UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड पेपर लीक मामले में एक्शन, मुख्‍य आरोपी खालिद की संपत्ति पर चला बुलडोजर

Haridwar News News

UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड पेपर लीक मामले में एक्शन, मुख्‍य आरोपी खालिद की संपत्ति पर चला बुलडोजर
Haridwar Today NewsHaridwar Hindi NewsHaridwar Paper Leak News
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 80 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 63%

UKSSSC Paper Leak: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी खालिद मलिक के परिवार द्वारा किए गए अतिक्रमण पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की. सुल्तानपुर में जेसीबी से कब्जा हटाया गया. एसडीएम ने बताया कि यह अभियान पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा चिन्हित अतिक्रमण पर था.

HaridwarKaran Khurana: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी खालिद मलिक के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है. उसकी गिरफ्तारी के बाद अब प्रशासन ने उसके परिवार के अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही की है.

शुक्रवार को लक्सर एसडीएम सौरभ अस्वाल और एसपी देहात शेखर सुयाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग व पुलिस की टीम ने सुल्तानपुर में अभियान चलाकर अतिक्रमण को ध्वस्त कराया. सरकारी जमीन पर कब्जा हटाया प्रशासनिक टीम ने बताया कि खालिद मलिक और उसके चाचा ने सुल्तानपुर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर दुकानों के सामने अतिक्रमण कर रखा था. स्थानीय लोगों की शिकायत और विभागीय जांच के बाद कार्रवाई का निर्णय लिया गया. मौके पर जेसीबी मशीन लगाकर कब्जे को ध्वस्त किया गया. इस दौरान प्रशासनिक अमले के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा ताकि किसी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके. परिवार ने भी माना सख्त कार्रवाई जरूरी कार्रवाई के समय खालिद मलिक के परिजन मौके पर मौजूद थे. उन्होंने प्रशासनिक टीम से कहा कि जो भी गलत करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. परिजनों के इस रुख को देखकर मौके पर उपस्थित लोगों ने भी राहत की सांस ली. क्षेत्रवासियों में चर्चा अभियान की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. क्षेत्र में चर्चा रही कि यह कार्रवाई आरोपी खालिद मलिक के परिवार के अतिक्रमण पर की गई है. हालांकि, इस संबंध में लक्सर एसडीएम सौरभ अस्वाल ने स्पष्ट किया कि यह अतिक्रमण अभियान पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा पहले से चिन्हित अतिक्रमण को हटाने के लिए चलाया गया था. लगातार दबाव में आरोपी गौरतलब है कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण में खालिद मलिक की गिरफ्तारी के बाद से ही प्रशासनिक और पुलिस विभाग उसके खिलाफ लगातार सख्त रुख अपनाए हुए हैं. अब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कानून और प्रशासन आरोपी व उसके परिवार को किसी भी प्रकार की राहत देने के मूड में नहीं है. यह भी पढ़ें : 12वीं की छात्रा बनी एक दिन की DM, कुर्सी पर बैठते ही धड़ाधड़ सुनाए फरमान, बगल में खड़े रहे बड़े अफसर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Haridwar Today News Haridwar Hindi News Haridwar Paper Leak News Haridwar Samachar Haridwar Letest News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UKSSSC Paper Leak: सीएम धामी की दो टूक, किसी सूरत में नहीं बख्शे जाएंगे दोषीUKSSSC Paper Leak: सीएम धामी की दो टूक, किसी सूरत में नहीं बख्शे जाएंगे दोषीमुख्यमंत्री ने यूकेएसएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को सख्त सजा देने की बात कही है। बेरोजगार संघ ने उनसे मुलाकात की जिसके बाद उन्होंने युवाओं के हितों की रक्षा का आश्वासन दिया। हरिद्वार में युवाओं ने पेपर लीक मामले में आयोग का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और आयोग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने राज्य लोक सेवा आयोग को परीक्षा कराने की...
Read more »

UKSSSC Paper Case: स्नातक स्तरीय परीक्षा मामले में SIT करेगी जांच, हाईकोर्ट के रिटायर जज करेंगे पर्यवेक्षणUKSSSC Paper Case: स्नातक स्तरीय परीक्षा मामले में SIT करेगी जांच, हाईकोर्ट के रिटायर जज करेंगे पर्यवेक्षणयदि यहां लापरवाही या गड़बड़ी किसी भी स्तर पर पाई गई तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. राज्य। उत्तराखंड
Read more »

UKSSSC पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, हरिद्वार के सेक्टर मजिस्ट्रेट पर गिरी गाज, जांच में सामने आई बड़ी लापरवाहीUKSSSC पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, हरिद्वार के सेक्टर मजिस्ट्रेट पर गिरी गाज, जांच में सामने आई बड़ी लापरवाहीUKSSSC Paper Leak Case: उत्तराखंड में पेपर लीक मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में हरिद्वार के सेक्टर मजिस्ट्रेट के.एन. तिवारी को निलंबित कर दिया गया है. जिसे लेकर वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने आदेश जारी कर दिया है. पढ़िए पूरी डिटेल...
Read more »

UKSSSC Leak: मास्टरमाइंड को 12 सवालों का जवाब दिया, सॉल्वर होने के शक में असिस्टेंट प्रोफेसर सस्पेंडUKSSSC Leak: मास्टरमाइंड को 12 सवालों का जवाब दिया, सॉल्वर होने के शक में असिस्टेंट प्रोफेसर सस्पेंडउत्तराखंड सरकार ने 21 सितम्बर को हुए UKSSSC पेपर लीक मामले में सख्त कार्रवाई की है. टिहरी में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को निलंबित कर दिया गया है. वहीं हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने परीक्षा केंद्र में ड्यूटी पर रहे SI रोहित कुमार और कांस्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी को भी निलंबित कर जांच सीओ रुड़की को सौंपी है.
Read more »

श्रीराम के दरबार तक पहुंचा उत्‍तराखंड पेपर लीक मामला: रामलीला मंच का वीडियो वायरल, सीएम धामी ने कहा था-राज्...श्रीराम के दरबार तक पहुंचा उत्‍तराखंड पेपर लीक मामला: रामलीला मंच का वीडियो वायरल, सीएम धामी ने कहा था-राज्...Uttarakhand paper leak case reaches the court of Shri Ram Social Media Video Viral
Read more »

UKSSSC Paper Leak: मुख्‍य आरोपित खालिद की संपत्ति पर चला बुलडोजर, दो बहनों की शादी टूटने की भी चर्चाUKSSSC Paper Leak: मुख्‍य आरोपित खालिद की संपत्ति पर चला बुलडोजर, दो बहनों की शादी टूटने की भी चर्चाउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UKSSSC परीक्षा में नकल के मुख्य आरोपी खालिद की संपत्ति पर बुलडोजर चला। खालिद के कदाचार से सुल्तानपुर कस्बे में शोक की लहर है जहाँ उसके परिवार को प्रतिष्ठित माना जाता था। नकल के कारण उसकी दो बहनों की शादी टूटने की अफवाहें हैं। खालिद के कार्यों ने परिवार को अपमानित किया और कस्बे का नाम खराब...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:49:37