उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होगी 18 मार्च तक परीक्षा चलेगी। खबर अपडेट हो रही है...UP Board High school intermediate exams from February 18
18 फरवरी को पहला पेपर; गणित के लिए सिर्फ एक दिन का गैप, 23 दिन चलेगी परीक्षायूपी बोर्ड यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शिक्षा सत्र 2026 के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीखें जारी कर दी है। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी।हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली का समय सुबह 8.
30 से 11.45 बजे तक है, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा का समय दोपहर बाद 2.00 बजे से शाम 5.15 बजे है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बुधवार शाम परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया। हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 27, 50, 843 परीक्षार्थी हैं। इंटरमीडिएट में 24,79,352 परीक्षार्थी हैं। कुल 52.30 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल होंगे। पिछले बार यानी 2025 की तुलना में इस बार करीब दो लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों की कमी देखने को मिली है।पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 12वीं की परीक्षार्थियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। 2025 में हुई इंटर की परीक्षा में 27,05,009 छात्रों ने परीक्षा दी थी। वहीं, इस साल इनकी संख्या घटकर 24,79,352 ही रह गई है। इसमें 2,25,657 परीक्षार्थियों की कमी देखने को मिली है। वहीं, हाई स्कूल में इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में 18,780 छात्रों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके कारण परीक्षा केंद्रों की संख्या भी कम हो सकती है।10वीं की बोर्ड परीक्षा में बुधवार, 18 फरवरी को हिंदी विषय के साथ शुरू होगी। प्रमुख विषयों में हिंदी के बाद सामाजिक विज्ञान की परीक्षा शुक्रवार 20 फरवरी 2026 को, अंग्रेजी की परीक्षा सोमवार 23 फरवरी, विज्ञान की परीक्षा बुधवार 25 फरवरी, गणित की परीक्षा शुक्रवार 27 फरवरी, संस्कृत की परीक्षा शनिवार 28 फरवरी को आयोजित की जा रही है। आखिरी परीक्षा कृषि गुरुवार, 12 मार्च को है।12वीं की परीक्षा की शुरुआत भी हिंदी के साथ हो रही है। हिंदी के बाद अगला पेपर नागरिक शास्त्र का 19 फरवरी को, संस्कृत और अंग्रेजी का 20 फरवरी, इतिहास 21 फरवरी, जीव विज्ञान और गणित 23 फरवरी, अर्थशास्त्र 24 फरवरी, केमिस्ट्री और समाज शास्त्र 25 फरवरी, भूगोल 26 फरवरी, फीजिक्स और सैन्य विज्ञान 27 फरवरी, मानव विज्ञान 7 मार्च, मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र और तर्कशास्त्र का पेपर 9 मार्च और आखिरी पेपर कम्प्यूटर का 12 मार्च को होगा।डबल लॉक की चार अलमारियों में रखे जाएंगे प्रश्न पत्र बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पर डबल लॉ वाली चार अलमारियां रखी जाएंगी। वर्ष 2025 की परीक्षा में तीन अलमारियों की व्यवस्था थी। बाद में चौथी अलमारी की व्यवस्था अतिरिक्त प्रश्नपत्र के लिए कराई गई। इस बार शुरू से ही चार अलमारियों की व्यवस्था केंद्र व्यवस्थापकों को रखनी होगी। चौथी अलमारी में अतिरिक्त प्रश्नपत्र रखे जाएंगे।पिछली बार यूपी बोर्ड ने 17 दिन में परीक्षा करा ली थी। हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को खत्म हुई थीं। प्रदेश भर में 7800 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।पूर्णिया में सम्राट चौधरी और मनीष वर्मा की जनसभाजैसलमेर में अब चलेंगी उत्तरी हवाएं, बढ़ेगी सर्दीप्रदेश में रातें होंगी ठंडी, दिन में बढ़ेगा तापमानहरियाणा में हिसार समेत 3 जिलों में बारिशझांसी में झमाझम बारिश हुई, 2 दिन और होगी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
9 से 23 नवंबर तक चलेगी अयोध्या प्रीमियर लीग, आठ टीमें लेंगी हिस्सा; इस दिन होगा फाइनल मुकाबलाअयोध्या प्रीमियर लीग एपीएल 9 नवंबर से शुरू होकर 23 नवंबर तक चलेगी। डॉ.
Read more »
10,12ஆம் வகுப்பு பொதுத்தேர்வு எப்போது? அட்டவணை வெளியீடு!Tamil Nadu 10,12th Board Exam Timetable 2026: தமிழகத்தில் 10,12ஆம் வகுப்பு பொதுத் தேர்வுக்கான அட்டவணையை பள்ளிக்கல்வித்துறை அமைச்சர் அன்பில் மகேஷ் வெளியிட்டார்.
Read more »
ऑस्ट्रेलिया : पुलिस ने जब्त किए 270 किलो ड्रग्स, 18 गिरफ्तारऑस्ट्रेलिया : पुलिस ने जब्त किए 270 किलो ड्रग्स, 18 गिरफ्तार
Read more »
Shocking: सनराइजर्स हैदराबाद से बाहर होगा 23 करोड़ी खूंखार क्रिकेटर, टीम से निकाल देंगी काव्या मारन!Sunrisers Hyderabad Heinrich Klaasen: आईपीएल ऑक्शन से पहले एक बड़ी खबर ने सबको चौंका दिया है. खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर में होने वाली है और फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम को जारी करने के लिए कहा गया है. ऐसे में सभी टीमों में बजट और कंबीनेशन को लेकर माथापच्ची चल रही है.
Read more »
बिहार के महाकांड: 10 मिनट में मौत के घाट उतारे गए थे 23 लोग, लाशों के बीच मरने का नाटक कर कई ने बचाई थी जानबिहार में जातियों के बीच तनाव के हिंसा में बदलने का इतिहास आजादी से भी पहले का रहा है। हालांकि, 1970 के दशक और उसके बाद जातीय हिंसा की घटनाएं बर्बर होने लगीं। 1990
Read more »
UP Board Date Sheet 2026: यूपी बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 18 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी परीक्षाएंUPMSP UP Board Date Sheet 2026: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ दिनांक से 18 फरवरी 2026 से
Read more »
