UKSSSC Paper Leak: नकल संबंधी कोई सूचना है तो एसआईटी को करें ईमेल, ये है मेल आईडी

Dehradun-City-Crime News

UKSSSC Paper Leak: नकल संबंधी कोई सूचना है तो एसआईटी को करें ईमेल, ये है मेल आईडी
CrimeHaldwani CrimePaper Leak Investigation
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 73 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 70%
  • Publisher: 53%

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UKSSSC के स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले में सरकार ने SIT गठित की है। SIT ने नागरिकों से सबूतों की अपील की है जिसके लिए ईमेल और व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं। हरिद्वार के एक केंद्र से पेपर लीक होने की पुष्टि हुई है। सरकार ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही...

जागरण संवाददाता, देहरादून । उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की हालिया स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले ने राज्य में सियासी हलचल बढ़ा दी है। सरकार ने मामले को गंभीर मानते हुए विशेष जांच दल गठित की है। इसकी निगरानी हाई कोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश करेंगे। साथ ही एसआईटी ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी के पास संबंधित साक्ष्य हों तो उन्हें साझा करें। इसके लिए ईमेल spdehatddn@gmail.

com और मोबाइल व वाट्सएप नंबर 9027083022 जारी किए गए हैं। 21 सितंबर रविवार को आयोजित परीक्षा के दौरान हरिद्वार के एक केंद्र से प्रश्नपत्र की तस्वीरें बाहर भेजे जाने की पुष्टि हुई। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई और 11:35 बजे तक तीन पन्ने बाहर जाने का मामला सामने आया। सरकार ने स्पष्ट किया कि यह कोई बड़े स्तर का संगठित नेटवर्क नहीं, बल्कि सीमित दायरे की घटना है। इसके बावजूद इसे गंभीरता से लेकर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण सामने आते ही सरकार और पुलिस हरकत में आई। मुख्य आरोपी खालिद मलिक को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया, जबकि उसकी बहन साबिया पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी थी। खालिद की दूसरी बहन हीना और सहयोगी सुमन चौहान की भूमिका भी जांच में खंगाली जा रही है। मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने प्रेस वार्ता में बताया कि एसआईटी की कमान एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। इस जांच दल को पूरे प्रदेश में कार्रवाई का अधिकार होगा। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इसकी निगरानी हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश करेंगे। पेपर विवाद के बाद छात्र नाराजगी जताते दिखे। सरकार का कहना है कि युवाओं की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा, लेकिन कुछ दल और संगठन इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार का फोकस केवल परीक्षा की विश्वसनीयता और अभ्यर्थियों के हितों पर है। राज्य सरकार ने साफ किया है कि एसआईटी की रिपोर्ट आने तक आयोग परीक्षा से जुड़ा कोई अगला कदम नहीं उठाएगा। हरिद्वार केंद्र की अलग से जांच होगी और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को कठोर दंड दिया जाएगा। भविष्य की परीक्षाओं के लिए भी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Crime Haldwani Crime Paper Leak Investigation UKSSSC Paper Leak SIT Investigation Uttarakhand Crime Haldwani Crime News Evidence Appeal Police Investigation Graduate Level Exam Uttarakhand News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UKSSSC Paper Leak: सीएम धामी की दो टूक, किसी सूरत में नहीं बख्शे जाएंगे दोषीUKSSSC Paper Leak: सीएम धामी की दो टूक, किसी सूरत में नहीं बख्शे जाएंगे दोषीमुख्यमंत्री ने यूकेएसएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को सख्त सजा देने की बात कही है। बेरोजगार संघ ने उनसे मुलाकात की जिसके बाद उन्होंने युवाओं के हितों की रक्षा का आश्वासन दिया। हरिद्वार में युवाओं ने पेपर लीक मामले में आयोग का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और आयोग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने राज्य लोक सेवा आयोग को परीक्षा कराने की...
Read more »

UKSSSC पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, हरिद्वार के सेक्टर मजिस्ट्रेट पर गिरी गाज, जांच में सामने आई बड़ी लापरवाहीUKSSSC पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, हरिद्वार के सेक्टर मजिस्ट्रेट पर गिरी गाज, जांच में सामने आई बड़ी लापरवाहीUKSSSC Paper Leak Case: उत्तराखंड में पेपर लीक मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में हरिद्वार के सेक्टर मजिस्ट्रेट के.एन. तिवारी को निलंबित कर दिया गया है. जिसे लेकर वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने आदेश जारी कर दिया है. पढ़िए पूरी डिटेल...
Read more »

श्रीराम के दरबार तक पहुंचा उत्‍तराखंड पेपर लीक मामला: रामलीला मंच का वीडियो वायरल, सीएम धामी ने कहा था-राज्...श्रीराम के दरबार तक पहुंचा उत्‍तराखंड पेपर लीक मामला: रामलीला मंच का वीडियो वायरल, सीएम धामी ने कहा था-राज्...Uttarakhand paper leak case reaches the court of Shri Ram Social Media Video Viral
Read more »

UKSSSC Paper Leak: मुख्‍य आरोपित खालिद की संपत्ति पर चला बुलडोजर, दो बहनों की शादी टूटने की भी चर्चाUKSSSC Paper Leak: मुख्‍य आरोपित खालिद की संपत्ति पर चला बुलडोजर, दो बहनों की शादी टूटने की भी चर्चाउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UKSSSC परीक्षा में नकल के मुख्य आरोपी खालिद की संपत्ति पर बुलडोजर चला। खालिद के कदाचार से सुल्तानपुर कस्बे में शोक की लहर है जहाँ उसके परिवार को प्रतिष्ठित माना जाता था। नकल के कारण उसकी दो बहनों की शादी टूटने की अफवाहें हैं। खालिद के कार्यों ने परिवार को अपमानित किया और कस्बे का नाम खराब...
Read more »

UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड पेपर लीक मामले में एक्शन, मुख्‍य आरोपी खालिद की संपत्ति पर चला बुलडोजरUKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड पेपर लीक मामले में एक्शन, मुख्‍य आरोपी खालिद की संपत्ति पर चला बुलडोजरUKSSSC Paper Leak: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी खालिद मलिक के परिवार द्वारा किए गए अतिक्रमण पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की. सुल्तानपुर में जेसीबी से कब्जा हटाया गया. एसडीएम ने बताया कि यह अभियान पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा चिन्हित अतिक्रमण पर था.
Read more »

UKSSSC Paper Leak: प्रदेशभर में भ्रमण कर फीडबैक लेगी एसआईटी,UKSSSC Paper Leak: प्रदेशभर में भ्रमण कर फीडबैक लेगी एसआईटी,उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं की जांच के लिए गठित एसआईटी जल्द ही पूरे प्रदेश का दौरा करेगी। हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज बीएस वर्मा की निगरानी में बनी यह एसआईटी परीक्षा की जांच और जनमानस की राय लेगी। सरकार परीक्षाओं में पारदर्शिता को प्राथमिकता दे रही है और नकल रोकने के लिए सख्त कानून...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:04:19