Uttarakhand: भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कड़ा रुख, सात अफसर हुए निलंबित Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami action against Haridwar Bhoomi Ghotala राज्य | उत्तराखंड
हरिद्वार नगर निगम में करोड़ों रुपये की जमीन खरीदी में हुए घोटाले पर पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने दो आईएएस, एक पीसीएस अधिकारी सहित सात अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं.
सरकार मामले में पहले ही तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर चुकी है. दो अधिकारियों की सेवाएं भी मामले में समाप्त कर दी गईं हैं. मामले में अब तक कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है. Advertismentविजिलेंस विभाग को सरकार ने घोटाले की विस्तृत जांच सौंपी है. भूमि विक्रय से जुड़े सभी दस्तावेजों को निरस्त करके भूस्वामियों को दी गई रकम भी रिकवर करने का आदेश जारी किया गया है. हरिद्वार नगर निगम ने सराय गांव में कूड़े के ढेर के पास स्थित अनुपयुक्त 2.3070 हेक्टेयर जमीन को करोड़ों रुपये में खरीदने को लेकर सवाल खड़े किए थे. मुख्यमंत्री ने इसके जांच के आदेश दिए. सचिव रणवीर सिंह चौहान ने 29 मई को जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी. मुख्यमंत्री ने इस आधार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए. निलंबित अधिकारियों की सूची: कर्मेन्द्र सिंह– तत्कालीन प्रशासक, नगर निगम हरिद्वार एवं मौजूदा डीएम वरुण चौधरी– तत्कालीन नगर आयुक्त, हरिद्वार अजयवीर सिंह– तत्कालीन एसडीएम, हरिद्वार निकिता बिष्ट– वरिष्ठ वित्त अधिकारी, नगर निगम विक्की– वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक राजेश कुमार– रजिस्ट्रार कानूनगो, तहसील हरिद्वार कमलदास – मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, तहसील हरिद्वार पहले की गई कार्रवाई: आनंद सिंह मिश्रवाण– प्रभारी अधिशासी अभियंता लक्ष्मी कांत भट्ट– कर एवं राजस्व अधीक्षक दिनेश चंद्र कांडपाल– अवर अभियंता रविंद्र कुमार दयाल– प्रभारी सहायक नगर आयुक्त वेदपाल– संपत्ति लिपिक कार्रवाई पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार की शुरू से ही प्राथमिकता रही है, जवाबदेही और पारदर्शिता. उन्होंने कहा कि अधिकारी कितने भी वरिष्ठ हों, नियमों की अनदेखी होने पर कार्रवाई तय है. सीएम धामी ने नगर निगम हरिद्वार के पूर्व नगर आयुक्त रहे वरुण चौधरी के कार्यकाल के दौरान हुए सभी कार्यों के भी विशेष ऑडिट करने निर्देश दिए हैं. सरकार का कहना है कि ये कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'ऑपरेशन सिंदूर' : पहलगाम हमले का लिया बदला, पाकिस्तान में भारत की एयर स्ट्राइक पर किसने क्या कहा'ऑपरेशन सिंदूर' पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत माता की जय, आतंकिस्तान के खिलाफ भारत का OperationSindoor जय हिंद !
Read more »
Uttarakhand News: धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर प्रहार, तीन सालों में 150 पर कसा शिकंजाउत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए पिछले तीन वर्षों में 150 से अधिक अधिकारियों कर्मचारियों और माफियाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें सेवानिवृत्त आईएएस और आईएफएस अधिकारी भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री धामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दोहराया है और कहा है कि यह अभियान आगे भी जारी...
Read more »
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले पुष्कर सिंह धामी, इन विकास परियोजनाओं के लिए बनी सहमतिदेश UK CM Pushkar Singh Dhami Meets Nitin Gadkari signed these Developmental Projects केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले पुष्कर सिंह धामी, इन विकास परियोजनाओं के लिए बनी सहमति राज्य | उत्तराखंड
Read more »
मदरसों के पाठ्यक्रम में शामिल होगा 'ऑपरेशन सिंदूर', उत्तराखंड की धामी सरकार का बड़ा फैसलामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने फैसला किया है कि राज्य के सभी मान्यता प्राप्त मदरसों के पाठ्यक्रम में अब 'ऑपरेशन सिंदूर' को शामिल किया जाएगा.
Read more »
इंडोनेशिया ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख का समर्थन किया : संदीप चक्रवर्तीइंडोनेशिया ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख का समर्थन किया : संदीप चक्रवर्ती
Read more »
अंकिता भंडारी के परिजनों को मिला न्याय, पुष्कर सिंह धामी सरकार की तत्परता का परिणामउत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड में अदालत ने तीनों दोषियों, पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सरकार ने एसआईटी गठित कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की। परिजनों की मांग पर तीन बार वकील बदले...
Read more »
