Uttarakhand Weather देहरादून में बीते सोमवार रात हुई वर्षा ने 101 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस महीने सामान्य से 305 अधिक वर्षा दर्ज की गई जिससे शहर में तबाही मची है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है और येलो अलर्ट जारी किया है जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई...
विजय जोशी, जागरण देहरादून। मानसून सीजन का आखिरी महीना सितंबर इस बार दून और प्रदेश के लिए भारी पड़ रहा है। महज आधा महीना बीता है और बारिश ने तबाही मचा दी है। खासतौर पर बीते सात दिन देहरादून पर बेहद भारी साबित हुए हैं। इस एक सप्ताह के अंतराल में सामान्य से 305 प्रतिशत अधिक वर्षा ने दून को पस्त कर दिया। बीते सोमवार को ही देहरादून के सहस्रधारा क्षेत्र में वर्षा ने 24 घंटे में आल टाइम हाई का रिकार्ड बनाया। वहीं, अभी अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों के और डराने की आशंका है। 10 सितंबर से 17 सितंबर के बीच दून में औसत वर्षा 215 मिमी दर्ज की गई, जबकि सामान्यत: इस अवधि में सिर्फ 53 मिमी बारिश होती है। यानी इस बार 305 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। यही नहीं, सितंबर माह में अब तक दून की औसत वर्षा 396 मिमी पहुंच चुकी है, जो सामान्य 159 मिमी से 149 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश का हाल भी अलग नहीं है। पूरे उत्तराखंड में सितंबर में औसत वर्षा 223 मिमी दर्ज की गई, जबकि सामान्य 133 मिमी होती है। यानी यहां भी बारिश करीब 67 प्रतिशत अधिक हुई है। आंकड़े चिंता बढ़ाते हैं, क्योंकि आमतौर पर मानसून का सबसे ज्यादा असर अगस्त में दिखता है। उसके बाद जुलाई और फिर सितंबर का स्थान होता है। लेकिन, इस बार मानसून का मिजाज पूरी तरह बदला-बदला है। सितंबर न केवल सबसे ज्यादा बरसने की ओर अग्रसर है, बल्कि बीते सोमवार रात को दून ने अपना 101 साल पुराना बारिश का रिकार्ड भी तोड़ दिया। औसत वर्षा पूरे जिले में विभिन्न स्थानों पर हुई अलग-अलग मात्रा का औसत होती है। मानसून सक्रिय, तीव्र वर्षा का दौर जारी देहरादून: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं और भारी बारिश आफत बनी हुई है। देहरादून के बाद बुधवार को हरिद्वार के कई इलाकों में भारी बारिश आफत बनी रही। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में रुक-रुककर तीव्र वर्षा के दौर हो रहे हैं। अभी उत्तराखंड में वर्षा का क्रम बना रहने का अनुमान है। मानसून की सक्रियता के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अत्यंत भारी वर्षा होने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की आशंका है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। शेष जिलों में भी कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र वर्षा हो सकती है।.
विजय जोशी, जागरण देहरादून। मानसून सीजन का आखिरी महीना सितंबर इस बार दून और प्रदेश के लिए भारी पड़ रहा है। महज आधा महीना बीता है और बारिश ने तबाही मचा दी है। खासतौर पर बीते सात दिन देहरादून पर बेहद भारी साबित हुए हैं। इस एक सप्ताह के अंतराल में सामान्य से 305 प्रतिशत अधिक वर्षा ने दून को पस्त कर दिया। बीते सोमवार को ही देहरादून के सहस्रधारा क्षेत्र में वर्षा ने 24 घंटे में आल टाइम हाई का रिकार्ड बनाया। वहीं, अभी अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों के और डराने की आशंका है। 10 सितंबर से 17 सितंबर के बीच दून में औसत वर्षा 215 मिमी दर्ज की गई, जबकि सामान्यत: इस अवधि में सिर्फ 53 मिमी बारिश होती है। यानी इस बार 305 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। यही नहीं, सितंबर माह में अब तक दून की औसत वर्षा 396 मिमी पहुंच चुकी है, जो सामान्य 159 मिमी से 149 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश का हाल भी अलग नहीं है। पूरे उत्तराखंड में सितंबर में औसत वर्षा 223 मिमी दर्ज की गई, जबकि सामान्य 133 मिमी होती है। यानी यहां भी बारिश करीब 67 प्रतिशत अधिक हुई है। आंकड़े चिंता बढ़ाते हैं, क्योंकि आमतौर पर मानसून का सबसे ज्यादा असर अगस्त में दिखता है। उसके बाद जुलाई और फिर सितंबर का स्थान होता है। लेकिन, इस बार मानसून का मिजाज पूरी तरह बदला-बदला है। सितंबर न केवल सबसे ज्यादा बरसने की ओर अग्रसर है, बल्कि बीते सोमवार रात को दून ने अपना 101 साल पुराना बारिश का रिकार्ड भी तोड़ दिया। औसत वर्षा पूरे जिले में विभिन्न स्थानों पर हुई अलग-अलग मात्रा का औसत होती है। मानसून सक्रिय, तीव्र वर्षा का दौर जारी देहरादून: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं और भारी बारिश आफत बनी हुई है। देहरादून के बाद बुधवार को हरिद्वार के कई इलाकों में भारी बारिश आफत बनी रही। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में रुक-रुककर तीव्र वर्षा के दौर हो रहे हैं। अभी उत्तराखंड में वर्षा का क्रम बना रहने का अनुमान है। मानसून की सक्रियता के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अत्यंत भारी वर्षा होने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की आशंका है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। शेष जिलों में भी कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र वर्षा हो सकती है।
Dehradun-City-Common-Man-Issues Dehradun City News Dehradun Rainfall Record Uttarakhand Weather Alert Heavy Rainfall Warning September Rainfall Monsoon Season Uttarakhand Extreme Weather Events Dehradun Weather News Uttarakhand News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Kerala Weather Updates: സംസ്ഥാനത്ത് മഴയ്ക്ക് ശമനം; വ്യാഴാഴ്ച വരെ ഇടിമിന്നലിന് സാധ്യതKerala Latest Weather Report: ഇടിമിന്നലിന്റെ ആദ്യ ലക്ഷണം കണ്ടുകഴിഞ്ഞാൽ ഉടൻ തന്നെ സുരക്ഷിതമായ കെട്ടിടത്തിനുള്ളിലേക്ക് മാറണം
Read more »
Uttarakhand News: देहरादून से बेंगलुरु के लिए नई उड़ान शुरू, सीएम धामी ने किया शुभारंभमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से बेंगलुरु के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस की नई उड़ान का शुभारंभ किया। इस सेवा से उत्तराखंड में निवेश पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान से युवाओं उद्यमियों और पर्यटकों को सुविधा होगी। राज्य में हवाई संपर्क को बेहतर बनाने के लिए कई हेलीपोर्ट भी तैयार किए जा रहे...
Read more »
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में इन चार जिलों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेटचंपावत में मानसून सुस्त पड़ने के बावजूद मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ बागेश्वर चंपावत और ऊधमसिंह नगर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बागेश्वर में सामान्य से साढ़े तीन गुना अधिक वर्षा दर्ज की गई है जबकि पौड़ी में कम वर्षा चिंता का विषय है। डीएम ने स्वाला में हाईवे का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश...
Read more »
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में फिर आने वाली है आसमानी आफत, देहरादून, नैनीताल वाले रहें सावधान, भारी बार...Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग ने आज (बुधवार) आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, उधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.
Read more »
उत्तराखंड मौसम: देहरादून, नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून से तबाही, हरिद्वार में गंगा नदी ने बढ़ाई टेंशनUttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिलहाल बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र की अनुसार अभी बारिश का रुख देखते हुए मानसून की विदाई के लिए इंतजार करना होगा।
Read more »
कानपुर में 24 घंटे में 4 डिग्री गिरा पारा: उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत, आज हो सकती है हल्की बूंदाबा...Kanpur weather, Kanpur weather department, Kanpur today's weather, Kanpur weather update, Kanpur temperature, rain in Kanpur, कानपुर के मौसम ने सोमवार को करवट बदली और तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 33.
Read more »
