UKSSSC Paper Leak: जिस कक्ष में परीक्षा दे रहा था खालिद, वहां नहीं था जैमर

Dehradun-City-General News

UKSSSC Paper Leak: जिस कक्ष में परीक्षा दे रहा था खालिद, वहां नहीं था जैमर
CrimePaper Leak CaseUKSSSC Exam
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 86%
  • Publisher: 53%

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया है। हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र में आरोपी खालिद मलिक के कमरे में जैमर नहीं लगा था जिससे पेपर लीक करने में आसानी हुई। सीसीटीवी फुटेज में परीक्षा के दौरान संदिग्ध लोग भी दिखे। पुलिस केंद्र के स्टाफ से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी...

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक होने के मामले में जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसकी परतें खुल रही हैं। सबसे गंभीर यह है कि हरिद्वार के बहादुरपुर जट गांव स्थित आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज के जिस कक्ष संख्या नौ में पर्चा लीक करने के मुख्य आरोपित खालिद मलिक ने परीक्षा दी, उसमें जैमर नहीं लगाया गया था। इसके अलावा कक्ष संख्या 17 और 18 में भी जैमर नहीं लगाए गए। इस केंद्र में 18 कक्षों में परीक्षा कराई गई थी, लेकिन जैमर 15 कक्षों में ही लगाए गए। खालिद वाले कक्ष में किन कारणों से जैमर नहीं लगाया गया, यह बड़ा सवाल है। इसके अलावा परीक्षा केंद्र की सीसीटीवी फुटेज में परीक्षा शुरू होने के बाद कुछ संदिग्ध व्यक्ति भी घूमते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि परीक्षा शुरू होने के बाद केंद्र में किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं होती। ऐसे में परीक्षा केंद्र के प्रभारी सहित बायोमैट्रिक करने वाला आउटसोर्स स्टाफ भी जांच के घेरे में है। पुलिस जांच में इस बात की पुष्टि भी हो चुकी है कि खालिद परीक्षा केंद्र में मोबाइल के साथ दाखिल हुआ था। उसी मोबाइल से उसने प्रश्नपत्र के फोटो लेकर अपनी बहन साबिया को भेजे। आरोपित खालिद दरवाजे के बगल वाली सीट पर बैठा था। इसी टेबल पर प्रश्नपत्र की फोटो ली गई और बाहर भेजी गई। खालिद परीक्षा समाप्त होने के बाद घर आया और जब उसने इंटरनेट मीडिया पर पेपर लीक होने की खबरें पढ़ीं तो फोन लेकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में परीक्षा रद्द होने के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, बोले-परिणाम निरस्त हुआ तो वर्षों की मेहनत पर फिर जाएगा पानी इस प्रकरण से पूरे परीक्षा केंद्र पर सवाल उठ रहे हैं। जांच एजेंसी यह भी मान रही है कि इसमें खालिद का कोई बड़ा आका हो सकता है, जिसने यह पूरी व्यवस्था बनाई। कक्ष निरीक्षक, बायोमैट्रिक स्टाफ व कक्ष में तैनात अन्य कर्मचारी भी पुलिस के रडार पर हैं। खालिद से पूछताछ के बाद कई बड़े नाम सामने आने की संभावना है। पेपर लीक प्रकरण में परीक्षा केंद्र का पूरा स्टाफ जांच के दायरे में हैं। कक्ष प्रभारी, बायोमैट्रिक स्टाफ व अन्य स्टाफ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। खालिद व उसकी बहन साबिया के बीच की कड़ी कौन है, इसकी जांच की जा रही है। -जया बलूनी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, ऋषिकेश.

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक होने के मामले में जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसकी परतें खुल रही हैं। सबसे गंभीर यह है कि हरिद्वार के बहादुरपुर जट गांव स्थित आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज के जिस कक्ष संख्या नौ में पर्चा लीक करने के मुख्य आरोपित खालिद मलिक ने परीक्षा दी, उसमें जैमर नहीं लगाया गया था। इसके अलावा कक्ष संख्या 17 और 18 में भी जैमर नहीं लगाए गए। इस केंद्र में 18 कक्षों में परीक्षा कराई गई थी, लेकिन जैमर 15 कक्षों में ही लगाए गए। खालिद वाले कक्ष में किन कारणों से जैमर नहीं लगाया गया, यह बड़ा सवाल है। इसके अलावा परीक्षा केंद्र की सीसीटीवी फुटेज में परीक्षा शुरू होने के बाद कुछ संदिग्ध व्यक्ति भी घूमते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि परीक्षा शुरू होने के बाद केंद्र में किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं होती। ऐसे में परीक्षा केंद्र के प्रभारी सहित बायोमैट्रिक करने वाला आउटसोर्स स्टाफ भी जांच के घेरे में है। पुलिस जांच में इस बात की पुष्टि भी हो चुकी है कि खालिद परीक्षा केंद्र में मोबाइल के साथ दाखिल हुआ था। उसी मोबाइल से उसने प्रश्नपत्र के फोटो लेकर अपनी बहन साबिया को भेजे। आरोपित खालिद दरवाजे के बगल वाली सीट पर बैठा था। इसी टेबल पर प्रश्नपत्र की फोटो ली गई और बाहर भेजी गई। खालिद परीक्षा समाप्त होने के बाद घर आया और जब उसने इंटरनेट मीडिया पर पेपर लीक होने की खबरें पढ़ीं तो फोन लेकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में परीक्षा रद्द होने के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, बोले-परिणाम निरस्त हुआ तो वर्षों की मेहनत पर फिर जाएगा पानी इस प्रकरण से पूरे परीक्षा केंद्र पर सवाल उठ रहे हैं। जांच एजेंसी यह भी मान रही है कि इसमें खालिद का कोई बड़ा आका हो सकता है, जिसने यह पूरी व्यवस्था बनाई। कक्ष निरीक्षक, बायोमैट्रिक स्टाफ व कक्ष में तैनात अन्य कर्मचारी भी पुलिस के रडार पर हैं। खालिद से पूछताछ के बाद कई बड़े नाम सामने आने की संभावना है। पेपर लीक प्रकरण में परीक्षा केंद्र का पूरा स्टाफ जांच के दायरे में हैं। कक्ष प्रभारी, बायोमैट्रिक स्टाफ व अन्य स्टाफ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। खालिद व उसकी बहन साबिया के बीच की कड़ी कौन है, इसकी जांच की जा रही है। -जया बलूनी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, ऋषिकेश

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Crime Paper Leak Case UKSSSC Exam Khalid Malik Haridwar Exam Center Jammer Absence Police Investigation Exam Center Scrutiny Bahadurpur Jat Question Paper Leak Crime Uttarakhand News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बेरोजगार संघ का देहरादून में प्रदर्शन, मजिस्ट्रेट ने लगाई धारा 163, इन जगहों पर जानें से बचेंबेरोजगार संघ का देहरादून में प्रदर्शन, मजिस्ट्रेट ने लगाई धारा 163, इन जगहों पर जानें से बचेंUKSSSC Paper Leak Case: UKSSSC पेपर लीक के उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कांग्रेस और बेरोजगार संगठन ने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. इसके देखते हुए मजिस्ट्रेट ने लागू की धारा 163 BNS. भारी संख्या में पुलिस फोर्स रहेगी अलग-अलग क्षेत्र में तैनात
Read more »

UKSSSC Paper Leak: ₹12-15 लाख में बिका पटवारी का एक पेपर? एग्जाम से पहले मचा बवाल, प्रोफेसर समेत 4 अरेस्टUKSSSC Paper Leak: ₹12-15 लाख में बिका पटवारी का एक पेपर? एग्जाम से पहले मचा बवाल, प्रोफेसर समेत 4 अरेस्टUKSSSC Paper Leak Latest Update: उत्तराखंड सरकारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एक नया मोड सामने आया है। महिला प्रोफेसर और एक अभ्यर्थी के बाद नकल माफिया हाकम सिंह और उसके एक साथी को अरेस्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि 12-15 लाख रुपये में एक पेपर की डील हुई...
Read more »

UKSSSC पेपर लीक में बड़ा खुलासा, 18 में से 3 कमरों ने नहीं था जैमर, मुख्य आरोपी खालिद गिरफ्तार, रूम नंबर-9 दी थी परीक्षाUKSSSC पेपर लीक में बड़ा खुलासा, 18 में से 3 कमरों ने नहीं था जैमर, मुख्य आरोपी खालिद गिरफ्तार, रूम नंबर-9 दी थी परीक्षाउत्तराखंड में UKSSSC पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी खालिद को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया. खालिद पर आरोप है कि उसने बिना जैमर वाले रूम से पेपर लीक किया और चार अलग-अलग सेंटरों से आवेदन भरे. पुलिस खालिद से पूछताछ कर रही है. बेरोजगार युवाओं ने पेपर रद्द और सीबीआई जांच की मांग की है.
Read more »

Uttarakhand News: UKSSSC पटवारी पेपर लीक मामला! पुलिस की गिरफ्त में आरोपी खालिदUttarakhand News: UKSSSC पटवारी पेपर लीक मामला! पुलिस की गिरफ्त में आरोपी खालिदUKSSSC Patwari Exam 2025: हरिद्वार में UKSSSC पटवारी परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी खालिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस खालिद को लेकर देहरादून रवाना हो चुकी है.
Read more »

UKSSSC पेपर लीक के खिलाफ सड़कों पर स्‍टूडेंट्स: परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे में ही शेयर हुए स्‍क्रीनशॉट; ...UKSSSC पेपर लीक के खिलाफ सड़कों पर स्‍टूडेंट्स: परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे में ही शेयर हुए स्‍क्रीनशॉट; ...21 सितंबर, रविवार। सुबह करीब 7 बजे थे। टिहरी गढ़वाल कॉलेज की प्रोफेसर सुमन रोज की तरह फोन स्क्रॉल कर रही थीं। करीब 7 बजकर 55 मिनट पर खालिद मलिक नाम के एक आदमी ने उन्हें मैसेज किया। खालिद ने कहा उसकी बहन को कोई
Read more »

UKSSSC Paper Case: बहन साबिया के बाद अब सूत्रधार खालिद भी हरिद्वार से गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारीUKSSSC Paper Case: बहन साबिया के बाद अब सूत्रधार खालिद भी हरिद्वार से गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारीउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्र से बाहर पहुंचाने के मामले में सूत्रधार खालिद मंगलवार को पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पिछले दो दिन से उसकी तलाश थी। उसे
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:37:16