है। वे कहार कम्युनिटी से हैं, जिसका वोट उन्हें मिलता है। BJP के कोर वोट का भी उन्हें फायदा मिलता है।पूर्वी चंपारण की हरसिद्धि सीट से लड़ रहे कृष्णनंदन पासवान गन्ना उद्योग मंत्री हैं। महागठबंधन से RJD के राजेंद्र कुमार राम और जन सुराज से अवधेश राम चुनाव में लड़ रहे हैं। कृष्णनंदन पासवान मौजूदा विधायक हैं। पूर्वी चंपारण NDA का गढ़ माना जाता है। दूसरे नंबर पर चल रहे RJD राजेंद्र कुमार राम 2015 में विधायक रह चुके हैं। तब लोग उनके काम से खुश नहीं थे। राजेंद्र कुमार राम अनुसूचित जाति से हैं। जन सुराज के अवधेश राम उनकी ही कम्युनिटी से हैं।मधुबनी के झंझारपुर से चुनाव लड़ रहे नीतीश मिश्रा झंझारपुर से चार बार विधायक रह चुके हैं। उनके पिता जगन्नाथ मिश्रा भी इसी सीट से 5 बार 1972 से 1990 तक जीते थे। नीतीश मिश्रा के सामने CPI के रामनारायण यादव हैं। नीतीश कुमार के पिता जगन्नाथ मिश्रा बिहार के CM रहे हैं। उनका अपना वोट बैंक है। दूसरे नंबर पर नजर आ रहे राम नारायण यादव नीतीश मिश्रा से 41,788 वोट से हारे थे। इतने बड़े अंतर को खत्म करना उनके लिए मुश्किल होगा।सुपौल के छापापुर से नीरज कुमार बब्लू चुनाव लड़ रहे हैं। वे लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री हैं। लगातार तीन बार से जीत रहे हैं। उनका मुकाबला RJD के विपिन कुमार सिंह से है। नीरज कुमार ने पिछला चुनाव 20,635 वोट से जीता था। उनका अपना वोट बैंक है। सुरसर नदी से पीने का पानी के लिए प्लांट लगवाया है।धमदाहा सीट से चुनाव लड़ रहीं लेसी सिंह मंत्री खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री है। लगातार तीन बार से विधायक हैं। उनके सामने दो बार JDU की टिकट पर पूर्णिया से सांसद रह चुके संतोष कुशवाहा हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने राकेश कुमार उर्फ बंटी यादव को उम्मीदवार बनाया है। लेसी सिंह पिछला चुनाव 33,594 वोट से जीती थीं। वे राजपूत कम्युनिटी से आती हैं, लेकिन हर कम्युनिटी में पैठ है। उनका अपना वोट बैंक है। इस सीट पर 40% वोट कुशवाहा कम्युनिटी से हैं, जो NDA का वोट बैंक है।बांका जिले की अमरपुर सीट पर JDU के जयंत राज के सामने कांग्रेस के जितेंद्र सिंह हैं। नीतीश सरकार में भवन निर्माण मंत्री जयंत राज अपने काम के दम पर वोट मांग रहे हैं, वहीं जितेंद्र सिंह बदलाव की बात कर रहे हैं। 2020 में जयंत राज ने जितेंद्र सिंह को सिर्फ 3,114 वोट से हराया था। पिछली बार लोक जनशक्ति पार्टी से चुनाव लड़ने वाले मृणाल शेखर JDU के साथ हैं। उन्हें 40 हजार वोट मिले थे। इसका फायदा जयंत कुमार को मिल सकता है।जमुई जिले की चकाई सीट से JDU के सुमित कुमार सिंह मैदान में हैं। वे विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हैं। उनका मुकाबला RJD की सावित्री देवी से है। सुमित कुमार पॉलिटिकल फैमिली से हैं। उनके पिता नरेंद्र सिंह और दादा श्रीकृष्ण सिंह बिहार में मंत्री थे। दो भाई भी विधायक रह चुके हैं। 2010 में झारखंड मुक्ति मोर्चा और 2020 में निर्दलीय चुनाव जीते थे। उनका अपना वोट बैंक है। इस बार NDA के वोट साथ हैं। सावित्री देवी के पास RJD का वोट बैंक है।मधुबनी की फुलपरास सीट से चुनाव लड़ रहीं परिवहन मंत्री शीला मंडल दो बार से विधायक हैं। पिछला चुनाव 10,966 वोट से जीती थीं। उनका मुकाबला कांग्रेस के सुबोध मंडल से है। सुबोध मंडल मधुबनी के जिला अध्यक्ष हैं। शीला मंडल पॉलिटिकल फैमिली से हैं। शीला मंडल के चचेरे ससुर धनिक लाल मंडल फुलपरास से विधायक, बिहार विधानसभा अध्यक्ष और केंद्र में गृह राज्य मंत्री और राज्यपाल रहे हैं। जेठ भूषण मंडल RJD के टिकट पर लौकहा से विधायक रह चुके हैं। शीला मंडल का अपना भी वोट बैंक है। इस सीट पर कांग्रेस कमजोर है। पार्टी 1995 से यहां नहीं जीत पाई है।ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव 1990 से लगातार सुपौल सीट से चुनाव जीत रहे हैं। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के मिन्नतुल्लाह रहमानी से है। 2020 में भी इन्हीं दोनों में मुकाबला था। तब विजेंद्र प्रसाद यादव 28,099 वोट से जीते थे। सुपौल में अच्छी इमेज है। एंटी इनकम्बेंसी नहीं है। मिथिलांचल को जोड़ने के लिए फोरलेन रोड, रेल महासेतु, मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल बनाने का श्रेय जाता है। वहीं, कांग्रेस से मिन्नतुल्लाह रहमानी पहली पसंद नहीं थे। उन्हें आखिरी वक्त में उन्हें टिकट दिया गया।अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री और JDU के इकलौते मुस्लिम विधायक जमा खान चैनपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला बहुजन समाज पार्टी के धीरज कुमार सिंह से है। दोनों में कड़ी टक्कर दिख रही है। इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी का मजबूत कैडर है। 30% दलितों में बसपा की पैठ है। 2020 में जमा खान बसपा की टिकट पर ही जीते थे। महागठबंधन से भी यहां दो प्रत्याशी हैं। VIP के प्रदेश अध्यक्ष बाल गोविंद बिंद ने महागठबंधन की तरफ से नामांकन दाखिल किया था। BJP के पूर्व विधायक बृज किशोर बिंद ने आखिरी वक्त में RJD जॉइन की और नामांकन कर दिया।दरभंगा सीट से चुनाव लड़ रहे संजय सरावगी राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री हैं। 2020 में संजय सरावगी 10,639 वोट से जीते थे। इस बार उनका मुकाबला VIP के उमेश सहनी से हैं। द प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी और जन सुराज से रिटायर्ड IPS आरके मिश्रा मैदान में हैं। दरभंगा सीट BJP का गढ़ है। पार्टी यहां 2009 से लगातार चार लोकसभा चुनाव जीती है। 2005 के बाद से संजय सरावगी विधायक हैं। 20% कायस्थ, 12% ब्राह्मण और 20% दलित वोट का गठजोड़ उन्हें मजबूत बनाता है। उनकी इमेज अच्छी है। इस सीट पर 76% वोटर शहरी हैं, जो NDA के वोटर माने जाते हैं।नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार जाले सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला ऋषि मिश्रा से हैं। ऋषि मिश्रा RJD से हैं, लेकिन कांग्रेस के सिंबल पर मैदान में हैं। 2020 में इस सीट से जीवेश कुमार 21,796 वोट से जीते थे। जीवेश कुमार लगातार दो बार से विधायक चुने जा रहे हैं। उनके खिलाफ एंटी इनकम्बेंसी नहीं दिख रही है। वहीं ऋषि मिश्रा का कांग्रेस में ही विरोध है। इसका फायदा जीवेश कुमार को मिल सकता है।मुजफ्फरपुर की साहेबगंज सीट से BJP के डॉ. राजू सिंह के सामने RJD के पृथ्वीनाथ राय हैं। मौजूदा पर्यटन मंत्री डॉ. राजू सिंह 2020 में साहेबगंज से 15,333 वोट से जीते थे। तब उन्होंने VIP के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 2022 में वे BJP में शामिल हो गए थे। साहेबगंज में राजपूत, यादव, मुस्लिम और भूमिहार वोटर सबसे ज्यादा है। राजू सिंह राजपूत कम्युनिटी से हैं। इनके अलावा वैश्य और निषाद हैं, जो NDA के वोटर माने जाते हैं। VIP की टिकट से लड़े राजू सिंह को पिछली बार 81,203 मिले थे।आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल अररिया की सिकटी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने VIP के हरि नारायण प्रमाणिक हैं। 2020 में ये सीट विजय कुमार मंडल ने 13,610 वोट से जीती थी। अलग-अलग पार्टियों से 5 बार विधायक रह चुके विजय कुमार BJP के टिकट पर तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।इनफॉर्मेशन मिनिस्टर कृष्ण कुमार मंटू छपरा की अमनौर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला RJD के सुनील राय से है। 2020 के चुनाव में भी दोनों आमने-सामने थे। तब कृष्ण कुमार मंटू को सिर्फ 3,681 वोट से जीत मिली थी। इस सीट पर तीन बार चुनाव हुए हैं, जिनमें दो बार कृष्ण कुमार मंटू जीते हैं। मौजूदा विधायक और राज्य सरकार में मंत्री हैं, इसलिए पलड़ा भारी है। अमनौर सारण लोकसभा सीट में आता है, जहां से BJP के राजीव प्रताप रूडी सांसद हैं। इसका भी फायदा कृष्णकुमार मंटू को मिल रहा है। इसके अलावा ये सीट बनने के बाद से NDA के पास है।पटना की बांकीपुर से चुनाव लड़ रहे नितिन नवीन सड़क निर्माण विभाग के मंत्री हैं। उनका मुकाबला RJD की रेखा गुप्ता से है। नितिन नवीन ने पिछला चुनाव 39,036 वोट से जीता था। उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के लव सिन्हा के बेटे को हराया था। नितिन नवीन दो बार से चुनाव जीत रहे हैं। एंटी इनकम्बेंसी नहीं है। कायस्थ, सवर्ण और अतिपिछड़ा वर्ग के वोटर में पैठ है। RJD कैंडिडेट रेखा गुप्ता पहले BJP में थीं। फिर कांग्रेस में गईं, आखिर में RJD जॉइन की। RJD के लोकल लीडर विरोध में हैं।सूचना और जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी समस्तीपुर के कल्याणपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने भाकपा माले के रंजीत राम हैं। महेश्वर हजारी पिछला चुनाव 10,251 वोट से जीते थे। 16% SC वोटर इनके साथ माने जाते हैं। नीतीश कुमार के करीबी होने का फायदा मिलेगा। 2010 के बाद से ये सीट JDU के पास है।नीतीश सरकार में समाज कल्याण विभाग मंत्री मदन सहनी दरभंगा जिले की बहादुरपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला लालू यादव के करीबी और बहादुरपुर से विधायक रह चुके RJD के भोला यादव से है। मदन सहनी पिछला चुनाव 2,629 वोट से जीते थे। चार बार विधायक रह चुके हैं। उनका अपना वोट बैंक है। भोला यादव पिछला चुनाव 2015 में जीते थे। पहली बार उनका मुकाबला मदन सहनी से है। दोनों कद्दावर नेता हैं।सहरसा जिले की सोनबरसा सीट से चुनाव लड़ रहे रत्नेश सदा 2010 से विधायक हैं। इस बार उनके सामने कांग्रेस की सरिता पासवान हैं। 2020 के चुनाव में रत्नेश सदा 13,466 वोट से जीते थे। 15 साल से विधायक हैं, लेकिन एंटी इनकम्बेंसी नहीं है। 2023 में मंत्री बनाए गए। उनका अपना वोट बैंक है। सोनबरसा SC रिजर्व सीट है। यहां अनुसूचित जाति के वोटर करीब 27% हैं, जिनमें रत्नेश सदा की अच्छी पैठ मानी जाती है।ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार 1995 से नालंदा सीट से विधायक हैं। नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं। पिछला चुनाव 16,077 वोट से जीते थे। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया से है। क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। काफी एक्टिव रहते हैं। कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे कौशलेंद्र कुमार पहले BJP में थे। कांग्रेस में आते ही उन्हें टिकट दे दिया गया। इससे महागठबंधन में विरोध है। कांग्रेस कैंडिडेट पिछले चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे थे।बेगूसराय की बछवाड़ा सीट से चुनाव लड़ रहे सुरेंद्र मेहता नीतीश सरकार में खेल मंत्री हैं। पिछला चुनाव सिर्फ 484 वोट से जीते थे। इस बार उनका मुकाबला CPI के अवधेश राय और कांग्रेस के शिवप्रकाश गरीब दास से है। बछवाड़ा सीट से महागठबंधन के दो कैंडिडेट चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार कांग्रेस और CPI अलग चुनाव लड़ी थी, तब दोनों को मिलाकर 94,132 वोट मिले थे। उनके वोट बंटेंगे, तो 2020 की तरह फायदा सुरेंद्र मेहता को हो सकता है।पर्यावरण मंत्री डॉ. सुनील कुमार बिहार शरीफ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे 2005 से ये सीट जीत रहे हैं। इस बार मुकाबला कांग्रेस के उमैर खान से है। सुनील कुमार पिछला चुनाव 15,102 वोट से जीते थे। डॉ. सुनील कुमार 20 साल से विधायक हैं। संगठन और कार्यकर्ताओं में पकड़ है। इस सीट पर कुर्मी-कोइरी समुदाय की आबादी सबसे ज्यादा है। ये NDA के वोटर माने जाते हैं। चिराग पासवान के NDA में आने का फायदा मिलेगा। दूसरी तरफ कांग्रेस के उमैर खान मजबूत कैंडिडेट नहीं हैं। बाहरी होने का टैग उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है।नीतीश कुमार के करीबी जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी समस्तीपुर की सरायरंजन सीट से मैदान में हैं। उनके सामने राजद के अरविंद सहनी जोर लगा रहे हैं। वहीं, जन सुराज पार्टी से पूर्व मंत्री रामविलास मिश्र के बेटे सज्जन मिश्र मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। विजय चौधरी चौथी बार अपनी जीत के लिए मैदान में हैं। 2020 में लोजपा भी यहां से मैदान में थी। उसके प्रत्याशी आभाष झा ने 11,224 वोट हासिल किए थे। इस बार गठबंधन का समीकरण बदला है। अब चिराग की पार्टी एनडीए का हिस्सा है।हरिद्वार रोड पर वकीलों का धरना 4 दिन से जारीभिंड में दिन में भी सर्दी का अहसासदौसा में बढ़ा सर्दी का असर
Bihar Polls Result 2025 Samrat Chaudhary Vijay Kumar Sinha
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'त्यांना' भाजपामध्ये घेऊ नका! सुप्रिया सुळेंचं थेट CM फडणवीसांना पत्र; 'आपल्यासमोर अनेक...'Supriya Sule Letter To CM Devendra Fadnavis: लोकशाही व्यवस्थेत प्रत्येक राजकीय पक्षाला आपली संघटना वाढविण्याचा अधिकार आहे, त्याबद्दल दुमत असण्याचे कारण नाही, असा उल्लेखही पत्रात करण्यात आला आहे.
Read more »
CM Revanth Reddy: జూబ్లిహిల్స్ బైపోల్స్ ఫలితాల వేళ ఢిల్లీకి సీఎం రేవంత్ రెడ్డి.. తెలంగాణ రాజకీయాల్లో రచ్చ.. అసలు మ్యాటర్ ఏంటంటే..?cm Revanth reddy Delhi Tour: జూబ్లిహిల్స్ ఉపఎన్నికల రిజల్ట్ ఫలితాలు నవంబర్ 14న వెలువడనున్నాయి.ఈ క్రమంలో సీఎం రేవంత్ రెడ్డి అనూహ్యంగా ఢిల్లీకి వెళ్తనుండటం ప్రస్తుతం తెలంగాణ రాజకీయాల్లో హాట్ టాపిక్ గా మారింది.
Read more »
दिल्ली सरकारी स्कूल बनेंगे खेल नर्सरी, CM रेखा गुप्ता की बड़ी घोषणादिल्ली सरकार अब सरकारी स्कूलों को खेल प्रतिभाओं की नर्सरी के रूप में विकसित करेगी। स्कूलों में खेल के मैदान और ऑडिटोरियम बनाए जाएंगे। सरकार खेल अकादमियों के साथ मिलकर प्रशिक्षण देगी और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों को प्राथमिकता मिलेगी। राष्ट्रीय और राज्य स्तर के एथलीटों को सरकारी नौकरी और वित्तीय सहायता भी...
Read more »
Mamata Banerjee Gets DLitt: ডিলিট পেয়ে আবেগে আপ্লুত মুখ্যমন্ত্রী বললেন, আমি LIP,বাংলায় জন্মে গর্বিত...CM Mamata Banerjee has been conferred with DLitt from Okayama University in Japan
Read more »
‘ओडिशा बनेगा विकसित भारत का इंजन’, नीलगिरी में CM माझी का ऐलानओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने नीलगिरी में महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने 'एकता पदयात्रा' में भाग लेकर कहा कि ओडिशा विकसित भारत का इंजन बनेगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं को भारत का भविष्य बताते हुए कहा कि 2036 में ओडिशा देश का नेतृत्व...
Read more »
CM डॉ. मोहन यादव ने अन्नदाता को दी बड़ी राहत, 1.33 लाख किसानों के खातों में भावांतर योजना के 233 करोड़ रुपये ट्रांसफरWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »
