UKSSSC Paper Leak Case: उत्तराखंड में पेपर लीक मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में हरिद्वार के सेक्टर मजिस्ट्रेट के.एन. तिवारी को निलंबित कर दिया गया है. जिसे लेकर वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने आदेश जारी कर दिया है. पढ़िए पूरी डिटेल...
UKSSSC Paper Leak Case: उत्तराखंड में पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. इस मामले में सरकार ने हरिद्वार के सेक्टर मजिस्ट्रेट के.एन. तिवारी को निलंबित कर दिया है. इस मामले में वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने निलंबन से जुड़ा आदेश जारी कर दिया है.
हरिद्वार के जिला ग्रामीण विकास एजेंसी के परियोजना निदेशक के.एन. तिवारी को एक परीक्षा केंद्र की निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया था. आदेश में साफ कर दिया गया है कि पेपर जैसे परीक्षा केंद्र से बाहर गया, उससे साफ है कि परियोजना निदेशक अपनी जिम्मेदारी निभाने में कामयाब नहीं रहे. उनकी संवेदनशीलता इसमें नहीं दिखाई दी. ऐसे में पेपर लीक मामले में उनकी प्रथम दृष्टया लापरवाही दिखाई देती है. जिसके चलते उन्हें निलंबित किया जाता है. तिवारी पर लगे संगीन आरोप के.एन. तिवारी प्रथम दृष्टया पर्यवेक्षण में लापरवाही बरतने और अपने कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील न होने का दोषी पाया गया है. इस मामले में विचार-विमर्श के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उन्हें अग्रिम आदेशों तक आयुक्त, ग्राम्य विकास कार्यालय, पौड़ी से संबद्ध किया गया है. आपको बता दें, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा स्नातक स्तरीय परीक्षा हुई थी. जिसमें पेपर लीक का मामला सामने आया. सरकार को कार्रवाई के लिए खत हरिद्वार के परीक्षा केंद्र में लापरवाही को लेकर UKSSSC ने सरकार को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था. जिसमें यह कहा गया था कि परियोजना निदेशक के.एन. तिवारी को परीक्षा में सुचिता बनाए रखने के लिए जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन जिस तरह से प्रश्न पत्र के तीन पेज केंद्र से बाहर भेजे गए उस हिसाब से परीक्षा केंद्र में लापरवाही की गई है. ऐसे में उक्त अधिकारी पर कार्रवाई की जाए. पेपर बाहर भेजने वाला गिरफ्तार 21 सितंबर को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्नातक स्तरीय कई रिक्त पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें परीक्षा केंद्र से पेपर शुरू होने के आधे घंटे में ही प्रश्न पत्र के तीन पेज केंद्र से बाहर आए थे. इस मामले में सरकार ने SIT का गठन किया है. परीक्षा केंद्र से पेपर बाहर भेजने वाले खालिद की भी गिरफ्तारी हुई है. यह भी पढ़ें: Kashipur News: अफवाह बनी मुसीबत, अचानक युवक की मौत की फैली थी झूठी खबर, फिर पुलिस ने दिए ये कड़े संदेश
UKSSSC Action In UKSSSC Paper Leak Project Director Suspended Dehradun News Dehradun Today News Dehradun Latest News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UKSSSC पेपर लीक में बड़ा खुलासा, 18 में से 3 कमरों ने नहीं था जैमर, मुख्य आरोपी खालिद गिरफ्तार, रूम नंबर-9 दी थी परीक्षाउत्तराखंड में UKSSSC पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी खालिद को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया. खालिद पर आरोप है कि उसने बिना जैमर वाले रूम से पेपर लीक किया और चार अलग-अलग सेंटरों से आवेदन भरे. पुलिस खालिद से पूछताछ कर रही है. बेरोजगार युवाओं ने पेपर रद्द और सीबीआई जांच की मांग की है.
Read more »
Uttarakhand News: UKSSSC पटवारी पेपर लीक मामला! पुलिस की गिरफ्त में आरोपी खालिदUKSSSC Patwari Exam 2025: हरिद्वार में UKSSSC पटवारी परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी खालिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस खालिद को लेकर देहरादून रवाना हो चुकी है.
Read more »
UKSSSC पेपर लीक के खिलाफ सड़कों पर स्टूडेंट्स: परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे में ही शेयर हुए स्क्रीनशॉट; ...21 सितंबर, रविवार। सुबह करीब 7 बजे थे। टिहरी गढ़वाल कॉलेज की प्रोफेसर सुमन रोज की तरह फोन स्क्रॉल कर रही थीं। करीब 7 बजकर 55 मिनट पर खालिद मलिक नाम के एक आदमी ने उन्हें मैसेज किया। खालिद ने कहा उसकी बहन को कोई
Read more »
UKSSSC Paper Case: बहन साबिया के बाद अब सूत्रधार खालिद भी हरिद्वार से गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारीउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्र से बाहर पहुंचाने के मामले में सूत्रधार खालिद मंगलवार को पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पिछले दो दिन से उसकी तलाश थी। उसे
Read more »
UKSSSC Paper Leak: जिस कक्ष में परीक्षा दे रहा था खालिद, वहां नहीं था जैमरउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया है। हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र में आरोपी खालिद मलिक के कमरे में जैमर नहीं लगा था जिससे पेपर लीक करने में आसानी हुई। सीसीटीवी फुटेज में परीक्षा के दौरान संदिग्ध लोग भी दिखे। पुलिस केंद्र के स्टाफ से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी...
Read more »
UKSSSC Paper Leak: सीएम धामी की दो टूक, किसी सूरत में नहीं बख्शे जाएंगे दोषीमुख्यमंत्री ने यूकेएसएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को सख्त सजा देने की बात कही है। बेरोजगार संघ ने उनसे मुलाकात की जिसके बाद उन्होंने युवाओं के हितों की रक्षा का आश्वासन दिया। हरिद्वार में युवाओं ने पेपर लीक मामले में आयोग का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और आयोग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने राज्य लोक सेवा आयोग को परीक्षा कराने की...
Read more »
