Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में इन चार ज‍िलों में हो सकती है भारी बार‍िश, मौसम व‍िभाग ने द‍िया ताजा अपडेट

Pithauragarh-General News

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में इन चार ज‍िलों में हो सकती है भारी बार‍िश, मौसम व‍िभाग ने द‍िया ताजा अपडेट
Pithauragarh NewsUttarakhand RainfallMonsoon Update
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 53%

चंपावत में मानसून सुस्त पड़ने के बावजूद मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ बागेश्वर चंपावत और ऊधमसिंह नगर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बागेश्वर में सामान्य से साढ़े तीन गुना अधिक वर्षा दर्ज की गई है जबकि पौड़ी में कम वर्षा चिंता का विषय है। डीएम ने स्वाला में हाईवे का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश...

जागरण संवाददाता, चंपावत। सितंबर के पहले सप्ताह में सक्रिय रहे मानसून की वजह से प्रदेश के अनेक जिलों में अतिवृष्टि देखने को मिली थी। मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ से जलभराव जैसी स्थिति उपजी, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की वजह से आपदा देखने को मिली। मानसून अब सुस्त अवस्था में पहुंच गया है। हालांकि, अगले दो-तीन दिन वर्षा की स्थिति बनी रह सकती है। विशेषकर पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत व ऊधमसिंह नगर जिलों में वर्षा होने की संभावना है। मानसून की 80 प्रतिशत अवधि बीत चुकी है। अभी तक प्रदेश में सामान्य यानी दीर्घ अवधि के औसत से एक चौथाई अधिक वर्षा देखने को मिली है। एक जून से 16 सितंबर तक प्रदेश में 1108.

8 मिमी वर्षा होती है। इस बार 1376.3 मिमी पानी बरस चुका है। सर्वाधिक वर्षा वाले मामले में बागेश्वर शीर्ष पर है। बागेश्वर में साढ़े तीन गुना ज्यादा वर्षा हुई है। अल्मोड़ा, चमोली, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर व उत्तरकाशी भी सामान्य से ज्यादा वर्षा वाले जिलों में शामिल हैं। पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत, रुद्रप्रयाग जिलों में सामान्य वर्षा हुई है या फिर यह सामान्य से मामूली पीछे हैं। सामान्य से 28 प्रतिशत कम वर्षा के साथ पौड़ी की स्थिति थोड़ी चिंताजनक रही है। मौसम विभाग में 19 सितंबर तक पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत व ऊधमसिंह नगर जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ आकाशीय बिजली की तीव्र से अति तीव्र दौर की वर्षा हो सकती है। पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी व्यास घाटी में स्थित प्रसिद्ध आदि कैलास धाम के लिए यात्रा का दूसरा चरण प्रारंभ होने वाला है। वर्षा की वजह से उच्च हिमालयी क्षेत्र में भूस्खलन से रास्ते व सड़कें बंद होना आम बात है। 20 सितंबर से वर्षा में कमी आने लगेगी। डीएम ने रात्रि में स्वाला पहुंच हाईवे का किया निरीक्षण स्वाला में अक्सर बाधित हो रहे हाईवे की स्थिति देखने के लिए डीएम मनीष कुमार सोमवार रात मौके पर पहुंचे। स्वाला को सुचारु बनाए रखने व मार्ग चौड़ीकरण कार्य की प्रगति जानने के साथ अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण में सीएम कैंप कार्यालय के नोडल केदार बृजवाल भी शामिल रहे। डीएम ने कार्यरत कार्मिकों व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा यातायात को निरंतर सुचारू बनाए रखने के लिए कार्य की गति एवं संसाधन बढ़ाए जाएं। मार्ग चौड़ीकरण के कार्य में तेजी लाई जाए। गुणवत्ता व मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाए। रात्रिकालीन समय में भी कार्य बिना बाधा के जारी रहे। व्यापारियों व यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो और किसी भी परिस्थितियों में आमजन को निर्बाध और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। यह भी पढ़ें- ... जब रात 1 बजे अपने संसदीय क्षेत्र में दौरा करने निकल गए थे पीएम मोदी, CM धामी ने शेयर की 'माय मोदी स्टोरी'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Pithauragarh News Uttarakhand Rainfall Monsoon Update Heavy Rainfall Alert Landslide Warning Bageshwar Rainfall Champawat Weather Pithauragarh Weather Forecast Uttarakhand Weather News Disaster Management Uttarakhand Uttarakhand News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

उत्तराखंड का मौसम 15 सितंबर 2025: देहरादून, नैनीताल में आज ऑरेंज अलर्ट, 20 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनीउत्तराखंड का मौसम 15 सितंबर 2025: देहरादून, नैनीताल में आज ऑरेंज अलर्ट, 20 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनीUttarakhand Weather Today, उत्‍तराखंड मौसम न्यूज 15 सितंबर 2025: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। कभी तेज दौर की बारिश तो कभी मौसम साफ होते ही निकल रही धूप, कभी ठंड तो कभी गर्मी का एहसास करवा रही है।
Read more »

Uttarakhand News: मसूरी में भूस्खलन से दरका हाईवे, लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानीUttarakhand News: मसूरी में भूस्खलन से दरका हाईवे, लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानीमसूरी के भेड़ियाना गांव में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ जिससे सड़क का संपर्क टूट गया है। स्थानीय निवासियों ने लोनिवि पर नालियों के निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाया है। दो साल पहले भी यहाँ भूस्खलन हुआ था लेकिन कोई मरम्मत नहीं की गई। अगलाड़-थत्यूड़ मार्ग यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है और मसूरी जाने वाले वाहन इसी मार्ग से भेजे जा रहे...
Read more »

Uttarakhand News: हरिद्वार में बिहार एसटीएफ का बड़ा कारनामा, इनामी बदमाश गिरफ्तारUttarakhand News: हरिद्वार में बिहार एसटीएफ का बड़ा कारनामा, इनामी बदमाश गिरफ्तारएसटीएफ बिहार ने हरिद्वार पुलिस के साथ मिलकर नवादा से फरार चल रहे एक इनामी बदमाश विरेंद्र मंडल को गिरफ्तार किया। आरोपी पर हत्या और लूट के छह मामले दर्ज हैं। वह 10 साल से फरार था और उस पर 2000 रुपये का इनाम था। पुलिस टीम ने उसे शांतिकुंज क्षेत्र से ढूंढ निकाला। उसके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज...
Read more »

उत्तराखंड का मौसम 16 सितंबर 2025: देहरादून में देर रात फटा बादल, 100 लोग रेस्‍क्‍यू, आज भी तेज बारिश का अलर्टउत्तराखंड का मौसम 16 सितंबर 2025: देहरादून में देर रात फटा बादल, 100 लोग रेस्‍क्‍यू, आज भी तेज बारिश का अलर्टUttarakhand Weather Today, उत्‍तराखंड मौसम न्यूज 16 सितंबर 2025: उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। देहरादून के कार्लीगाड क्षेत्र में देर रात बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्र में कई दुकानों को क्षति पहुंची है। इस घटना में दो लोग लापता...
Read more »

Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख, देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटा, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट!Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख, देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटा, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट!Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बारिश का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग ने देहरादून समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जहां भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट.
Read more »

Uttarakhand News: देहरादून से बेंगलुरु के लिए नई उड़ान शुरू, सीएम धामी ने किया शुभारंभUttarakhand News: देहरादून से बेंगलुरु के लिए नई उड़ान शुरू, सीएम धामी ने किया शुभारंभमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से बेंगलुरु के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस की नई उड़ान का शुभारंभ किया। इस सेवा से उत्तराखंड में निवेश पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान से युवाओं उद्यमियों और पर्यटकों को सुविधा होगी। राज्य में हवाई संपर्क को बेहतर बनाने के लिए कई हेलीपोर्ट भी तैयार किए जा रहे...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:25:03