प्रथम चरण में सबसे अधिक संपत्ति घोषित करने वाले दस उम्मीदवारों में सबसे ऊपर कांग्रेस के उम्मीदवार शामिल हैं। मध्य प्रदेश से कांग्रेस के उम्मीदवार नकुलनाथ ने अपनी कुल 716 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति घोषित की है।
लोक सभा चुनाव में इस बार पहले चरण में 450 करोड़ मैदान में है। इन उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी के 90 फीसद और कांग्रेस के 88 फीसद उम्मीदवार धनकुबेर है। यह रपट एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स ने तैयार की है। इस चरण के उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 4.
51 करोड़ रुपए आंकी गई है। 2024 में पहले चरण में चुनाव लड़ने वाले 1625 उम्मीदवारों में से 1618 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया है। पहले चरण का चुनाव 21 राज्यों में 102 संसदीय क्षेत्रों के लिए हो रहे हैं। इस चरण में सबसे अधिक संपत्ति घोषित करने वाले दस उम्मीदवारों में सबसे ऊपर कांग्रेस के उम्मीदवार शामिल है। मध्य प्रदेश से कांग्रेस के उम्मीदवार नकुलनाथ ने अपनी सबसे अधिक संपत्ति घोषित की है। नकुल नाथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल नाथ के बेटे हैं, इनके पास कुल 716 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। शपथपत्र में नकुलनाथ ने कुल 6,68,86,18,696 रुपए की चल संपत्ति और 48, 07,86,443 रुपए की अचल संपत्ति की घोषणा की है। नकुल नाथ मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से चुनाव मैदान में है। इसी प्रकार दूसरे नंबर पर अपनी संपत्ति घोषित करने वाले उम्मीदवारों में तमिलनाडु की संसदीय सीट इरोडी से एआइएडीएमके के उम्मीदवार अशोक कुमार है। इनके पास कुल 662 करोड़ रुपए की संपत्ति है। Also Readबृजभूषण की याचिका पर 26 अप्रैल को आएगा फैसला, कैसरगंज से टिकट ना मिलने पर बोले- होइए वही जो राम रचि राखा इन्होंने अपने शपथपत्र में 5,73,91,87,500 रुपए चल और 88, 55,00,000 रुपए की अचल संपत्ति घोषित की है। इसके बाद तीसरा नंबर देवेंद्र नाथ यादव है का है, जो कि तमिलनाडु की ही सीट से उम्मीदवार है। इनके पास कुल 304 करोड़ रुपए की संपत्ति है। ये शिवगंगा सीट से भाजपा के उम्मीदवार है। उन्होंने अपने शपथपत्र में कुल 2536795456 रुपए की चल संपत्ति और 512426224 अचल संपत्ति की घोषणा की है। करोड़पति उम्मीदवारों में राजद के चार , एआइएडीएमके के 36 में से 35 , द्रमुक के 22 में से 21 , तृणमूल कांग्रेस के पांच में से चार और बसपा के 86 में से 18 उम्मीदवार धनकुबेर हैं। इन उम्मीदवारों ने अपने शपथपत्र में एक करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की है। पहले चरण में की सीटों के चुनाव परिणाम की घोषणा चार जून को होगी ओर इस चुनाव परिणाम के आधार पर ही देश का नया प्रधानमंत्री तय होगा। प्रमुख उम्मीदवार कार्ति पी चिदंबरम कांग्रेस के उम्मीदवार है और तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से जीते थे। इन्होंने करीब 96 करोड़ की संपत्ति घोषित की है।ज्योति मिर्धा ये पहले कांग्रेस की सदस्य थीं, इन्होंने सितंबर 2023 में भाजपा की सदस्यता ली थी। इस बार ये राजस्थान के नागौर से चुनाव मैदान में है। इनकी कुल संपत्ति करीब 102 करोड़ रुपए है। विंसेंट एच पाला, जो कि वर्ष 2009 में बतौर जल संसाधन मंत्री कार्य संभाल चुके हैं और पेशे से अतिरिक्त मेघालय में बतौर मुख्य अभियंता कार्यरत्त रहे हैं। ये मेघालय की सीट शिलोंग सीट से कांग्रेस उम्मीदवार है। इन्होंने करीब 125 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। जय प्रकाश वी तमिलनाडु राज्य की कृष्णागिरी सीट से एआइएडीएमके के उम्मीदवार हैं, इन्होंने करीब 135 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। सी शानमुगम एआइएसडीएमके के उम्मीदवार है और पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक है। वर्तमान में भाजपा के सदस्य है। ये तमिलनाडु की वेल्लोर सीट से उम्मीदवार है और करीब 152 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। माजिद अली उत्तर प्रदेश के सहारनपुर सीट से बसपा के उम्मीदवार है। इन्होंने इस बार के चुनाव में अपनी कुल 159 करोड़ रुपए की सम्पत्ति घोषित की है। माला राज्यलक्ष्मी शाह एक समाजसेवी व राजनेता है। ये ये उत्तराखंड की टेहरी गढ़वाल सीट से भाजपा की उम्मीदवार है। इन्होंने करीब 206 करोड़ रुपए की सम्पत्ति घोषित की है।
450 Richest Candidates Fray In First Phase
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
किसी की कुल संपत्ति 320 तो किसी की 500 रुपए...ये है सबसे गरीब लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्टPoorest Lok Sabha Candidates: लोकसभा चुनाव लड़ने मैदान में उतारे कुछ उम्मीदवारों ने पब्लिक का ध्यान खींचा है, ये पहले चरण में लड़ने वाले सबसे गरीब उम्मीदवार हैं...
Read more »
Lok Sabha Elections 2024: बिहार में सभी दलों ने झोंकी अपनी पूरी ताकत, देखिए एनडीए और महागठबंधन की कैसी है रणनीतिLok Sabha Elections 2024: बिहार में इस चुनाव में प्रमुख दलों के मुखिया खुद तो चुनाव मैदान में नहीं उतरे हैं, लेकिन वे अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाने में लगे हुए हैं.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2024: जेब में 500 रुपये लेकर चुनाव मैदान में हस्नूराम, भाजपा के एसपी सिंह हैं करोड़पतिआगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों में कोई करोड़पति है, तो कोई जेब में महज 500 रुपये लेकर चुनाव मैदान में उतरा है।
Read more »
LS Polls Phase-2: दूसरे चरण में 250 दागी, 390 करोड़पति, भाजपा सांसद हेमा मालिनी तीसरी सबसे अमीर प्रत्याशीADR Analysis: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 1198 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 1192 उम्मीदवारों के चुनावी हलफनामों का एडीआर ने विश्लेषण किया है। इनमें 390 उम्मीदवार करोड़पति हैं।
Read more »
राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने की साझा प्रेस कॉन्फ़्रेंस, जानिए इलेक्टोरल बॉन्ड पर क्या बोलेलोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ग़ाज़ियाबाद में साझा प्रेस कॉन्फ़्रेंस की है.
Read more »