Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: देहरादून के साढ़े 15 लाख वोटर तैयार, पोलिंग पार्टियों ने संभाला मोर्चा

Dehradun-City-Politics News

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: देहरादून के साढ़े 15 लाख वोटर तैयार, पोलिंग पार्टियों ने संभाला मोर्चा
Uttarakhand Lok Sabha Election DateLok Sabha Election 2024Uttarakhand Lok Sabha Election 2024
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 143 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 103%
  • Publisher: 53%

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 दून के 15.

जागरण संवाददाता, देहरादूनः Uttarakhand Lok Sabha Election Date / Lok Sabha Election 2024 / Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 : दून के 15.56 लाख मतदाता लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की किस्मत लिखने को तैयार हैं। लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव को सफल बनाने के लिए निर्वाचन आयोग की मशीनरी ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। 1880 पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने मतदेय स्थलों पर मोर्चा संभाल लिया है। मतदान शुक्रवार सुबह 07 बजे से शुरू होगा और 05 बजे तक संपन्न होगा। जिन बूथों पर पांच बजे तक भी मतदाता कतार में खड़े होंगे, वहां सभी के मतदान के बाद प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में एक-एक सखी बूथ तैयार गुरुवार को पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में गुरुवार को भी सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। मतदान के लिए दूरस्थ चकराता के दुर्गम क्षेत्रों की 122 पोलिंग पार्टियों को बुधवार को ही रवाना किया जा चुका था, जबकि शेष 1758 पार्टियों को गुरुवार को रवाना कर दिया गया। सभी पार्टियों ने देर शाम तक अपने-अपने मतदेय स्थलों पर मोर्चा भी जमा लिया था। प्रत्येक विधानसभा में एक-एक सखी बूथ तैयार किया गया है, जिनकी पूरी जिम्मेदारी महिला कार्मिकों को दी गई है। इनके लिए 10 महिला पोलिंग पार्टियों को भी साजोसामान के साथ समय पर रवाना कर दिया गया था। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम सोनिका ने भी स्पोर्ट्स कालेज पहुंचकर निरीक्षण किया। पोलिंग पार्टियों से उनका हाल जाना और मतदेय स्थल पर जाने की शुभकामनाएं दीं। कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में पोलिंग पार्टियों में जाने वाले कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिन कर्मचारियों को शुगर, बीपी और सांस संबंधी कोई समस्या हुई तो उन्होंने वहां पहुंचकर मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिखाया और सलाह ली। स्वास्थ्यकर्मियों ने कर्मचारियों को दवा दी, ताकि ड्यूटी के दौरान पोलिंग पार्टियों के कर्मचारियों को कोई समस्या न हो। इसके बाद पोलिंग पार्टी के कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर रवाना हुए। पहले आराम फिर काम, सामग्री की हुई जांच रवानगी का समय देर से होने पर बाहर से आए कर्मचारियों ने स्पोर्ट्स कालेज के अलग-अलग स्थलों पर आराम किया। बहुत से कर्मचारियों ने क्रिकेट ग्राउंड में लेटकर अपने पैर सीधे किए। वहीं, मतदान सामग्री मिलने के बाद कर्मचारियों ने सभी आवश्यक सामग्रियों की जांच कर ईवीएम का निरीक्षण किया। इसके बाद वह मतदेय स्थल के लिए रवाना हुए। पोलिंग पार्टियों से डीएम ने की बात, भोजन के लिए पूछा जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सोनिका ने रवानगी से पहले पोलिंग पार्टियों से बात की। उन्होंने कार्मिकों का हौसला बढ़ाया और कहा कि किसी को भी भोजन कराए बिना रवाना न किया जाए। इस दौरान निर्वाचन कार्मिकों को सुव्यवस्थित मतदान का अंतिम पाठ भी पढ़ाया गया और बताया गया कि मतदान के दौरान और मतदान के बाद किस तरह रिपोर्टिंग करनी है और समय पर ईवीएम वापस जमा कराई जानी है। विधानसभा - पोलिंग बूथ- मतदाता चकराता - 237 - 1,09,638 विकासनगर - 142 - 1,17,279 सहसपुर - 211 - 1,86,610 धर्मपुर - 236 - 2,15,219 रायपुर - 214 - 1,83,958 राजपुर रोड - 141 - 1,20,239 देहरादून कैंट - 152 - 1,36,903 मसूरी - 178 - 1,34,312 डोईवाला - 190 - 1,75,050 ऋषिकेश - 179 - 1,72,585.

जागरण संवाददाता, देहरादूनः Uttarakhand Lok Sabha Election Date / Lok Sabha Election 2024 / Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: दून के 15.56 लाख मतदाता लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की किस्मत लिखने को तैयार हैं। लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव को सफल बनाने के लिए निर्वाचन आयोग की मशीनरी ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। 1880 पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने मतदेय स्थलों पर मोर्चा संभाल लिया है। मतदान शुक्रवार सुबह 07 बजे से शुरू होगा और 05 बजे तक संपन्न होगा। जिन बूथों पर पांच बजे तक भी मतदाता कतार में खड़े होंगे, वहां सभी के मतदान के बाद प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में एक-एक सखी बूथ तैयार गुरुवार को पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में गुरुवार को भी सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। मतदान के लिए दूरस्थ चकराता के दुर्गम क्षेत्रों की 122 पोलिंग पार्टियों को बुधवार को ही रवाना किया जा चुका था, जबकि शेष 1758 पार्टियों को गुरुवार को रवाना कर दिया गया। सभी पार्टियों ने देर शाम तक अपने-अपने मतदेय स्थलों पर मोर्चा भी जमा लिया था। प्रत्येक विधानसभा में एक-एक सखी बूथ तैयार किया गया है, जिनकी पूरी जिम्मेदारी महिला कार्मिकों को दी गई है। इनके लिए 10 महिला पोलिंग पार्टियों को भी साजोसामान के साथ समय पर रवाना कर दिया गया था। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम सोनिका ने भी स्पोर्ट्स कालेज पहुंचकर निरीक्षण किया। पोलिंग पार्टियों से उनका हाल जाना और मतदेय स्थल पर जाने की शुभकामनाएं दीं। कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में पोलिंग पार्टियों में जाने वाले कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिन कर्मचारियों को शुगर, बीपी और सांस संबंधी कोई समस्या हुई तो उन्होंने वहां पहुंचकर मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिखाया और सलाह ली। स्वास्थ्यकर्मियों ने कर्मचारियों को दवा दी, ताकि ड्यूटी के दौरान पोलिंग पार्टियों के कर्मचारियों को कोई समस्या न हो। इसके बाद पोलिंग पार्टी के कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर रवाना हुए। पहले आराम फिर काम, सामग्री की हुई जांच रवानगी का समय देर से होने पर बाहर से आए कर्मचारियों ने स्पोर्ट्स कालेज के अलग-अलग स्थलों पर आराम किया। बहुत से कर्मचारियों ने क्रिकेट ग्राउंड में लेटकर अपने पैर सीधे किए। वहीं, मतदान सामग्री मिलने के बाद कर्मचारियों ने सभी आवश्यक सामग्रियों की जांच कर ईवीएम का निरीक्षण किया। इसके बाद वह मतदेय स्थल के लिए रवाना हुए। पोलिंग पार्टियों से डीएम ने की बात, भोजन के लिए पूछा जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सोनिका ने रवानगी से पहले पोलिंग पार्टियों से बात की। उन्होंने कार्मिकों का हौसला बढ़ाया और कहा कि किसी को भी भोजन कराए बिना रवाना न किया जाए। इस दौरान निर्वाचन कार्मिकों को सुव्यवस्थित मतदान का अंतिम पाठ भी पढ़ाया गया और बताया गया कि मतदान के दौरान और मतदान के बाद किस तरह रिपोर्टिंग करनी है और समय पर ईवीएम वापस जमा कराई जानी है। विधानसभा - पोलिंग बूथ- मतदाता चकराता - 237 - 1,09,638 विकासनगर - 142 - 1,17,279 सहसपुर - 211 - 1,86,610 धर्मपुर - 236 - 2,15,219 रायपुर - 214 - 1,83,958 राजपुर रोड - 141 - 1,20,239 देहरादून कैंट - 152 - 1,36,903 मसूरी - 178 - 1,34,312 डोईवाला - 190 - 1,75,050 ऋषिकेश - 179 - 1,72,585

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Uttarakhand Lok Sabha Election Date Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand Lok Sabha Chunav 2024 Uttarakhand Lok Sabha Chunav Date Uttarakhand Lok Election 2024 Uttarakhand Lok Sabha Voting Uttarakhand Today News Uttarakhand News Almora News Voting In Hardiwar Uttarakhand News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पीएम मोदी के खिलाफ मुस्लिम प्रत्याशी उतारेगी बसपा? बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया ऐलानपीएम मोदी के खिलाफ मुस्लिम प्रत्याशी उतारेगी बसपा? बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया ऐलानLok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बसपा ने अपना प्रत्याशी तय कर लिया है। जल्द ही बसपा सुप्रीमो मायावती इसकी घोषणा करेंगी।
Read more »

'क्या 18% आबादी सिर्फ वोट देने के लिए' झारखंड में मुसलमान को टिकट नहीं मिलने पर भड़के कांग्रेस विधायक इरफान'क्या 18% आबादी सिर्फ वोट देने के लिए' झारखंड में मुसलमान को टिकट नहीं मिलने पर भड़के कांग्रेस विधायक इरफानLok Sabha Election 2024: झारखंड के जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ.
Read more »

फिर एक बार मोदी सरकार, 4 जून 400 पार... असम में PM मोदी ने भरी हुंकारफिर एक बार मोदी सरकार, 4 जून 400 पार... असम में PM मोदी ने भरी हुंकारLok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के नलबाड़ी में एक जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने 4 जून 400 पार का नारा दिया.
Read more »

Lok Sabha Election: कांग्रेस को लगा एक और झटका, पूर्व पार्टी विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति बीजेपी में हुए शामिलLok Sabha Election: कांग्रेस को लगा एक और झटका, पूर्व पार्टी विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति बीजेपी में हुए शामिलLok Sabha Election 2024 कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक आर.
Read more »

Lok Sabha Election 2024: मोदी सरकार के इन मंत्रियों की किस्मत दाव पर, जानें चुनावी समीकरणLok Sabha Election 2024: मोदी सरकार के इन मंत्रियों की किस्मत दाव पर, जानें चुनावी समीकरण
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:40:39