UP की गंगा: 8.80 करोड़ लोगों की जीवनधारा पर हो रही राजनीति

United States News News

UP की गंगा: 8.80 करोड़ लोगों की जीवनधारा पर हो रही राजनीति
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 185 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 77%
  • Publisher: 63%

उत्तर प्रदेश के 26 जिलों के करीब 8.80 करोड़ लोगों को गंगा अपने धार्मिक, आर्थिक, भौगोलिक, राजनीतिक धाराओं से सींचती हैं

गंगा जिसपर अभी राजनीति की धारा बह रही है, वह उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले से प्रवेश करती है. गंगा की धारा 1140 किलोमीटर तक बहते हुए बलिया जिले में जाकर यूपी की सीमा से आगे बढ़ जाती है. उत्तर प्रदेश के 26 जिलों के करीब 8.

80 करोड़ लोगों को गंगा अपने धार्मिक, आर्थिक, भौगोलिक, राजनीतिक धाराओं से सींचती हैं. 100 फीट की गहराई वाली गंगा में मछलियों की 375 प्रजातियों, 35 सरीसृप और 42 स्तनधारी जीव-जंतुओं का घर भी है. वैज्ञानिकों ने तो उत्तर प्रदेश और बिहार में ही 111 मत्स्य प्रजातियों की उपलब्धता बताई है. गंगा यूपी के कृषि आधारित अर्थ में भारी सहयोग भी करती है. यह अपनी सहायक नदियों के साथ मिलकर गंगा पट्टी में उगाई जाने वाली फसलों की सिंचाई के लिए बारहमासी स्रोत भी हैं. गंगा का महत्व पर्यटन से होने वाले आय के कारण भी है. गंगा किनारे बसे प्रयागराज और वाराणसी में धार्मिक पर्यटन के हिसाब से तीर्थ स्थलों विशेष स्थान रखते हैं. वैज्ञानिकों का मानना है कि गंगा में जल में बैक्टीरियोफेज विषाणु होते हैं, जो हानिकारक सूक्ष्मजीवों को खत्म कर देते हैं. इसके जल में ऑक्सीजन की मात्रा को बनाए रखने की असाधारण क्षमता है. लेकिन अब गंगा के तट पर घने बसे औद्योगिक नगरों के नालों की गंदगी सीधे गंगा नदी में मिलने से प्रदूषण पिछले कई सालों से भारत सरकार और जनता के चिंता का विषय बना हुआ है.गंगा की मुख्य शाखा भागीरथी है. भागीरथी कुमायूं में गौमुख नामक स्थान पर गंगोत्री से निकलती है. गंगा के आकार लेने में 6 बड़ी और उनकी सहायक 5 छोटी धाराओं का भौगोलिक और सांस्कृतिक महत्व है. ये सभी धाराएं मिलकर देव प्रयाग में संगम करती हैं, यहां से इस जलधारा को गंगा कहा जाता है.गंगा में यमुना, रामगंगा, घाघरा, ताप्ती, गंडक, कोसी, चंबल, सोन, बेतवा, केन, दक्षिणी टोस जैसी नदियां गंगा में संगम करती हैं. कई छोटी-मोटी नदियां ऐसी हैं जो प्रदूषण और विभिन्न कारणों की वजह से अब गंगा से अलग होकर सिर्फ बरसाती नदियां बन गई हैं.गंगा का मैदानी क्षेत्र करीब 3-4 करोड़ वर्ष पहले हिमालय पर्वतमाला के निर्माण के समय हुआ था. तब से गंगा अपनी सहयोगी धाराओं के साथ उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों को सींच रही हैं. मैदानी इलाकों में गंगा का पाट कई जगहों पर 7 से 8 किमी लंबा है. गंगा का जल ग्रहण क्षेत्र 861,404 वर्ग किमी है. इसका सबसे ज्यादा हिस्सा उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में आता है. यह 294,364 वर्ग किमी है.16वीं सदी में गंगा से सटे इलाके घने जंगलों से पटे पड़े थे. इसके तटवर्ती क्षेत्र अपने शांत और अनुकूल पर्यावरण की वजह से रंग-बिरंगे पक्षियों का संसार सजाए हुए है. मछलियों की 375 प्रजातियों, 35 सरीसृप और 42 स्तनधारी जीव-जंतुओं का घर भी है. गंगा में डॉल्फिन की दो प्रजातियां पाई जाती हैं. इन्हें गंगा डॉल्फिन और इरावदी डॉल्फिन के नाम से जाना जाता है. गंगा के किनारे पर बसे प्रमुख धार्मिक शहर हैं हरिद्वार , ऋषिकेश , प्रयागराज और वाराणासी. हरिद्वार तथा इलाहाबाद में 12 वर्ष के अंतराल पर कुंभ मेला लगता है. भारत में नदियों को हमेशा मां का दर्जा दिया गया है. सभी नदियों में गंगा की खास महिमा है. माना जाता है कि गंगा का जन्म भगवान विष्णु के पैरों से हुआ था. साथ ही यह शिव जी की जटाओं में निवास करती हैं. कहा जाता है कि गंगा स्नान मात्र से सारे पाप धुल जाते हैं. हिंदू प्रथाओं के अनुसार लोग मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार की इच्छा भी रखते हैं.उत्तर प्रदेश का आधे से ज्यादा हिस्सा गंगा के मैदानों में आता है. इसके पश्चिमी हिस्से में 9 जिले, मध्य यूपी में 9 जिले और पूर्वी यूपी में 8 जिले हैं. पश्चिमी हिस्सा गंगा-यमुना दोआब में पड़ता है. इस क्षेत्र में आने वाले अधिकांश जिलों में कभी पूरी सिंचाई नहरों से ही होती थी. इसका मध्यवर्ती क्षेत्र अवध वाला है, जो गंगा और घाघरा नदियों के बीच स्थित है. इसमें कानपुर, फतेहपुर और इलाहाबाद का कुछ हिस्सा आता है. इस हिस्से की भूमि को बेहद उपजाऊ माना जाता है.गंगा की सफाई के लिए दो बड़ी योजनाएं चलीं. पहली गंगा एक्शन प्लान और दूसरी नमामि गंगे योजना. 20 हजार करोड़ की नमामि गंगे योजना के तहत 29 बड़े शहरों, 23 छोटे शहरों और 49 कस्बों में 231 परियोजनाएं चल रही हैं. पूरे देश में गंगा किनारे 764 उद्योग हैं. आरटीआई से मिली इस जानकारी में बताया गया है कि इनमें से 444 चमड़ा उद्योग, 27 रासायनिक उद्योग, 67 चीनी मिलें, 33 शराब उद्योग, 22 खाद्य और डेयरी, 63 कपड़ा एवं रंग उद्योग, 67 कागज और पल्प उद्योग और 41 अन्य उद्योग शामिल हैं. ये उद्योग हर दिन 112.3 करोड़ लीटर गंगाजल का उपयोग करते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

स्टीमर से गंगा के रास्ते मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने जाएंगी प्रियंका गांधीस्टीमर से गंगा के रास्ते मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने जाएंगी प्रियंका गांधीमाना जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपने कार्यक्रम को लगभग तय कर लिया है. कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद प्रियंका जल्द ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के दौरे पर निकलेंगी, जहां पहले प्रयागराज जाएंगी और वहां से वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगी.
Read more »

आम आदमी के असली 'पोस्टर बॉय' थे मनोहर पर्रिकर-Navbharat Timesआम आदमी के असली 'पोस्टर बॉय' थे मनोहर पर्रिकर-Navbharat Timesमनोहर गोपालकृष्ण प्रभु पर्रिकर की जिंदगी 13 दिसंबर 1955 को गोवा के मापुसा एक मध्यमवर्गीय परिवार से शुरू हुई। सामान्य परिवेश से निकलर उन्होंने आईआईटी मुंबई से शिक्षित होने से लेकर गोवा के मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री और फिर गोवा के मुख्यमंत्री के तौर पर आखिरी सांस ली। पर्रिकर की जिंदगी एक आम आदमी के पोस्टर बॉय बनने की कहानी की जबरदस्त मिसाल है। आगे की स्लाइड में देखें उनकी राजनीति और जिंदगी के चमकते और संघर्ष से सफलता तक की कहानी...
Read more »

मिशन यूपी: 'वोट' के लिए 'बोट के जरिए' मां गंगा के सहारे प्रियंका गांधी– News18 हिंदीमिशन यूपी: 'वोट' के लिए 'बोट के जरिए' मां गंगा के सहारे प्रियंका गांधी– News18 हिंदीकांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी अपने चुनाव अभियान की शुरुआत प्रयागराज से करेंगे. वह रविवार शाम प्रयागराज पहुंची. इससे पहले उन्होंने यूपी के लोगों के लिए एक खुला पत्र लिखकर प्रदेश की राजनीति को बदलने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा,
Read more »

बिहार BJP में घमासान, सीटों की अदला बदली से नेताओं में अनबनबिहार BJP में घमासान, सीटों की अदला बदली से नेताओं में अनबनबीजेपी में सबसे बडी घामासान की वजह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सीट नवादा एलजेडी के हिस्से में जाने से और शाहनवाज हुसैन की सीट जेडीयू को जाने की वजह से हैं. केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के पटना साहिब से सीट तय होने की खबर को लेकर उनके और राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के बीच तनातनी जारी है. भागलपुर और बाल्मीकीनगर की सीट जेडीयू को जाने से स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिख रही है और कई मंडल अध्यक्षों ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश भी की है.
Read more »

गंगा सफाई के लिए बनी मंत्रालय स्तर की सर्वोच्च समिति की नहीं हो रही बैठकगंगा सफाई के लिए बनी मंत्रालय स्तर की सर्वोच्च समिति की नहीं हो रही बैठककैग और भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति समेत कई सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा गंगा सफाई को लेकर चिंता जताने के बाद भी गंगा पर बनी समितियों की बैठक न करना नरेंद्र मोदी सरकार के गंगा सफाई के दावे पर सवालिया निशान खड़ा करता है.
Read more »

प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा से इन 5 सीटों पर कांग्रेस की नजर..प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा से इन 5 सीटों पर कांग्रेस की नजर..Lok Sabha Election 2019: अपनी गंगा यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी जिन इलाकों से गुजरेंगी वहां, वाराणसी को छोड़कर 1984 के बाद किसी भी सीट पर कांग्रेस को जीत नहीं हासिल हुई है।
Read more »

विंध्याचल में प्रियंका गांधी के पहुंचने से पहले लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, देखें वीडियो– News18 हिंदीविंध्याचल में प्रियंका गांधी के पहुंचने से पहले लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, देखें वीडियो– News18 हिंदीमिर्ज़ापुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मां विंध्यवासिनी मंदिर में पहुंचने से पहले मंदिर परिसर में मां के दर्शन के लिए लाइन में लगे भक्तों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. साथ ही प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के भी नारे लगे. बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी मिर्ज़ापुर में तय कार्यक्रम से ढाई घंटे लेट से पहुंची. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 का ऐलान होते ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पूरी तरह से सियासी समर में कूद गई हैं. वे तीन दिनों की गंगा यात्रा पर निकली है, जोकि लगभग 140 किलोमीटर की है. प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा प्रयागराज से वाराणसी तक की है. प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा का आज दूसरा दिन है. वे विंध्याचल में दर्शन पूजन के बाद कंतित शरीफ दरगाह में चादर पेश करें वाली थी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:06:16