Tariff Row: डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ सकती है मुश्किलें, टैरिफ केस में सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई शुरू Donald Trump Supreme Court Tariff Case hearing
" Tariff Row : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया भर के देशों पर टैरिफ लगाया है, जो दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है. अमेरिका के अंदर भी इस विषय पर सरकार के प्रति नाराजगी है. अब इस पर अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है.
अब सुप्रीम कोर्ट को तय करना है कि दुनिया भर के देशों टैरिफ लगाना कानूनी अधिकारों का सही इस्तेमाल है या फिर नहीं. Advertisment मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सुनवाई के दौरान, ट्रंप के वकीलों को सुप्रीम कोर्ट के कई जजों द्वारा कड़े सवालों का सामना करना पड़ा. जस्टिस बैरेट ने सवाल किया कि ट्रंप प्रशासन ने संघीय कानून के इस्तेमाल से इतने सारे देशों पर टैरिफ क्यों लगाया. ये करना जरूरी नहीं थी. सुनवाई के दौरान ट्रेजरी अधिकारी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ये मामला आर्थिक आपातकाल से जुड़ा हुआ है. प्रशासन इसे गंभीरता से ले रहा है. हर नतीजे के लिए तैयार सरकार- लेविट सुनवाई पर व्हाइट हाउस ने भी प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि सरकार किसी भी परिणामों के लिए तैयार है. सरकार को विश्वास है कि अदालत ट्रंप के फैसले के पक्ष में फैसला सुनाएगा. हमें राष्ट्रपति और उनकी टीम के कानूनी तर्कों पर पूरा विश्वास है. हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट सही फैसला सुनाएगा. लैविट ने कहा कि ये मामला सिर्फ ट्रंप की नीतियों तक ही सीमित नहीं है. ये मामला भविष्य के राष्ट्रपतियों के लिए भी तय करेगा कि वे आर्थिक आपातकाल के नाम पर टैरिफ लगाए टैरिफ लगा पाएंगे या फिर नहीं. अगर केस जीते तो अमेरिका सुरक्षित रहेगा- ट्रंप सुनवाई से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर एक पोस्ट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्रूथ सोशल पर कहा कि कल का सुप्रीम कोर्ट केस हमारे देश के लिए जीवन और मरण जैसा है. हम अगर ये केस जीतते हैं तो अमेरिका आर्थिक रूप से सुरक्षित रहेगा. वरना दूसरे देश लगातार हमें नुकसान पहुंचाएंगे. उन्होंने दावा किया किया टैरिफ और व्यापारिक समझौतों की वजह से ही अमेरिका का शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर है. दुनिया भर में पहले से कहीं ज्यादा अमेरिका का सम्मान बढ़ा है. ये भी पढ़ें: परिवार के काले इतिहास ने छिन ली थी इस एक्टर की जान? मरने से पहले ही हो गया था मौत का एहसास "
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Trumps 250% Tariff on India: অবিশ্বাস্য! ২৫০ শতাংশ মার্কিন শুল্ক? কেন ভারতের উপর এমন ভয়ংকর শুল্কবোমা-আক্রমণ ট্রাম্পের?Trumps 250 percent Tariff on India I said we Will put 250 percent tariff on both nations Trump repeats India-Pak ceasefire claim
Read more »
SIR Row : देश के इन 12 राज्यों में शुरू हो रहा SIR, सुप्रीम पहुंची DMK को चुनाव आयोग ने क्या कहाWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »
भारत से घबरा रहे पाकिस्तानी 'बयान बहादुर' मोहसिन नकवी, आईसीसी मीटिंग से गायब रहने के लिए ढूंढा ऐसा बहानाAsia Cup Trophy Row:पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी एशियन क्रिकेट काउंसिल के भी अध्यक्ष हैं। इसी नाते वो एशिया कप ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे।
Read more »
US Tariffs Bite Back As Most Americans Say They Spend More Under TariffsPresident Trumps administration has imposed steep tariffs on several foreign countries, including India, in his second term. His tariff policy, which is now under review by the Supreme Court, has drawn disapproval from 65 per cent of Americans, who s
Read more »
चीन का बड़ा ऐलान... अमेरिका पर लगा 24% टैरिफ हटाया, क्या खत्म हो गया US-China ट्रेड वॉर?China Suspends Tariff On US: बीते दिनों हुई ट्रंप-जिंनपिंग की मुलाकात का पॉजिटिव असर देखने को मिल रहा है और US-China के बीच ट्रेड वॉर थमने के संकेत मिलने लगे हैं. अमेरिका ने टैरिफ में 10% कटौती की, तो चीन ने अब 24% टैरिफ हटा दिया है.
Read more »
Trump Tariff पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में क्या-क्या हुआ? अग्निपरीक्षा के दौरान धरा रह गया कॉन्फिडें...US Tariff के मामले को लेकर अमेरिका के Supreme Court में सुनवाई हो चुकी है. इस दौरान न्यायालय ने ट्रंप प्रशासन के फैसले पर संशय जाहिर कर दिया है. जिसके बाद ट्रंप के कॉन्फिडेंस को तगड़ी ठेस लग सकती है.
Read more »
